• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, August 13, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

12 नहीं 13 महीने का होगा नया साल, जानें कब से शुरू होगा अधिकमास और इसका महत्व

Amish Kumari by Amish Kumari
December 25, 2025
in अन्य
12 नहीं 13 महीने का होगा नया साल, जानें कब से शुरू होगा अधिकमास और इसका महत्व
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, साल में 12 महीने होते हैं। जबकि, हिंदू कैलेंडर में सूर्य और चंद्रमा जैसे ग्रहों की गति के हिसाब से महीनों की संख्या बदल जाती है। जैसे कि साल 2026 हिंदू पंचांग के अनुसार बेहद खास रहने वाला है। क्योंकि इस साल मलमास लगने जा रहा है। अधिकमास लगने के कारण ही हिंदू नववर्ष 12 नहीं, बल्कि 13 महीनों का होगा। मलमास को अधिक मास या पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। यह समय धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है। हालांकि, इस दौरान कई मांगलिक कार्य वर्जित रहते हैं। आइए जानते हैं कि नए साल 2026 में अधिकमास कब लगेगा और इसका महत्व क्या है।

 

READ ALSO

7000mAh की दमदार बैटरी के साथ Realme 16x 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

लिवर को हैल्दी रखने के लिए कौन सा ड्रिंक्स है बेहतर, जानिए एक्सपर्ट की राय

क्यों खास माना जाता है अधिकमास?

हिंदू पंचांग चंद्रमा की गति पर आधारित होता है, जबकि सूर्य कैलेंडर सूर्य की गति पर। दोनों कैलेंडरों में समय का अंतर होने के कारण हर तीन वर्षों में एक अतिरिक्त महीना जोड़ा जाता है। साल 2026 में यही अतिरिक्त महीना जुड़ने से नया साल 13 महीनों का हो जाएगा, जो इसे विशेष बनाता है।

 

क्यों लगता है मलमास?

 

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य कैलेंडर की तुलना में चंद्र कैलेंडर की अवधि कम होती है। चंद्र कैलेंडर 354 दिनों का होता है, जबकि सूर्य कैलेंडर 365 दिनों का। इस तरह हर साल लगभग 11 दिनों का अंतर बढ़ता जाता है। ज्योतिषीय गणना के हिसाब से 32 महीने और 16 दिन यानी कि 3 साल बाद यह अंतर करीब एक महीने का हो जाता है। ऐसे में इस बड़े अंतर को पाटने और ऋतुओं का संतुलन बनाए रखने के लिए पंचांग में एक अतिरिक्त महीना जोड़ा जाता है, जिसे अधिक मास या फिर मलमास कहा जाता है।

 

मलमास से पुरुषोत्तम मास तक

हिंदू पुराणों के अनुसार, पहले इस महीने को ‘मलमास’ कहा जाता था और इसे अशुभ माना जाता था। ऐसे में कोई भी देवता इसका अधिपति बनने को तैयार नहीं था। दुखी होकर यह महीना भगवान विष्णु के पास गया। तब भगवान विष्णु ने इसे ‘पुरुषोत्तम’ नाम दिया और वरदान दिया कि इस महीने में की गई भक्ति से भक्तों को कई गुना पुण्य प्राप्त होगा,तभी से यह पुरुषोत्तम मास कहलाया। यह महीना भगवान विष्णु को प्रिय होने के कारण वह इसके अधिपति कहलाए।

 

2026 में कब लगेगा मलमास?

 

पंचांग के अनुसार, अधिक मास की शुरुआत 17 मई 2026 से होगी और इसका समापन 15 जून 2026 को होगा। इस अवधि में पहले दिन व्रत रखना विशेष रूप से शुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है।

मलमास में क्या करें और क्या न करें

 

मलमास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और नामकरण जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। माना जाता है कि इस समय शुभ कार्यों का पूरा फल नहीं मिलता। वहीं भगवान विष्णु की पूजा, जप, तप, दान-पुण्य और गौ-सेवा अत्यंत शुभ मानी जाती है। रामायण और गीता जैसे धार्मिक ग्रंथों का दान भी फलदायी माना गया है।

 

पुण्य की प्राप्ति का विशेष समय

 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अधिक मास में एक दिन की पूजा सामान्य दिनों के 100 दिनों की पूजा के बराबर फल देती है। यही कारण है कि भक्त इस महीने को आध्यात्मिक साधना के लिए सबसे उत्तम समय मानते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। Dinkabhaskar एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Related Posts

7000mAh की दमदार बैटरी के साथ Realme 16x 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
अन्य

7000mAh की दमदार बैटरी के साथ Realme 16x 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

August 13, 2026
लिवर को हैल्दी रखने के लिए कौन सा ड्रिंक्स है बेहतर, जानिए एक्सपर्ट की राय
अन्य

लिवर को हैल्दी रखने के लिए कौन सा ड्रिंक्स है बेहतर, जानिए एक्सपर्ट की राय

August 10, 2026
सावन के दूसरे सोमवार पर प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग, शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें
अन्य

सावन के दूसरे सोमवार पर प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग, शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

August 10, 2026
सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे
अन्य

सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे

August 9, 2026
Mahindra Scorpio N Facelift हुई लॉन्‍च, शुरुआती कीमत 13.69 लाख रुपये से शुरू
अन्य

Mahindra Scorpio N Facelift हुई लॉन्‍च, शुरुआती कीमत 13.69 लाख रुपये से शुरू

August 8, 2026
फैटी लीवर से लेकर डायबिटीज तक, जानिए गिलोय खाने के फायदे
अन्य

फैटी लीवर से लेकर डायबिटीज तक, जानिए गिलोय खाने के फायदे

August 8, 2026
Next Post
आज से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट हुआ शुरू, पहले दिन 30 फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान

आज से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट हुआ शुरू, पहले दिन 30 फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

कोल इंडिया में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

CGPSC ने इतने पदों पर भर्ती के लिए जारी किया विज्ञापन, जानिए कैसे करें आवेदन

May 10, 2026
मेष और कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला होगा, जाने बाकि राशियों का हाल!

इन 4 राशियों की आमदनी बढ़ने के संकेत, नौकरी में प्रमोशन के भी बन रहे योग; पढ़ें आज का राशिफल

January 28, 2026
कर्नाटक में DK शिवकुमार बने नए मुख्यमंत्री, जी परमेश्वर बने डिप्टी सीएम

कर्नाटक में DK शिवकुमार बने नए मुख्यमंत्री, जी परमेश्वर बने डिप्टी सीएम

June 3, 2026
सोने के आयात में 70% तक बड़ी गिरावट, 15% कस्टम ड्यूटी का दिखा बड़ा असर!

सोने के आयात में 70% तक बड़ी गिरावट, 15% कस्टम ड्यूटी का दिखा बड़ा असर!

June 19, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • पैसा रखें तैयार! मुथूट फिनकॉर्प लाएगा 3 हजार करोड़ का IPO, SEBI के पास DRHP दाखिल
  • 300 CCTV फुटेज खंगाल 10 दिन में कोतवाली पुलिस ने खोला ट्रेलर डाला चोरी का राज
  • हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कॉर्पियो से करते थे वारदात — जूटमिल पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया
  • OLA, Uber और Rapido में सफर से पहले नहीं देनी होगी Tip, सरकार ने फीचर पर लगाई रोक
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR