• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, September 30, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

अब देश में 12 की जगह होंगे सिर्फ 4 सरकारी बैंक! क्यों सरकारी बैंकों का विलय करने जा रही सरकार, जानिए कौन-कौन से बैंक होंगे बंद

Amish Kumari by Amish Kumari
November 19, 2025
in अन्य
आज SBI और HDFC Bank की सेवाएं रहेंगी बाधित, ग्राहकों को मिलेगी परेशानी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

भारत सरकार बड़े बैंकिंग रिफॉर्म की ओर बढ़ रही है. भारतीय बैंकों की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए, उनके घाटे को संतुलित करने, उन्हें ग्लोबल स्तर का बनाने के लिए छोटे सरकारी बैंकों के विलय की तैयारी की जा रही है. मेगा बैंक मर्जर को लेकर वित्त मंत्रालय की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे जल्द की कैबिनेट के सामने रखा जाएगा. इस बैंक विलय का मकसद ऐसे बैंक बनाना है जो ज्यादा मजबूत, स्थिर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम हों. बैंकों को पूंजीगत तौर पर अधिक मजबूत बनाने और उनके एनपीए को कम करने के लिए कई सरकारी बैंकों का विलय किया जा सकता है. जिन बैंकों को इस लिस्ट में शामिल किया गया है, उनमें इनके नाम शामिल है.

 

READ ALSO

अगले हफ्ते खुलेंगे 7 नए IPO, निवेश से पहले जानें किसका GMP सबसे ज्यादा

Chhatisgarh News: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 

 

किन बैंकों का हो सकता है विलय  

माना जा रहा है कि इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB), सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI), बैंक ऑफ इंडिया (BOI), बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) , यूको बैंक (UCO Bank) और पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab and Sind) का मर्जर किया जा सकती है. वहीं यूनियन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया के विलय की भी तैयारी की जा रही है. इस विलय से देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक बन सकती है. इस प्रस्ताव को पहले कैबिनेट, फिर पीएमओ में भेजा जाएगा. हर पहलू की समीक्षा के बाद ही फैसला किया जाएगा. हालांकि किस बैंक का विलय किसके साथ होगा, फिलहाल उसकी तस्वीर साफ नहीं हुई है

देश में रह जाएंगे सिर्फ ये 4 सरकारी बैंक

 

 

 

अगर बैंकों के विलय को हरी झंडी मिलती है तो देश में सिर्फ 4 सरकारी बैंक रह जाएंगे.स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), केनरा बैंक (Canara Bank), पंजाब नेशनल बैंक (PNB Bank) और बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda)को छोड़कर बाकी बैंकों का विलय किया जा सकता है. सूत्रों की माने तो छोटे बैंकों का विलय देश के 4 बड़े सरकारी बैंकों में किया जा सकता है, जिससे बड़े बैंक बन सकेंगे. बता दें कि इससे पहले नीति आयोग ने भी बैंकों के विलय की सिफारिश की थी. नीति आयोग ने सिफारिश की थी कि केवल कुछ बड़े सरकारी बैंकों जैसे SBI, PNB, BOB और केनरा बैंक को ही सरकार के कंट्रोल में रखा जाए. बाकी बचे सरकारी बैंकों को या तो मर्ज कर दिया जाए या फिर उनका निजीकरण कर दिया जाए

 

 बैंक के विलय से क्या होगा असर  

 

 

 

 

 

इन बैंकों के विलय से करोड़ों खाताधारकों और 2,29,800 कर्मचारियों पर असर होगा. बैंकों के विलय से हजारों बैंक शाखाओं को बंद किया जा सकता है. भले ही सरकार दावा कर रही हो कि कर्मचारियों की नौकरियां नहीं जाएंगी, लेकिन जब इन बैंकों का मर्जर होगा तो निश्चित तौर पर कई शाखाएं बंद होगी. एक ही तरह के काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़ने से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, प्रमोशन से लेकर सैलरी बढ़ोतरी पर असर होगा. कर्मचारियों को ट्रांसफर का दर्द झेलना पड़ सकता है. बैंकिंग सेक्टर में नई नौकरियों के लिए विकल्प कम हो जाएंगे.

 

 

 

 

 

बैंकों के विलय पर क्या बोले एसबीआई के चेयरमैन  

बैंकों के विलय पर एसबीआई के चेयरमैन चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी ने समर्थन दिया है. ब्लूमबर्ग के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बैंकिंग मर्जर का समर्थन करते हुए कहा कि कुछ और बैंकों का एकीकरण समझदारी भरा हो सकता है. उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि अभी भी कुछ छोटे बैंक बड़े पैमाने पर काम नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि छोटे बैंकों का विलय अच्छा फैसला हो सकता है.

 

 

 

 

 

किन-किन बैंकों का हो चुका है विलय  

 

 

 

ये पहली बार नहीं होगा, जब सरकारी बैंकों का विलय किया जाएगा. इससे पहले कई बैंकों का मर्जर किया जा चुका है. साल 2019 में सरकार ने मेगा बैंक कॉनसॉलिडेशन योजना के तहत कई बैंकों का विलय किया. देश में बैंकों की संख्या27 से घटकर 12 रह गई

1. साल 2017 में देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 6 बैंकों का विलय किया गया. भारतीय महिला बैंक, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला और स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर को SBI में शामिल कर दिया गया.

 

 

 

2. इसी तरह से अप्रैल 2019 में विजया बैंक और देना बैंक को बैंक ऑफ बड़ौदा में मर्ज कर दिया गया.

 

 

 

3. अगस्त 2019 में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया को PNB में मर्ज किया गया.

 

 

 

4 अगस्त 2019 में आंध्रा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में और इलाहबाद बैंक को इंडियन बैंक में मर्ज कर दिया गया.

 

Related Posts

पैसे रखें तैयार, जल्द निवेशकों के लिए खुलेगा Cotec Healthcare का IPO, मिलेगा कमाई का शानदार मौका..
अन्य

अगले हफ्ते खुलेंगे 7 नए IPO, निवेश से पहले जानें किसका GMP सबसे ज्यादा

August 30, 2026
अन्य

Chhatisgarh News: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

August 21, 2026
28 या 29 अगस्त जानिए कब है सावन पूर्णिमा? यहां जानें सही तिथि, स्नान-दान का समय और धार्मिक महत्व
अन्य

28 या 29 अगस्त जानिए कब है सावन पूर्णिमा? यहां जानें सही तिथि, स्नान-दान का समय और धार्मिक महत्व

August 18, 2026
सावन के तीसरे सोमवार पर बनेंगे 9 शुभ संयोग, जानिए जलाभिषेक का मुहूर्त
अन्य

सावन के तीसरे सोमवार पर बनेंगे 9 शुभ संयोग, जानिए जलाभिषेक का मुहूर्त

August 17, 2026
आज है नाग पंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि, मंत्र और उपाय
अन्य

आज है नाग पंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि, मंत्र और उपाय

August 17, 2026
Mahindra BE 6 Sporteq Formula E Edition हुई लॉन्च, 683km रेंज के साथ 20 मिनट में होगी 80% चार्ज
अन्य

Mahindra BE 6 Sporteq Formula E Edition हुई लॉन्च, 683km रेंज के साथ 20 मिनट में होगी 80% चार्ज

August 16, 2026
Next Post
RBI का बड़ा फैसला, 100% गारंटी देने वाले मनी ट्रेडिंग करने वालों 7 नई वेबसाइट से रहें सावधान!

RBI का बड़ा फैसला, 100% गारंटी देने वाले मनी ट्रेडिंग करने वालों 7 नई वेबसाइट से रहें सावधान!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

WhatsApp से हो रही है ठगी, एक पल में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट; ऐसे रखें खुद को सुरक्षित

WhatsApp ला रहा नया नॉइस कैंसिलेशन फीचर, अब शोर में भी होगी साफ कॉलिंग

April 6, 2026
कोतवाली पुलिस की दबिश में बावलीकुंआ से चार जुआरी धराए, मौके से नगदी व ताश जब्त

कोतवाली पुलिस की दबिश में बावलीकुंआ से चार जुआरी धराए, मौके से नगदी व ताश जब्त

July 22, 2025
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मकान से नाबालिग समेत कई लोग हिरासत में

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मकान से नाबालिग समेत कई लोग हिरासत में

February 6, 2026
घरघोड़ा में करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार

घरघोड़ा में करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार

June 5, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh News: साय कैबिनेट के 3 बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं की नीति में बदलाव, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण, जानिए अन्य निर्णय
  • Milk Price Hike: आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत
  • Big breaking: फ्लाईदुबई विमान को लेकर मचा हड़कंप, हाईजैक की आशंका के बीच सऊदी में हुई लैंडिंग
  • Canara Bank Recruitment 2026: केनरा बैंक में 3500 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR