• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, August 6, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

OLA-UBER की मनमानी खत्म; आज से इन राज्यों में शुरू हुआ भारत टैक्सी सर्विस, जानें कितना है किराया

Amish Kumari by Amish Kumari
January 1, 2026
in अन्य
OLA-UBER की मनमानी खत्म; आज से इन राज्यों में शुरू हुआ भारत टैक्सी सर्विस, जानें कितना है किराया
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

नए साल के साथ ही देश में नई कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ की भी शुरुआत हो गई है। सरकार से पूरा समर्थन प्राप्त भारत टैक्सी से अब न सिर्फ कैब ड्राइवरों की कमाई में बढ़ोतरी होगी बल्कि यात्रियों को भी मजबूरी में ओला-उबर की मनमानी नहीं झेलनी पड़ेगी। भारत टैक्सी से कैब ड्राइवरों को पूरी तरह से मालिकाना हक मिलेगा, क्योंकि इस प्लेटफॉर्म के जरिए न तो उन्हें ओला-उबर को मोटा कमीशन देने की जरूरत पड़ेगी और न ही ये कंपनियां उनके काम में दखल दे पाएंगी। भारत टैक्सी से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, पुणे, हैदराबाद, नोएडा, गुरुग्राम जैसे शहरों के आम लोगों और ड्राइवरों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।

READ ALSO

7050mAh की बैटरी के साथ Vivo S2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

सुबह की डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें, शरीर में बनी रहेगी एनर्जी और फिटनेस

ड्राइवरों को नहीं देना होगा कमीशन

भारत टैक्सी, कैब ड्राइवरों के लिए एक जीरो-कमीशन प्लेटफॉर्म होगा। यानी, जब कोई यात्री अपनी यात्रा के लिए किराये का भुगतान करेगा तो वो पूरा पैसा ड्राइवर की जेब में जाएगा और ड्राइवरों को कहीं भी किसी भी तरह का कोई कमीशन नहीं देना होगा। इसी तरह, जब किराये का सारा पैसा ड्राइवर की जेब में जाएगा तो सीधे तौर पर यात्रियों के लिए यात्रा का खर्च यानी किराया भी कम हो जाएगा। इतना ही नहीं, यात्रियों को पीक टाइम, बारिश, ट्रैफिक के नाम पर ओला-उबर की मनमानी वसूली से भी आजादी मिलेगी। दरअसल, भारत टैक्सी ‘फिक्स्ड प्राइस’ पैटर्न पर काम करेगा। यानी आप कैसी भी परिस्थितियों में यात्रा करें, आपको सिर्फ उतना ही किराया चुकाना होगा, जितना आपने सफर किया है। जबकि, ये प्राइवेट कंपनियां पीक टाइम, बारिश, ट्रैफिक के नाम पर सर्ज प्राइसिंग का बहाना लगाकर किराये में अचानक भारी बढ़ोतरी कर देती हैं और यात्रियों की मजबूरी का पूरा फायदा उठाती हैं।

कितना होगा किराया

भारत टैक्सी के साथ कार, ऑटो और बाइक तीनों कैटेगरी की सेवा मिलेगी। भारत टैक्सी ऑनलाइन कैब सर्विस भी ओला और उबर की तरह पूरी तरह से ऐप बेस्ड होंगी। इतना ही नहीं, भारत टैक्स ऐप के साथ आपको एसी और नॉन-एसी दोनों तरह की कैब बुक करने का भी ऑप्शन मिलेगा। भारत टैक्सी मोबाइल ऐप दोनों प्रमुख ऑपरेटर एंड्राएड और आईओएस पर उपलब्ध है। लाइव हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत टैक्सी ऐप पर शुरुआती 4 किमी की यात्रा के लिए 30 रुपये का फिक्स किराया होगा। 4 किमी के बाद और 12 किमी तक प्रत्येक किमी का किराया 23 रुपये होगा। 12 किमी से ऊपर जाने पर प्रत्येक किमी का किराया 18 रुपये होगा।

उदाहरण से समझें किराये का गणित

उदाहरण के लिए अगर आपको 12 किमी की यात्रा करनी है तो पहले 4 किमी के लिए 30 रुपये (फिक्स) और फिर 5वें किमी से लेकर 12वें किमी तक (8 किमी) 23 रुपये के हिसाब से 184 रुपये होंगे। अब 30 और 184 को जोड़कर आपकी 12 किमी की यात्रा के लिए कुल 214 रुपये लगेंगे। इसी तरह अगर आपको 15 किमी की यात्रा करनी है तो पहले 4 किमी के लिए 30 रुपये (फिक्स) और 5वें किमी से लेकर 15वें किमी तक (11 किमी) 18 रुपये के हिसाब से 198 रुपये होंगे। अब 30 और 198 को जोड़कर आपकी 15 किमी की यात्रा के लिए कुल 228 रुपये लगेंगे।

Related Posts

7050mAh की बैटरी के साथ Vivo S2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
अन्य

7050mAh की बैटरी के साथ Vivo S2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

August 6, 2026
सुबह की डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें, शरीर में बनी रहेगी एनर्जी और फिटनेस
अन्य

सुबह की डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें, शरीर में बनी रहेगी एनर्जी और फिटनेस

August 6, 2026
चिया सीड्स का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, जानें इसके नुकसान
अन्य

चिया सीड्स का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, जानें इसके नुकसान

August 5, 2026
सावन का पहला मंगला गौरी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
अन्य

सावन का पहला मंगला गौरी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

August 4, 2026
गैस-एसिडिटी से लेकर इन समस्याओं तक, अजवाइन के हैं गजब के फायदे
अन्य

गैस-एसिडिटी से लेकर इन समस्याओं तक, अजवाइन के हैं गजब के फायदे

August 3, 2026
रात में किस मसाले का पानी पीने से घटता है वजन? पढ़े बनाने की विधि और जबरजस्त फायदे
अन्य

रात में किस मसाले का पानी पीने से घटता है वजन? पढ़े बनाने की विधि और जबरजस्त फायदे

August 2, 2026
Next Post
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह एवं महिला सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह एवं महिला सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

2026 में सैलरी बढ़ोतरी मिलेगी या बढ़ेगा इंतजार? 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा अपडेट

सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर: जल्द बढ़ सकता है DA, सैलरी में होगा जोरदार उछाल

April 2, 2026
15 नवंबर से बदलेंगे Toll Tax के नियम, फास्टैग न होने पर दोगुना देना होगा टोल

15 नवंबर से बदलेंगे Toll Tax के नियम, फास्टैग न होने पर दोगुना देना होगा टोल

October 16, 2025
छत्तीसगढ़ में 15 अप्रैल से हीटवेव का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में 15 अप्रैल से हीटवेव का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

April 13, 2026
Smartphone खरीदने का प्लान करने वालों के लिए बड़ी खबर, अचानक बढ़ रही है Samsung, Xiaomi, Oppo, Vivo के फोन की कीमत, जानें कारण

Smartphone खरीदने का प्लान करने वालों के लिए बड़ी खबर, अचानक बढ़ रही है Samsung, Xiaomi, Oppo, Vivo के फोन की कीमत, जानें कारण

November 15, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • अश्लील कंटेंट पड़ा भारी, सरकार ने 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर लगाया बैन
  • रात के अंधेरे में ट्रकों-ट्रेलरों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
  • छत्तीसगढ़ में शराब आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ओवररेट शराब बेचने पर दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित
  • आज है आखरी मौका! 140 रुपये का डिविडेंड देगी ये कंपनी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR