World Cup 2027 Schedule ICC ने गुरुवार को मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया। अगले साल होने वाला यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। 14 टीमों के इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से करेगी दोनों टीमों के बीच मुकाबला केपटाउन में खेला जाएगा।
भारत का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान से होगा। दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला यह मुकाबला हमेशा की तरह टूर्नामेंट के सबसे चर्चित मैचों में शामिल रहेगा।
2 अक्टूबर से टूर्नामेंट की शुरुआत
वर्ल्ड कप का आयोजन 2 अक्टूबर से शुरू होगा। हालांकि, ग्रुप स्टेज से पहले विंडहोक में सुपर सीरीज खेली जाएगी। इसमें तीन टीमें हिस्सा लेंगी। ये मुकाबले 2, 4 और 6 अक्टूबर को होंगे। तीनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच खेलेंगी। सुपर सीरीज में सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाली टीम ग्रुप स्टेज में जगह बनाएगी।
दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को मेजबान के नाते टूर्नामेंट में जगह मिली है। इसके अलावा 30 सितंबर 2026 तक आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग के आधार पर आठ अन्य टीमों ने सीधे क्वालीफाई किया है। बाकी चार टीमों का फैसला क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर के जरिए होगा।
क्वालीफायर में पहले स्थान पर रहने वाली टीम सीधे ग्रुप स्टेज में पहुंचेगी। बाकी तीन टीमों को सुपर सीरीज में खेलने का मौका मिलेगा।
सुपर सीरीज के जरिए ग्रुप स्टेज की आखिरी टीम का फैसला होगा।
12 टीमें, दो ग्रुप (World Cup 2027 Schedule)
ग्रुप स्टेज में 12 टीमों को छह-छह टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। ग्रुप ए में भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और एक क्वालीफायर टीम होगी।
ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका और दूसरी क्वालीफायर टीम होगी।
ग्रुप स्टेज का पहला मुकाबला 7 अक्टूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच केपटाउन में होगा। ऑस्ट्रेलिया 2023 वर्ल्ड कप की चैंपियन टीम है, जबकि भारत उस टूर्नामेंट में रनरअप रहा था।
8 अक्टूबर को इंग्लैंड और बांग्लादेश की टीमें विंडहोक में आमने-सामने होंगी। वहीं 10 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ केपटाउन में करेगा।
जिम्बाब्वे 11 अक्टूबर को बुलावायो में अफगानिस्तान से खेलेगा। जिम्बाब्वे का ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला 24 अक्टूबर को भारत के खिलाफ विक्टोरिया फॉल्स में होगा।
भारत-पाक महामुकाबला 10 अक्टूबर को (India-Pakistan Match)
भारतीय टीम का अभियान 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से शुरू होगा। इसके बाद 10 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ जोहान्सबर्ग में मैच (India-Pakistan Match) होगा।
ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh Today news: छत्तीसगढ़ में आज मांस-मछली और शराब की दुकानें रहेंगी बंद, आदेश जारी
वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा कार्यक्रम
शनिवार, 2 अक्टूबरः क्वालीफायर 1 बनाम क्वालीफायर 3, विंडहोक
सोमवार, 4 अक्टूबरः क्वालीफायर 1 बनाम क्वालीफायर 2, विंडहोक
बुधवार, 6 अक्टूबरः क्वालीफायर 2 बनाम क्वालीफायर 3, विंडहोक
गुरुवार, 7 अक्टूबरः भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, केपटाउन
शुक्रवार, 8 अक्टूबरः पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान, त्शवाने
शुक्रवार, 8 अक्टूबरः इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश, विंडहोक
शनिवार, 9 अक्टूबरः जिम्बाब्वे बनाम क्वालीफायर ए, बुलावेयो
शनिवार, 9 अक्टूबरः दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, केपटाउन
रविवार, 10 अक्टूबरः भारत बनाम पाकिस्तान, जोहान्सबर्ग
रविवार, 10 अक्टूबरः श्रीलंका बनाम क्वालीफायर बी, विंडहोक
सोमवार, 11 अक्टूबरः जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान, बुलावेयो
मंगलवार, 12 अक्टूबरः ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर ए, पार्ल
मंगलवार, 12 अक्टूबरः न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश, कुगोम्पो सिटी
बुधवार, 13 अक्टूबरः इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, विंडहोक
बुधवार, 13 अक्टूबरः दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर बी, पार्ल
गुरुवार, 14 अक्टूबरः भारत बनाम अफगानिस्तान, त्शवाने
शुक्रवार, 15 अक्टूबरः पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर ए, ब्लोमफोंटेन
शुक्रवार, 15 अक्टूबरः जिम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया, हरारे
शनिवार, 16 अक्टूबरः श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, डरबन
शनिवार, 16 अक्टूबरः दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, गेबेरहा
रविवार, 17 अक्टूबरः भारत बनाम क्वालीफायर ए, ब्लोमफोंटेन
रविवार, 17 अक्टूबरः न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर बी, हरारे
सोमवार, 18 अक्टूबरः ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान, कुगोम्पो शहर
मंगलवार, 19 अक्टूबरः जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान, हरारे
मंगलवार, 19 अक्टूबरः दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, डरबन
बुधवार, 20 अक्टूबरः न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, जोहान्सबर्ग
बुधवार, 20 अक्टूबरः इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर बी, हरारे
गुरुवार, 21 अक्टूबरः अफगानिस्तान बनाम क्वालीफायर ए, कुगोम्पो शहर
शुक्रवार, 22 अक्टूबरः ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, पार्ल
शुक्रवार, 22 अक्टूबरः दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, जोहान्सबर्ग
शनिवार, 23 अक्टूबरः इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, गेबेरहा
शनिवार, 23 अक्टूबरः बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर बी, त्शवाने
रविवार, 24 अक्टूबरः जिम्बाब्वे बनाम भारत, विक्टोरिया फॉल्स
सोमवार, 25 अक्टूबरः ए2 बनाम बी 3, जोहान्सबर्ग
मंगलवार, 26 अक्टूबरः बी1 बनाम ए3, गकेबरहा
बुधवार, 27 अक्टूबर: बी 2 बनाम एबी 4, त्शवाने
गुरुवार, 28 अक्टूबरः ए1 बनाम ए2, विक्टोरिया फॉल्स
शुक्रवार, 29 अक्टूबरः बी1 बनाम बी 3, कुगोम्पो सिटी
शनिवार, 30 अक्टूबरः ए3 बनाम एबी 4, विक्टोरिया फॉल्स
रविवार, 31 अक्टूबरः बी2 बनाम ए1, जोहान्सबर्ग
सोमवार, 1 नवंबर: ए2 बनाम बी 1, विक्टोरिया फॉल्स
मंगलवार, 2 नवंबर: बी 3 बनाम एबी 4, केपटाउन
बुधवार, 3 नवंबर: बी2 बनाम ए3, डरबन
गुरुवार, 4 नवंबरः ए1 बनाम बी 1, पार्ल
शुक्रवार, 5 नवंबर: ए2 बनाम एबी 4, डरबन
शनिवार, 6 नवंबर: बी 2 बनाम बी 3, ब्लोमफोंटेन
रविवार, 7 नवंबर: ए1 बनाम ए3, केपटाउन
सोमवार, 8 नवंबर: बी1 बनाम एबी 4, डरबन
मंगलवार, 9 नवंबर: बी 2 बनाम ए2, गकेबरहा
बुधवार, 10 नवंबरः ए3 बनाम बी 3, ब्लोमफोंटेन
गुरुवार, 11 नवंबरः ए1 बनाम एबी 4, गकेबरहा
शुक्रवार, 12 नवंबर: बी 2 बनाम बी1, केपटाउन
शनिवार, 13 नवंबर: ए2 बनाम ए3, ब्लोमफोंटेन
रविवार, 14 नवंबर: ए1 बनाम बी 3, डरबन
बुधवार, 17 नवंबरः सेमीफाइनल 1, केपटाउन
गुरुवार, 18 नवंबरः सेमीफाइनल 2, त्शवाने
रविवार, 21 नवंबर: फाइनल, कर















