• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, September 26, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

संगठित बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 18 आरोपी रायगढ़ पुलिस ने किया गिरफतार, चोरी की 52 दुपहिया बरामद, देखें पूरी बाइक की लिस्ट

Amish Kumari by Amish Kumari
September 23, 2025
in रायगढ़
संगठित बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 18 आरोपी रायगढ़ पुलिस ने किया गिरफतार, चोरी की 52 दुपहिया बरामद, देखें पूरी बाइक की लिस्ट
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 23 सितंबर । रायगढ़ एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के कुशल नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस को बाइक चोरी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसपी रायगढ़ द्वारा गठित साइबर सेल और विभिन्न स्थानों की विशेष टीम ने बाइक चोर राजा खान समेत 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों से चोरी की 52 दुपहिया वाहन जप्त की गई है जिनका वर्तमान में बाजार मूल्य 40 लख रुपए से अधिक है।

रायगढ़ के इतवारी बाजार, केजीएच और श्याम मंदिर के पास से लगातार हो रही बाइक चोरी को गंभीरता से लेते हुए एसपी श्री दिव्यांग पटेल ने साइबर सेल और शहर के थानों को पुराने बाइक चोर की गतिविधियों पर निगाह रखना निर्देशित किया गया था जिस पर साइबर सेल की टीम बाइक चोरी में गिरफ्तार आरोपियों पर निगाह रखे हुए थे और पिछले दिनों बाइक चोर राजा खान को एक बिना नंबर बाइक के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया जिससे विस्तृत पूछताछ में उसने पिछले कुछ समय के अंतराल में रायगढ़ के इतवारी बाजार, केजीएच, हॉस्पिटल, श्याम मंदिर, संजय मार्केट, किरोड़ीमल क्षेत्र, पुसौर तथा सक्ती, हसौद, सारंगढ थाना क्षेत्र से अपने साथियों के साथ मिलकर बड़ी संख्या में बाइक चोरी करना बताया। आरोपी के इस खुलासे पर एसपी दिव्यांग पटेल ने साइबर डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के सुपरविजन में साइबर सेल, थाना कोतवाली, कोतरारोड़, जूटमिल, पुसौर, लैलूंगा स्टाफ की विशेष टीम गठित की और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी और चोरी बाइक रिकवरी में लगाए। विशेष टीम ने राजा खान और उसके 17 साथियों को अलग-अलग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर चोरी की 52 दुपहिया वाहन बरामद की है।

READ ALSO

Raigarh News : राशन से वंचित 80 बरस की बुजुर्ग महिलाएँ लाठी के सहारे कलेक्टोरेट पहुँची : शाखा यादव

Raigarh News : अगर आप रायगढ़ जिले में कर रहे हैं नौकरी की तलाश तो 29 सितंबर को जाने पूरी जानकारी

 

 

प्रारंभिक जांच में बरामद बाइक में 21 बाइक पर रायगढ़ जिले में एफआईआर दर्ज मिले तथा 2 बाइक पर जिला सक्ती और एक चोरी बाइक में जिला सारंगढ़ में एफआईआर दर्ज है।

आरोपी राजा खान का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है जो चोरी के मामले में धरमजयगढ़ और बरमकेला गिरफ्तार हो चुका है आरोपी ने बताया कि वह आसानी से बिक्री होने वाली एचएफ डीलक्स स्प्लेंडर प्लैटिना बाइक चोरी में दिलचस्पी रखता था जिसे ये मास्टर की से लॉक खोलकर चुराया करता था।

 

 

गिरफ्तार आरोपी -Raigarh Today News:

 

1. राज उर्फ राजा खान पिता अली खान उम्र 34 साल निवासी कोडपाली थाना पुसौर जिला रायगढ़ हाल पता लाखा थाना कोतवाली जिला रायगढ

 

2. अजय कुमार साहू पिता कृष्ण कुमार साहू उम्र 21 वर्ष निवासी खजरी थाना केडार जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़

 

3. अर्जुन महिलाने पिता बाबू लाल महिलाने उम्र 25 वर्ष निवासी भदरा (बालपुर रोड) थाना कोसीर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़

 

4. मेमसाय साहू पिता मन्दरू लाल साहू उम्र 20 वर्ष निवासी खजरी (सतनामी मोहल्ला) थाना केडार जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़

 

5. भानुप्रताप खूंटे पिता मनोहर लाल खूंटे उम्र 22 वर्ष निवासी हीरी थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़

 

6. लक्ष्मण दास महंत उर्फ छोटे पिता समारू दास महंत उम्र 23 वर्ष निवासी पटारीपाली (नीचे मोहल्ला) थाना केडार जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छ०ग०

 

 

7. देवकुमार भारद्वाज पिता दुजेराम भारद्वाज उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम मेढ़ापाली थाना डभरा जिला सक्ती

 

8. उसत दास महंत पिता गुलाब दास महंत उम्र 23 साल निवासी सारसमाल थाना लैलूंगा

 

9. नरेंद्र पैंकरा पिता कमल पैंकरा उम्र 21 साल बरसा बहार थाना लैलूंगा

 

10 रोहित सारथी पिता पिंटू सारथी 19 साल वार्ड नंबर 1 लैलूंगा 11 जयराम चौहान, 12 हिदायत खान, 13 मुकेश दास, 14 किशन बंजारे, 15 रामा कोसले, 16 शोभाराम यादव, 17 देव पैंकरा (घरघोड़ा अपराध में जेल दाखिल) 18 छतर राठिया (घरघोड़ा अपराध में जेल दाखिल)

बरामद संपत्ति-

 

 

कुल 52 दुपहिया वाहन कीमती करीब 40 लाख रूपये । (38 एफएच डिलक्स बाइक, 9 स्पेलेण्डर, 4 प्लेटिना और 1 एक्टिवा 6G स्कुटी)

दर्ज एफआईआर

 

 

कोतवाली रायगढ़-7, पुसौर-4, चक्रधरनगर-3, जूटमिल-2, धरमजयगढ़-2, घरघोड़ा-1, कोतरारोड़-1, खरसिया-1, सारंगढ़-1, हसौद-1, सक्ती-1

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम, डीएसपी (साइबर सेल) श्री अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन पर साइबर सेल की टीम के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुज्जर आरक्षक प्रशांत पण्डा, महेश पण्डा, पुष्पेंद्र जाटवर, विकास प्रधान, प्रताप बेहरा, रविन्द्र गुप्ता, सुरेश सिदार, धनन्जय कश्यप गजेंद्र प्रधान, सुलेमान तिग्गा, नवीन शुक्ला एवं थाना कोतवाली, चक्रधरनगर, जूटमिल, कोतरारोड, पुसौर और घरघोड़ा स्टाफ की अहम भूमिका रही है।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : राशन से वंचित 80 बरस की बुजुर्ग महिलाएँ लाठी के सहारे कलेक्टोरेट पहुँची : शाखा यादव

September 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अगर आप रायगढ़ जिले में कर रहे हैं नौकरी की तलाश तो 29 सितंबर को जाने पूरी जानकारी

September 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन प्रहार : धरमजयगढ़ पुलिस ने अवैध संचालित कबाड़ दुकान पर किया रेड , कार्रवाई में अवैध कबाड़ व पिकअप वाहन जप्त

September 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ढाबा संचालक से मारपीट की शिकायत पर थाना धरमजयगढ़ का प्रधान आरक्षक निलंबित, आरक्षक लाइन अटैच

September 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान के एक दिनी झाड़ू लगाने से, जनसमस्याओं का सफाया नहीं होता : शाखा यादव

September 24, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शासकीय भूमि के फर्जी अंतरण मामले में पटवारी के बाद रजिस्ट्री गवाह को कापू पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा

September 24, 2026
Next Post
क्या ट्रेन टिकट में बदलना चाहते हैं पैसेंजर का नाम? यहां जानें क्या है पूरी प्रक्रिया

क्या ट्रेन टिकट में बदलना चाहते हैं पैसेंजर का नाम? यहां जानें क्या है पूरी प्रक्रिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

दिल्ली धमाके के बाद रायपुर में हाई अलर्ट, रेलवे स्टेशन; बस स्टैंड और एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा…

दिल्ली धमाके के बाद रायपुर में हाई अलर्ट, रेलवे स्टेशन; बस स्टैंड और एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा…

November 10, 2025

आदिवासी युवाओं को मिलेगी नई उड़ान : मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर जशपुर में आर्चरी अकादमी की स्थापना

July 27, 2025
FASTag का KYV प्रोसेस हुआ आसान, यहां जानें NHAI नया नियम

FASTag का KYV प्रोसेस हुआ आसान, यहां जानें NHAI नया नियम

November 1, 2025

Cg News: महतारी वंदन का उपहार, ‘विष्णु भैया‘ का प्यार

August 24, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh latest news: खराब मौसम और बारिश को देखते हुए CM साय का बड़ा ऐलान, कल बंद रहेंगे सभी स्कूल
  • HDFC Bank Downtime Alert: कल अस्थायी रूप से बंद रहेगी HDFC बैंक की UPI सर्विस, डाउन टाइम अलर्ट जारी
  • manipur Violence: मणिपुर में फिर से भड़की हिंसा, केंद्र सरकार ने 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित किया गया
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR