• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, October 13, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

OTT relese this week: ‘आवारापन 2’ से लेकर ‘रिपोर्टिंग लाइव’ तक OTT पर रिलीज होगी 16 नई फिल्‍में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट

Amish Kumari by Amish Kumari
October 13, 2026
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

OTT relese this week दृश्‍यम 3′ की बंपर कमाई के बीच सिनेमाघरों में इस हफ्ते कोई नई हिंदी फिल्‍म रिलीज नहीं हो रही है। ‘उड़ता तीर’ पोस्‍टपोन हो चुकी है। लेकिन कुछ नया देखने की चाह रखने वालों को दर्शकों को निराश होने की जरूरत नहीं है, क्‍योंकि OTT पर इस हफ्ते 16 नई फिल्‍में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। इनमें क्राइम-थ्र‍िलर से लेकर साइकोलॉजिकल-थ्र‍िलर, हॉरर, रोमांस और के-ड्रामा का भी भरपूर डोज मिलने वाला है। परिणीति चोपड़ा जहां ‘रिपोर्टिंग लाइव’ में एक महत्वाकांक्षी पत्रकार बनकर आ रही हैं, वहीं इमरान हाशमी की सुपरहिट ‘आवारापन 2’ भी रिलीज हो रही है। ‘खलीफा’ में पृथ्‍वीराज सुकुमारन का खतरनाक एक्‍शन-अवतार देखने को म‍िलेगा।

स्टीवन स्पीलबर्ग की ‘Disclosure Day’ की ओटीटी रिलीज का इंतजार भी खत्‍म होने वाला है, वहीं साउथ सिनेमा से कुल 4 फिल्‍में हिंदी डब वर्जन में रिलीज होंगी। इसके साथ एक दिलचस्‍प नई मलयालम सीरीज ‘आइज’ भी रिलीज हो रही है, जो साइकोलजिकल थ्र‍िलर है। साथ ही ‘एनिमल्स’ में बेन एफ्लेक और केरी वाशिंगटन अपने बेटे के अपहरण के बाद खतरनाक नैतिक सीमाओं को पार करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। आइए, बिना देर किए, एक नजर डालते हैं 15 नई OTT रिलीज की लिस्‍ट पर-

READ ALSO

Udta Teer 2nd Trailer; आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ का नया ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज

Awarapan 2 OTT: सिनेमाघरों के बाद OTT पर रिलीज होगी इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’, जानें कब और कहां देखें फिल्म

 

रिपोर्टिंग लाइव (9 अक्टूबर)
कहां देखें- Netflix

 

‘Reporting Live’ एक थ्रिलर फिल्‍म है, जिसमें परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं। कहानी एक महत्‍वाकांक्षी युवा और खोजी पत्रकार की है, जिसका रोल परिणीति निभा रही हैं। वह अवैध रेत खनन माफ‍िया के डरावने और अंधेरे अंडरवर्ल्ड में फंस जाती हैं। अपने अनुभवी और दुनियादारी से तंग आ चुके कैमरामैन के साथ, वह एक अहम सुराग का पीछा करती हैं जो एक जानलेवा साजिश में बदल जाता है। इस दमदार इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर में शेखर सुमन, आदिल हुसैन और अमोल पालेकर जैसे बेहतरीन कलाकार भी शामिल हैं। ‘रिपोर्टिंग लाइव’ फिल्‍म 09 अक्‍टूबर को नेटफ्ल‍िक्‍स पर रिलीज होगी।

आवारापन 2 (9 अक्‍टूबर)
कहां देखें- Amazon Prime Video

 

इमरान हाशमी की सुपरहिट ‘आवारापन 2’ ने OTT पर सरप्राइज दिया है। 09 अक्‍टूबर से यह फिल्‍म Prime Video पर स्‍ट्रीम हो रही है। सिनेमाघरों में 14 अगस्त, 2026 को रिलीज हुई ‘आवारपन’ 11 साल पहले 2007 की ओरिजिनल फिल्म का सीक्‍वल है। कहानी पिछली फिल्‍म की घटनाओं के कई साल बाद की है। पूर्व गैंगस्टर शिवम पंडित (इमरान हाशमी) अपनी कथित कुर्बानी से बचने के बाद शांत और अकेले जीवन बिता रहा है। उसे आलिया की कब्र के पास एक लावारिस बच्ची मिलती है, वह उसका नाम आलिया रखता है और एक अनाथालय में छोड़ देता है। लेकिन दूर से उस पर नजर भी रखता है। कहानी में जब छोटी आलिया गायब हो जाती है, तो इंटरपोल अधिकारी समर्थ सिंह जांच में शिवम को काम पर रखते हैं। बताते हैं कि वह बैंकॉक में चल रहे बच्चों की तस्करी करने वाले एक इंटरनेशनल गिरोह का शिकार हो गई है। बैंकॉक की ड्रग और क्राइम की दुनिया दो विरोधी गुटों में बंटी हुई है, जिनकी अगुवाई बेरहम मॉब बॉस जोरावर (पूरन गब्बी) और रहस्यमयी सिंडिकेट हेड नफीसा (शबाना आजमी) करते हैं। शिवम अपनी हिंसक लड़ाई की कला का इस्तेमाल करके जोरावर को प्रभावित करता है और उसके करीबी लोगों के घेरे में घुस जाता है। लेकिन JD और महमूद जैसे पुराने गैंग के सदस्यों को उस पर शक होने लगता है। कहानी में आगे क्‍या होता है, यह जानने के लिए आपको फिल्‍म देखनी होगी।

 

मन्दाडी (8 अक्‍टूबर)
कहां देखें- Netflix

 

‘Mandaadi’ एक तमिल स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फ‍िल्म है, जो 08 अक्‍टूबर को नेटफ्ल‍िक्‍स पर हिंदी डब वर्जन में भी रिलीज होगी। डायरेक्टर मथिमारन पुगज़ेंधी की यह फिल्‍म तमिलनाडु के रामनाथपुरम में पारंपरिक बोट रेसिंग पर बनी है। कहानी तब शुरू होती है जब मारी नाम का एक युवा लड़का, एक हिंसक झगड़े के दौरान इलाके के ताकतवर विलेन सत्तापुली (सुहास) को लगभग मार ही डालता है। सत्तापुली के गुस्से से बचने के लिए, मारी चेन्नई भाग जाता है और मुथुकाली (सूरी) से मदद मांगता है। मुथुकाली एक शांत और नेक इंसान है, जो पहले सेलबोट रेसर रह चुका है और अब एक थीम पार्क में काम करता है। कहानी में आगे मुथुकाली को 20 साल बाद अपने तटीय गांव लौटना पड़ता है। उसे नई पीढ़ी की रक्षा करनी है, पुरानी दुश्मनी का सामना करना है और पारंपरिक कैटामरन और सेलबोट रेस के जरिए पुराने झगड़ों को सुलझाना है।

 

आइज (9 अक्‍टूबर)
कहां देखें- SonyLIV

 

मनु अशोकन के डायरेक्‍शन में बनी ‘EYES’ एक साइकोलॉजिकल थ्र‍िलर वेब सीरीज है। कहानी पुलिस अफसर टीना सेबेस्टियन (कनी कुश्रुति) है, जो अपनी ड्यूट‍ी के प्रति समर्पित है। खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर। टीना के हाथ एक ऐसा ही केस आता है, जिसकी जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, मामला उतना ही उलझता जाता है। एक प्रेम कहानी है, जो डेटिंग ऐप से शुरू होती है। शुरुआती मुलाकात, वादे और हसीन सपने, जल्‍द ही एक सनकी आश‍िक का पागलपन वाला प्‍यार बन जाता है। कहानी में ट्व‍िस्‍ट तब आता है, जब पता चलता है कि शहर में स्‍टॉकिंग (पीछा करने) के मामले में 12वीं हत्‍या हुई है। टीना सेबेस्‍ट‍ियन केस की जांच आगे बढ़ाती है और पुलिस महकमा एक ऐप EYES लेकर आता है।

 

खलीफा: द रूलर (9 अक्‍टूबर)
कहां देखें- Prime Video

 

पृथ्‍वीराज सुकुमारन स्‍टारर ‘Khalifa: The Ruler’ में उनके साथ नील नितिन मुकेश भी हैं। जबकि मोहनलाल और टोविनो थॉमस ने कैम‍ियो किया है। वैसख उर्फ एबे अब्राहम ने इसे डायरेक्‍ट किया है। इस फिल्‍म के सीक्‍वल का भी ऐलान हो गया है। जिनु वी. अब्राहम द्वारा लिखी गई फिल्‍म के सीक्‍वल में मोहनलाल लीड रोल में होंगे। फिल्‍म में कोडुवल्ली का रहने वाला मंबराकल आमिर अली है, जो एक बेफिक्र नौजवान है और कपड़ों की दुकान चलाता है। आमिर को फ़िज़ा से प्यार है, दोनों शादी कर लेते हैं। लेकिन इस बीच उसके पिता मंबराकल यूनुस अली की हत्‍या हो जाती है। हालात कुछ ऐसे बन जाते हैं कि आमिर अली को स्मगलिंग के धंधे में उतरना पड़ता है, जहां कभी उसके दादा का सिक्‍का चलता था।

प्रधमा दृष्ट्या कुट्टाक्कर (9 अक्टूबर)
कहां देखें- Netflix

 

‘Pradhama Drishtya Kuttakkar’ एक मलयालम क्राइम थ्र‍िलर फिल्‍म है, जो 09 अक्‍टूबर को नेटफ्ल‍िक्‍स पर हिंदी डब वर्जन में भी रिलीज होगी। कहानी के केंद्र में अलीना अब्राहम (पार्वती थिरुवोथु) है, जो अपने पति की मौत के बाद सहानुभूति के आधार पर पुलिस फोर्स में शामिल होती है। कोट्टायम के नट्टाकोम पुलिस स्टेशन में तैनात अलीना और उनके तीन जूनियर साथी – दिव्या (उन्निमाया प्रसाद), दासन (सिद्धार्थ भरथन) और श्रीनाथ (मैथ्यू थॉमस), एक संदिग्ध व्यक्ति की कस्टडी में अचानक और अनजाने में हुई मौत के मामले में फंस जाते हैं। इस घटना की रिपोर्ट करने के बजाय, ये मामले को छिपाने की एक बड़ी और जोखिम भरी साजिश रचते हैं। क्राइम ब्रांच के अनुभवी जांच अधिकारी हैरिस मीरान (विजयराघवन) इस केस को सुलझाने के लिए आगे आते हैं। उन्हें गड़बड़ी का शक होता है, इसलिए वे नए अधिकारियों को घेरने के लिए जांच के तेज-तर्रार तरीकों का इस्तेमाल करते हैं।

एपिक (9 अक्‍टूबर)
कहां देखें- Netflix

 

‘Epic – First Semester’ के नाम से सिनेमाघरों में रिलीज हुई एक तेलुगू रोमांटिक फिल्‍म है। कहानी एक मिडिल-क्लास स्टूडेंट की है, जिसे उसके परिवार की उम्मीदों को पूरा करने के लिए विदेश भेजा जाता है। लंदन में अपने पहले सेमेस्टर के दौरान, उसे हायर स्टडीज, एक उलझी हुई लव स्टोरी और अपनी पहचान से जुड़े संकट का सामना करना पड़ता है। इस फ‍िल्म से आदित्य हसन ने बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया है। आनंद देवरकोंडा और वैष्णवी चैतन्य मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फ‍िल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब एक महीने के अंदर ही 09 अक्‍टूबर को Netflix पर आ रही है। आप इसे हिंदी डब वर्जन में भी देख सकते हैं।

कैरी (7 अक्टूबर)
कहां देखें- Prime Video

 

‘Carrie’ एक सुपरनैचुरल हॉरर वेब सीरीज है। 8 एपिसोड की यह सीरीज ‘द हॉन्टिंग ऑफ हिल हाउस’, ‘मिडनाइट मास’ और ‘द फॉल ऑफ द हाउस ऑफ अशर’ बनाने वाले माइक फ़्लैनगन ने डायरेक्‍ट की है। यह स्टीफन किंग के 1974 के पहले नॉवेल पर आधारित है। यह हाई-स्कूल में अलग-थलग रहने वाली कैरी व्हाइट (समर एच. हॉवेल) की कहानी है। उसने अपनी जिंदगी का एक हिस्‍सा, बहुत ज्यादा परवाह करने वाली और कट्टर धार्मिक मां मार्गरेट (सामंथा स्लोयन) के साथ घर की चारदीवारी में छिपे हुए बिताई है। पिता की अचानक मौत के बाद कैरी को पब्लिक हाई-स्कूल की अनजान दुनिया में आना पड़ता है। यहा बुलीइंग की घटना और टेलीकाइनेटिक शक्तियों के परेशान करने वाले तरीके से अजीब घटनाओं का सिलसिला शुरू होता है। यह सीरीज 07 अक्‍टूबर को Prime Video पर रिलीज हो रही है।

इनसाइड द सर्कल (7 अक्टूबर)
कहां देखें- Netflix

 

‘Inside The Circle’ एक मैक्‍स‍िकन थ्र‍िलर सीरीज है, जिसका असली नाम ‘एल सर्कुलो’ (El Círculo) है। कहानी में एक मशहूर एक्ट्रेस पामेला डोसांटोस की हत्या हो जाती है। एक वीडियो लीक हो जाता है। यह वीडियो बचपन के चार दोस्तों की जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देता है, जो अब ताकतवर पॉलिटिकल और पब्लिक हस्तियां बन चुके हैं। ब्लैकमेल, सिस्टम की चुप्पी और बढ़ते खतरे के जाल में फंसे ये चार दोस्त अपने सबसे गहरे राज़, महत्वाकांक्षाओं और डर का सामना करने के लिए मजबूर हो जाते हैं।

लेस ऑफ अ स्ट्रेंजर (7 अक्टूबर)
कहां देखें- Netflix

 

‘Less of a Stranger’ एक पोलिश ड्रामा फिल्‍म है। यह गिटारिस्ट जान बोरिसेविच (मिकोलाज बुकरेविच) की कहानी है, जिसने देश के सबसे मशहूर रॉक बैंड्स में से एक ‘लेडी पैंक’ के लीडर के तौर पर अपने संगीत से पोलैंड की एक पूरी पीढ़ी को प्रभावित किया। वहीं, कई निजी दुखों ने उन्हें ऐसे रूप में ढाला जिसे उनके दर्शकों ने कभी नहीं देखा। यह बायोग्राफिकल ड्रामा कम्युनिस्ट दौर के आखिर वाले पोलैंड की मुश्किल परिस्थितियों पर आधारित है। इसमें बोरिसेविच के एक बागी युवा गिटारिस्ट से रॉक लेजेंड बनने के सफर और पूरी तरह संगीत को समर्पित जिंदगी की भारी निजी कीमत को दिखाया गया है।

बिलो (8 अक्टूबर)
कहां देखें- Netflix

 

‘Below’ एक 6 एपिसोड की हॉरर-थ्र‍िलर सीरीज है। कैल्विन पेनी (जोश हार्टनेट) इसमें एक सख्त मिजाज मछुआरा हैं। न्यूफाउंडलैंड के समुद्र किनारे बसे उसके छोटे से शहर पर अचानक समुद्र की गहराई में छिपे एक रहस्यमयी और हिंसक जीव का हमला होता है। कहानी में ट्व‍िस्‍ट तब आता है, जब कैल्‍व‍िन के बेटे वेड (चार्ली हीटॉन) में उस जीव की मौजूदगी से जुड़े डरावने लक्षण दिखाने लगते हैं। कैल्विन मदद के लिए मरीन बायोलॉजिस्ट फोंडा होवांडर (मैकेंज़ी डेविस) के साथ मिलकर पानी के नीचे छिपे सच का पता लगाने की कोशिश करता है, ताकि समुदाय का पहले से ही खत्म हो रहा जीवन पूरी तरह बर्बाद न हो जाए।

मॉर्टल कॉम्बैट II (8 अक्टूबर)
कहां देखें- JioHotstar

 

मार्शल आर्ट्स फैंस की फेवरेट ‘Mortal Kombat II’ क्लासिक की पुरानी यादें ताजा करने वाला है। डायरेक्टर साइमन मैकक्वोइड इसमें ‘अर्थरेल्म’ की हिंसक और विशाल दुनिया को और आगे बढ़ाने के लिए लौट रहे हैं। इसमें जबरदस्त योद्धा शाओ खान के जालिम शासन का सामना करने की तैयारी हैं। इस बार फैंस के पसंदीदा जॉनी केज आखिरकार अखाड़े में उतर रहे हैं, जिनका किरदार कार्ल अर्बन ने पूरे स्वैग के साथ निभाया है। वे जो तस्लिम, हिरोयुकी सनाडा और ताती गैब्रिएल जैसे कलाकारों की टीम के साथ मिलकर अलग-अलग आयामों (इंटरडायमेंशनल) में अस्तित्व बचाने की बड़ी लड़ाई में शामिल होते हैं।

एनिमल्स (9 अक्टूबर)
कहां देखें- Netflix

 

‘Animals’ एक दमघोंटू और तनावपूर्ण साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्‍म है। इसे बेन एफ्लेक ने डायरेक्ट किया है और केरी वाशिंगटन के साथ मिलकर कहानी लिखी है। दोनों फिल्‍म में लीड रोल में भी हैं। वह लॉस एंजिल्स के मेयर पद के एक ताकतवर उम्मीदवार और उनकी पत्नी का किरदार निभा रहे हैं, जिनकी सोच-समझकर बनाई गई पब्लिक इमेज तब अचानक टूट जाती है, जब उनके बेटे का हिंसक तरीके से अपहरण कर लिया जाता है। एक भयानक बुरे सपने में फंसा यह कपल, भारी फिरौती की रकम जुटाने के लिए खतरनाक नैतिक सीमाओं को पार करने पर मजबूर हो जाता है।

टेक चार्ज ऑफ माय हार्ट (9 अक्टूबर)
कहां देखें- Netflix

 

के-ड्रामा के दीवानों के लिए ‘Take Charge of My Heart’ एक अनोखी रोमांटिक कॉमेडी सीरीज है, जिसमें सुपरनैचुरल फैंटेसी और मेडिकल ड्रामा का मेल है। ना बो-बे एक अकेली रहने वाली राइटर है, जिसे बचपन में बिजली गिरने के बाद रहस्यमयी तरीके से बिजली से जुड़ी सुपरपावर मिल गई थी। इस वजह से किसी इंसान का उसे छूना भी नामुमकिन हो गया था। उसकी अकेली जिंदगी में तब नई जान आती है, जब उसकी मुलाकात एक रूखे स्‍वभाव और नपे-तुले अंदाज वाले एग्जीक्यूटिव से होती है, जिसके आर्टिफिशियल हार्ट की बैटरी खत्म होने की वजह से उसके पास बहुत कम समय बचा है।

100 डेज ऑफ डिसेप्शन (10 अक्टूबर)
कहां देखें- Netflix

 

‘100 Days Of Deception’ एक कोरियन पीरियड ड्रामा है, जिसकी कहानी 1932 में जापानी शासन के दौरान ग्योंगसेओंग में सेट है। किम यू-जुंग एक माहिर जेबकतरी का किरदार निभा रही हैं, जिसे आजादी के आंदोलन के तहत जापानी गवर्नमेंट-जनरल में इंटरप्रेटर ट्रेनी के तौर पर 100 दिन अंडरकवर रहने के लिए चुना जाता है। वहां उसका मिशन पार्क जिन-यंग द्वारा निभाए गए एक बेहतरीन इंटरप्रेटर के मिशन से टकराता है। यू इन-शिक ने इस सीरीज को डायरेक्ट किया है।

डिस्क्लोजर डे (12 अक्‍टूबर)
कहां देखें- JioHotstar

 

OTT relese this weekआख‍िरकार स्टीवन स्पीलबर्ग की ‘Disclosure Day’ की ओटीटी रिलीज का इंतजार खत्‍म हुआ। यह फिल्‍म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब 12 अक्‍टूबर को JioHotstar पर रिलीज हो रही है। कहानी साइबर-सिक्योरिटी व्हिसलब्लोअर डैनियल केलनर और मौसम वैज्ञानिक मार्गरेट फेयरचाइल्ड के की है, जो वार्डेक्स कॉर्पोरेशन द्वारा 79 साल से छिपाए जा रहे एलियन से जुड़े सरकारी राज का पर्दाफाश करने की होड़ में लगे हैं। डैनियल केलनर (जोश ओ’कॉनर), एक साइबर-सिक्योरिटी एक्सपर्ट और वार्डेक्स नाम के गुप्त संगठन के पूर्व कॉन्ट्रैक्टर हैं। वह एलियन लाइफ और 1947 के रोजवेल क्रैश के समय से रक्षा विभाग के प्रयोगों से जुड़े डिजिटल सबूत चुरा लेते हैं। बेरहम नोआ स्कैनलोन (कोलिन फर्थ) के नेतृत्व वाला वार्डेक्स इस सच्चाई को दबाने की कोशिश करता है। उनका मानना ​​है कि एडवांस्ड एलियन लाइफ का सबूत मिलने से दुनियाभर में तुरंत अफरा-तफरी मच जाएगी। खासकर तब जब दुनिया भू-राजनीतिक संकट की कगार पर खड़ी हो। जब वार्डेक्स खतरनाक एलियन ‘डाइविंग’ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके डैनियल की गर्लफ्रेंड जेन (ईव ह्यूसन) को ट्रैक और मैनिपुलेट करता है, तो डैनियल उसे बचाने के लिए मजबूर हो जाता है।

Related Posts

मनोरंजन

Udta Teer 2nd Trailer; आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ का नया ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज

October 13, 2026
मनोरंजन

Awarapan 2 OTT: सिनेमाघरों के बाद OTT पर रिलीज होगी इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’, जानें कब और कहां देखें फिल्म

October 9, 2026
मनोरंजन

Nana Patekar Passes Away: मशूहर अभिनेता नाना पाटेकर का हार्ट अटैक से निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

October 8, 2026
मनोरंजन

ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होने जा रहीं ये 5 फिल्में सीरीज, लिस्ट में देखे कौन – कौन सा शामिल है नाम

October 5, 2026
मनोरंजन

Prahar Trailer Release: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का ट्रेलर हुआ आउट, जानिए कब होगी रिलीज

September 30, 2026
मनोरंजन

Paris Fashion Week: पेरिस फैशन वीक में Aishwarya Rai का जलवा, लाल बाल और ब्लैक आउटफिट में दिखीं बेहद ग्लैमरस

September 29, 2026
Next Post

सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ की आयरन फैक्ट्री में हादसा, विस्फोट और आग से 6 मजदूरों की मौत

छत्तीसगढ़ की आयरन फैक्ट्री में हादसा, विस्फोट और आग से 6 मजदूरों की मौत

January 22, 2026
महादेव बेटिंग ऐप केस में ED ने स्पोर्ट्स प्रेजेंटर शेफाली बग्गा से की पूछताछ, ऐप को प्रमोट करने का है आरोप

महादेव बेटिंग ऐप केस में ED ने स्पोर्ट्स प्रेजेंटर शेफाली बग्गा से की पूछताछ, ऐप को प्रमोट करने का है आरोप

July 17, 2026
मिथुन और सिंह राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी,तथा इन्हे रहना होगा सावधान??

मकर राशि वालों आज किसी भी काम में जल्दबाजी न करें, पढ़े बाकि राशियों का हाल

May 8, 2026
खेल, पोषण और रचनात्मक शिक्षा के समन्वय से बच्चों को मिल रही उज्ज्वल भविष्य की नींव

खेल, पोषण और रचनात्मक शिक्षा के समन्वय से बच्चों को मिल रही उज्ज्वल भविष्य की नींव

August 2, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • OTT relese this week: ‘आवारापन 2’ से लेकर ‘रिपोर्टिंग लाइव’ तक OTT पर रिलीज होगी 16 नई फिल्‍में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट
  • Bihar news: बड़ा नाब हादशा; भोज खाने जा रहे बच्चों से भरी नाव नदी में डूबी, 11 मासूमों की मौत
  • Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा स्थगित, CGPSC ने जारी किया नोटिस
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR