• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, February 4, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

जिले में 15 नवम्बर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी

Amish Kumari by Amish Kumari
October 24, 2025
in रायगढ़
जिले में 15 नवम्बर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 24 अक्टूबर 2025/ शासन के निर्देशानुसार जिले में समर्थन मूल्य पर 15 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ होगी। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान उपार्जन की पारदर्शी एवं सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जिला कलेक्टोरेट रायगढ़ के सृजन सभाकक्ष में दो पालियों में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान धान उपार्जन नीति, व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर, तुंहर टोकन, उड़नदस्ता दल गठन, चेक पोस्ट सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से अवगत कराया गया।

READ ALSO

सट्टा-पट्टी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जूटमिल क्षेत्र से महिला सटोरिया गिरफ्तार

बालिका से छेड़छाड़ और युवती से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी शशि मोहन सिंह का कड़ा संदेश— महिला व नाबालिग अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति

इस अवसर पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने धान खरीदी व्यवस्था से जुड़ी नीतियों, प्रक्रियाओं एवं दिशा-निर्देशों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप धान खरीदी प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है। सभी अधिकारी इस प्रशिक्षण को गंभीरता से ले, ताकि शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और धान खरीदी कार्य को बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक संपादित करने प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि खरीदी व्यवस्था समयबद्ध, पारदर्शी और किसानों के लिए पूरी तरह सुविधाजनक हो। प्रशिक्षण में जिले के सभी संबंधित अधिकारी एवं धान खरीदी से जुड़े विभागों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे

कलेक्टर ने सभी उपार्जन केन्द्रों में निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता की संभावना न रहे। उन्होंने कहा कि इंटरस्टेट बार्डर, कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखा जाए, ताकि उपार्जन केंद्रों में किसी भी प्रकार से धान की अवैध बिक्री न किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि धान खरीदी कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधितो के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। अपर कलेक्टर एवं धान खरीदी के नोडल अधिकारी श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने बताया कि एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों का पंजीयन कार्य जारी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के कोई भी पात्र किसान समर्थन मूल्य पर धान विक्रय से वंचित नहीं होना चाहिए। शत-प्रतिशत कृषकों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर पंजीयन पूर्ण करें। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे, अपर कलेक्टर श्री रवि राही सहित जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक, कृषि विकास अधिकारी एवं मंडी सचिव उपस्थित रहे।

खाद्य अधिकारी श्री चितरंजन सिंह ने जानकारी दी कि किसानों से धान की नगद व लिकिंग में खरीदी 15 नवम्बर से शुरू होगी, जो 31 जनवरी 2026 तक की जाएगी। इस वर्ष भी किसानों से धान खरीदी की अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ लिकिंग सहित निर्धारित की गई। इस वर्ष जिले के 69 समितियों के 105 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की जाएगी। रायगढ़ जिले में 10 स्थानों पर अंतराज्जीय चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहाँ से अवैध धान के आवाजाही पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए चार टीमों की तीन पालियों में ड्यूटी लगाई गई है। जिनके द्वारा 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। ऐग्रीस्टेक पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत किसानों से भारत सरकार द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप धान की खरीदी की जाएगी। कृषकों की ऋण पुस्तिका के आधार पर पोर्टल आईडी से खरीदी की जाएगी, जिससे किसानों को उपार्जन केन्द्रों में ऋण पुस्तिका लाने की आवश्यकता नहीं होगी। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में संस्थागत पंजीयन, भूमिहीन किसान, डुबान क्षेत्र, वन अधिकार पट्टा एवं ग्राम कोटवार वर्ग के किसानों को पंजीयन से छूट दी गई है। धान विक्रय की राशि किसानों को डिजिटल मोड से सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी। सभी किसानों के बैंक खाते खुलवाकर उनकी जानकारी डेटाबेस में दर्ज करने के निर्देश दिए गए। धान की खरीदी इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र से की जाएगी, जबकि अपवादस्वरूप ही एसडीओ (राजस्व) की अनुमति से मैन्युअल तौल की जा सकेगी।

 

 

*कोचिया और बिचौलियों पर रहेगी सख्त निगरानी*

धान उपार्जन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मंडी अधिकारियों द्वारा कोचिया और बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। यदि कोई कोचिया या बिचौलिया पंजीकृत किसानों के नाम पर धान खपाने का प्रयास करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संबंधित वाहन और धान जब्त किए जाएंगे, तथा आवश्यकतानुसार कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।

*तुंहर टोकन मोबाइल ऐप से सुबह 8 बजे से जारी होंगे टोकन*

धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए टोकन जारी करने की प्रक्रिया ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से सुबह 8 बजे से प्रारंभ की जाएगी। सोसायटी संचालक पिछले वर्ष की तरह सुबह 9.30 बजे से टोकन जारी करना शुरू कर सकेंगे। टोकन अगले 7 खरीदी दिवसों के लिए जारी किए जा सकेंगे। प्रत्येक टोकन में जारी की जाने वाली धान की मात्रा डीसीएस, गिरदावरी एवं पीवी के अनुसार पंजीकृत धान रकबा से कम या बराबर होनी चाहिए। लघु और सीमांत किसानों को अधिकतम दो टोकन, जबकि बड़े किसानों को अधिकतम तीन टोकन जारी करने की अनुमति होगी। पारदर्शिता सुनिश्चित करने और अनाधिकृत टोकन जारी होने से रोकने के लिए आधार आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण अनिवार्य किया गया है। इससे किसान की पहचान की सत्यता सुनिश्चित होगी और उनकी स्पष्ट सहमति के बिना कोई भी टोकन जारी नहीं किया जा सकेगा।

 

 

*धान के सुरक्षित भंडारण के लिए मार्कफेड करेगी सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ*

धान के उचित भंडारण को सुनिश्चित करने के लिए भंडारण केंद्रों का चयन, आवश्यक डनेज मटेरियल और कैप कवर्स की व्यवस्था मार्कफेड द्वारा की जाएगी। खुले में धान भंडारित करने के लिए पिछले खरीफ विपणन वर्ष में खरीदे गए कैप कवर्स, सीमेंट ब्लॉक, चटाई और पॉलीथीन जैसी सामग्री, जो अभी भी उपयोग योग्य अवस्था में हैं, उनका पुनः उपयोग किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर नई डनेज सामग्री और कैप कवर्स भी मार्कफेड द्वारा समय पर उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी संग्रहण केंद्रों पर धान की नमी की जांच के लिए आर्द्रतामापी यंत्र की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। साथ ही, इन यंत्रों का शीघ्र कैलिब्रेशन कराया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि धान की गुणवत्ता जांच में कोई त्रुटि न हो।

*धान उपार्जन एवं कस्टम मिलिंग से जुड़ी शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर जारी*

धान उपार्जन एवं कस्टम मिलिंग से संबंधित समस्याओं और कठिनाइयों के समाधान के लिए खाद्य विभाग द्वारा टोल फ्री कॉल सेंटर नंबर 1800-233-3663 जारी किया गया है। यह कॉल सेंटर राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष के रूप में कार्य करेगा। धान खरीदी केन्द्रों में इस कॉल सेंटर की जानकारी प्रमुख रूप से प्रदर्शित की जाएगी, ताकि किसान एवं संबंधित व्यक्ति आसानी से अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें। प्राप्त शिकायतों का निराकरण तीन दिवस के भीतर किया जाएगा। राज्य स्तर पर उपार्जन एजेंसी और जिला स्तर पर संबंधित कलेक्टर शिकायतों के समाधान की जिम्मेदारी निभाएंगे।

Related Posts

सट्टा-पट्टी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जूटमिल क्षेत्र से महिला सटोरिया गिरफ्तार
रायगढ़

सट्टा-पट्टी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जूटमिल क्षेत्र से महिला सटोरिया गिरफ्तार

February 4, 2026
बालिका से छेड़छाड़ और युवती से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी शशि मोहन सिंह का कड़ा संदेश— महिला व नाबालिग अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति
रायगढ़

बालिका से छेड़छाड़ और युवती से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी शशि मोहन सिंह का कड़ा संदेश— महिला व नाबालिग अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति

February 4, 2026
भिलाई के होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, मैनेजर समेत स्टाफ गिरफ्तार
रायगढ़

देह व्यापार का भंडाफोड़,पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया; 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई

February 4, 2026
जूटमिल थाना क्षेत्र में सट्टा नेटवर्क पर शिकंजा, बाइक सवार आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

जूटमिल थाना क्षेत्र में सट्टा नेटवर्क पर शिकंजा, बाइक सवार आरोपी गिरफ्तार

February 3, 2026
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण
रायगढ़

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण

February 3, 2026
ड्यूटी के दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को 10-10 लाख की बीमा सहायता, एसएसपी ने जताई संवेदना
रायगढ़

ड्यूटी के दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को 10-10 लाख की बीमा सहायता, एसएसपी ने जताई संवेदना

February 3, 2026
Next Post
24 दिनों की बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च हुआ Redmi Watch 6, जानें कीमत और फीचर्स

24 दिनों की बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च हुआ Redmi Watch 6, जानें कीमत और फीचर्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

20 नवंबर को छह घंटे के लिए बंद रहेगा यह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, जाने क्या? है बड़ी वजह

दिल्ली में एयर ट्रैफिक कंट्रोल में गड़बड़ी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल… हजारों यात्री परेशान

November 7, 2025
खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने दुकानों एवं मेले में खाद्य पदार्थो का किया परीक्षण

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने दुकानों एवं मेले में खाद्य पदार्थो का किया परीक्षण

August 6, 2025
अगले हफ्ते 5 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, जानिए आपके शहर में कब-कब होगी छुट्टी

क्या आज बैंक खुले हैं? शनिवार 24 जनवरी को बैंक बंद रहेंगे या खुले, जानें यहां

January 24, 2026
अभी तो बस शुरुआत है…छत्तीसगढ़ में टूटने वाला है ठंड का पिछले सालों का रिकॉर्ड…

छत्तीसगढ़ अगले तीन दिन तक बढ़ेगा तापमान, जानिए कब बदलेगा मौसम मिजाज

November 22, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • ईरान में बढ़ते तनाव के बीच IndiGo का अहम फैसला, 28 फरवरी तक उड़ानें रद्द, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी
  • 2.5 करोड़ आधार कार्ड किए गए बंद, सरकार का बड़ा कदम लिस्ट में कहीं आपका नाम तो नहीं?
  • मुख्यमंत्री मयाली-बगीचा पर्यटन विकास परियोजना का करेंगे भूमिपूजन
  • मुख्यमंत्री ने किया ‘वूमेन फॉर वेटलैण्ड्स’ अभियान के पोस्टर का विमोचन
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR