PM Kisan Update: देश के करोड़ों किसानों की नजर अब पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त पर टिकी है। पिछली किस्त मिलने के बाद अब किसान जानना चाहते हैं कि अगली बार उनके बैंक खाते में 2,000 रुपये कब आएंगे। त्योहारों का समय नजदीक होने से यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या सरकार इस दौरान किसानों को अगली किस्त का तोहफा दे सकती है।
हालांकि 24वीं किस्त जारी करने की तारीख को लेकर अभी सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में किसानों को किसी वायरल तारीख पर भरोसा करने के बजाय आधिकारिक अपडेट का इंतजार करना चाहिए। साथ ही किस्त आने से पहले e-KYC, आधार और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी जरूर चेक कर लेनी चाहिए, ताकि पात्र होने के बावजूद भुगतान अटकने की परेशानी न हो।
Also ReadRoadies Rebirth: Roadies Rebirth का नया प्रोमो आउट, जानिए कब और कहां स्ट्रीम
कब आएगी 24वीं किस्त?
PM Kisan Updateपीएम किसान की 24वीं किस्त की तारीख फिलहाल घोषित नहीं हुई है। आधिकारिक PM-KISAN पोर्टल पर अभी अगली किस्त जारी करने की कोई तय तारीख नहीं दी गई है। इसलिए त्योहार के आसपास 24वीं किस्त जारी होने की चर्चा को अभी पक्की जानकारी नहीं माना जा सकता। किसानों को सरकार की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।
















