• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, August 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से प्रेमनगर की लो-वोल्टेज समस्या का हुआ समाधान

Amish Kumari by Amish Kumari
July 9, 2026
in छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से प्रेमनगर की लो-वोल्टेज समस्या का हुआ समाधान
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 09 जुलाई 2026

ट्रांसफार्मर बदले जाने से विद्युत आपूर्ति हुई सुचारू, पेयजल संकट से भी मिली राहत

READ ALSO

छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ट्रक के टायर में मिला 70 लाख से ज्यादा का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में इस दिन सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, बंद रहेगी सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तरें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में संचालित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से जशपुर जिले के पत्थलगांव स्थित प्रेमनगर मोहल्ले में लंबे समय से बनी लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान कर दिया गया है। विद्युत विभाग द्वारा कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह सामान्य हो गई है, जिससे स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिली है।

जानकारी के अनुसार, प्रेमनगर के रहवासियों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर बताया था कि पूरे मोहल्ले में केवल एक ट्रांसफार्मर होने के कारण पिछले कई दिनों से लगातार लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी। इसके चलते घरों में लगे विद्युत उपकरण सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रहे थे। वहीं, कुओं और बोरवेल की मोटरें भी नहीं चलने से पेयजल संकट गहरा गया था और लोगों को दैनिक उपयोग के लिए पानी की व्यवस्था करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर को बदलते हुए नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया। इसके बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू हो गई और लो-वोल्टेज की समस्या पूरी तरह समाप्त हो गई।

समस्या के त्वरित समाधान पर प्रेमनगर के नागरिकों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समय पर हुई कार्रवाई से न केवल बिजली व्यवस्था सामान्य हुई, बल्कि पेयजल संकट से भी राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील कार्यशैली और त्वरित समाधान की सराहना करते हुए इसे जनसमस्याओं के प्रभावी निराकरण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई से लोगों को समय पर राहत मिल रही है और शासन के प्रति उनका विश्वास निरंतर मजबूत हो रहा है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ट्रक के टायर में मिला 70 लाख से ज्यादा का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ट्रक के टायर में मिला 70 लाख से ज्यादा का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

August 19, 2026
छत्तीसगढ़ में इस दिन सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, बंद रहेगी सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तरें
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में इस दिन सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, बंद रहेगी सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तरें

August 19, 2026
वेलकम टू द जंगल से लेकर जन नायगन तक, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज, देखें पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़

वेलकम टू द जंगल से लेकर जन नायगन तक, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज, देखें पूरी लिस्ट

August 19, 2026
कावड़ यात्रा में महिला और दो बच्चों पर एसिड अटैक से मचा हड़कंप, बातचीत बंद करने पर भड़का आरोपी
छत्तीसगढ़

कावड़ यात्रा में महिला और दो बच्चों पर एसिड अटैक से मचा हड़कंप, बातचीत बंद करने पर भड़का आरोपी

August 18, 2026
गांजा तस्कर के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.54 करोड़ गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

गांजा तस्कर के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.54 करोड़ गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

August 18, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 9 अप्रैल को जिला आगमन प्रस्तावित ,अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ग्रामोद्योग स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित

August 18, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री साय ने भारतीय नौसेना दिवस की दी शुभकामनाएं

सेवा सेतु केंद्र से राजस्व दस्तावेज प्राप्त करना हुआ आसान, किसान रोहित ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

एक झटके में बंद हो गए 2 करोड़ से ज्यादा Aadhaar कार्ड, जानिए क्यों उठाया UIDAI ने ये कदम

आधार कार्ड में नाम, पता और मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें, जानिए आसान तरीका

January 22, 2026
मुख्यमंत्री साय से क्रेडाई और रियल एस्टेट के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की

मुख्यमंत्री साय से क्रेडाई और रियल एस्टेट के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की

December 8, 2025
रेलवे में 4116 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

रेलवे में 4116 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

November 21, 2025
क्रिकेट का डबल ड्रामा:/ हार्दिक पांड्या T20I से पहले माहिका शर्मा के लिए हुए नाराज

क्रिकेट का डबल ड्रामा:/ हार्दिक पांड्या T20I से पहले माहिका शर्मा के लिए हुए नाराज

December 9, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
  • राशिफल
  • राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Heart diseases: हार्ट को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये सुपरफूड्स, ब्लॉकेज को भी कर सकता है खत्म
  • Sawan 2026: सावन का आखिरी सोमवार आज, नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Mirzapur Movie New Characters Reveal : ‘मिर्जापुर द मूवी’ से रवि किशन और सुशांत सिंह का नया पोस्टर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR