• Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

सोशल मीडिया पर लाइव आकर शहर के तीन पत्रकारों की हत्या करने की धमकी देने वाले पिंटू सिंह के खिलाफ प्रेस क्लब ने खोला मोर्चा

Amish Kumari by Amish Kumari
October 5, 2025
in रायगढ़
सोशल मीडिया पर लाइव आकर शहर के तीन पत्रकारों की हत्या करने की धमकी देने वाले पिंटू सिंह के खिलाफ प्रेस क्लब ने खोला मोर्चा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़। राज्य में पत्रकारों की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। स्थानीय माफियाओं के द्वारा आए दिन पत्रकारों को धमकी_चमकी दिया जाना साथ ही पुलिस प्रशासन से उनके विरुद्ध झूठी शिकायते करना बेहद आम घटना बन गई है।

READ ALSO

Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस समारोह में हितग्राहियों को दी 173 करोड़ से अधिक की बैगा-पूजारी सम्मान निधि

Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़ में किया धान खरीदी का शुभारंभ

इस क्रम में बीते दिन रायगढ़ शहर से जमीनी पत्रकारिता करने वाले चार पत्रकार साथियों जिनमें अमित पाण्डेय ,राजा खान, प्रशांत तिवारी प्रमुख नाम है, को स्थानीय गुंडा प्रवृत्ति के मजदूर नेता पिंटू सिंह पिता श्री रामेश्वर सिंह निवासी कोतरा रोड रेलवे फाटक के पास ने वीडियो मेसेज करते हुए बुरे परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी है जिसे लेकर पत्रकार बिरादरी में बदनामशुदा मजदूर नेता के खिलाफ गहरी नाराजगी देखी जा रही है।

 

घटना को लेकर शहर भर के पत्रकारों ने यह तय किया है कि तथाकथित मजदूर नेता पिंटू सिंह की इस हरकत के खिलाफ बड़ी संख्या में पत्रकार साथी लिखित शिकायत लेकर कल सोमवार 6 अक्टूबर को शाम साढ़े 4 बजे जिला पुलिस अधीक्षक महोदय से मिलने उनके कार्यालय में उपस्थित होंगे। इसके साथ ही मजदूर नेता के खिलाफ पुलिस प्रशासन से समय रहते उचित दंडात्मक कार्यवाही किए जाने की मांग भी करेंगे।

 

ध्यान देने योग्य बात यह है कि गुंडा प्रवृत्ति के इस तथाकथित मजदूर नेता की अब तक की बेजा हरकतों से न केवल शहर का संभ्रांत वर्ग, बल्कि कारोबारी, व्यापारी, ट्रांसपोर्ट, सरकारी कर्मचारी से लेकर पत्रकार भी परेशान हैं। इसकी हरकतों से परेशान होकर कई राजनीतिक पार्टियों के अलावा मजदूर संगठनों ने भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है। सीधे तौर पर बात की जाए तो पिंटू सिंह नाम का यह व्यक्ति समाज के लिए नासूर बन चुका है। इसके द्वारा विभिन्न सड़क हादसों और आद्योगिक दुर्घटनाओं को मुद्दा बनाकर न केवल शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की जाती रही है बल्कि शहर की कानून व शांति व्यवस्था से भी खिलवाड़ किया गया है।

 

 

ऐसी ही एक घटना जिसमें दिन दयाल अपार्टमेंट रामपुर निवासी महिला से स्थानीय गुंडा तत्वों के द्वारा घर घुसकर मारपीट की गई थी। इस घटना की सूचना पीड़ित महिला के द्वारा सिटी कोतवाली थाने में दिए जाने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

 

पुलिस की इस कार्यवाही को कवर करने के लिए जब कुछ पत्रकार साथी सिटी कोतवाली थाने पहुंचे थे,इसी बीच मजदूर नेता पिंटू सिंह भी आरोपियों की पैरवी करने थाना पहुंचा और पुलिस कर्मियों से थाने में ही हुज्जत बाजी करने लगा। इसके बाद थाना प्रभारी ने उसे कड़ी फटकार देकर थाने से बाहर किया। इस घटना को वहां खड़े हमारे पत्रकार साथियों ने कवर किया और अपने समाचार का हिस्सा बनाया इस बात को लेकर मजदूर नेता पत्रकारों से उलझ गया।

इसके बाद उसके द्वारा लगातार हमारे पत्रकार साथियों को टारगेट कर जान से मारने और बुरा परिणाम भुगतने की धमकियां दी जा रही है। जिस पर समय रहते उचित कार्यवाही किया जाना जरूरी है।

प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत, सचिव नवीन शर्मा समेत अनिल पाण्डेय, नरेश शर्मा, दिनेश मिश्रा, अनिल रतेरिया, युवराज सिंह आजाद, सुनील नामदेव, राजेश जैन, विवेक श्रीवास्तव, आलोक पाण्डेय, शेषचरण गुप्ता, हरेराम तिवारी, संजय बोहिदार, अनिल आहूजा, पुनीराम रजक, महादेव पणिहारी, हरिशंकर गौराहा, विनय पाण्डेय, मोहसिन खान, शमशाद अहमद, अभिषेक उपाध्याय, अविनाश पाठक, अमित पाण्डेय, अखिलेश पुरोहित, अमित गुप्ता, अमित शर्मा, अरूण डनसेना, अर्चना लाल, अश्विनी मालाकार, बाबा पटवा, चितरंजन सिंह, विकास पाण्डेय, गौतम अग्रवाल, कृष्णा मिश्रा, महेश शर्मा, मंजूल दीक्षित, नंदकुमार पटेल, नवरतन शर्मा, नितिन सिन्हा, आशीष शर्मा, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, भूपेंद्र सिंह चौहान, हेमसागर श्रीवास, जितेंद्र मेहर, ज्योति ठाकुर, मनीष सिंह, नरेंद्र चौबे, मनीष अग्रवाल, नीरज तिवारी,पंकज तिवारी, प्रकाश थवाईत, प्रशांत तिवारी, राजा खान, रमेश अग्रवाल, संतोष पुरुषवानी, दीपक शोभवानी, साकेत पाण्डेय, संदीप बेरीवाल, संतोष साव, संतोष मेहर, संजय सहनी, सत्यजीत घोष, सुरजीत कौर, सुशील पाण्डेय, सिमरन पनगरे, सुरेंद्र चौहान, विजय मौर्या, विजयंत खेडुलकर, विपिन मिश्रा, यशवंत खेडुलकर, परमेश्वर साहू, प्रेम मौर्या, भीमसेन तिवारी, चूढामणि साहू, संदीप सिंह, संजय शर्मा, अनूप रतेरिया, संजय बेरीवाल, शेख ताजिम, श्रीपाल यादव, स्वतंत्र महंत, टिंकू देवांगन, उपेंद्र डनसेना, विकास जायसवाल, विपिन सवानी, विपिन राय, प्रवीण त्रिपाठी, रिवेश पोडवार, जीतू सोनी, अमर गुप्ता, हीरा मोटवानी, दुर्गा यादव , कैलाश आचार्य, शैलेन्द्र साहू समेत कई पत्रकारों ने उक्त घटना की घोर निंदा की।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस समारोह में हितग्राहियों को दी 173 करोड़ से अधिक की बैगा-पूजारी सम्मान निधि

November 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़ में किया धान खरीदी का शुभारंभ

November 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मामूली विवाद पर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस की सख्त कार्रवाई

November 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जनजातीय समाज का सम्मान, स्वाभिमान और समृद्धि हमारी सरकार का संकल्प: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 15, 2026
रायगढ़

Raigarh news: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, जनजातीय गौरव दिवस में नहीं होंगे शामिल

November 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News: जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे रायगढ़

November 15, 2026
Next Post
25वीं राज्य शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रायगढ़ में हुआ रंगारंग शुभारंभ

25वीं राज्य शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रायगढ़ में हुआ रंगारंग शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

राजधानी में हत्या से मची सनसनी, थाने के पास खून से लथपथ मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी में हत्या से मची सनसनी, थाने के पास खून से लथपथ मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

July 22, 2026
भीषण सड़क हादसा; कार से टकराकर खाई में गिरी बस, दो महिलाओं सहित 3 की दर्दनाक मौत

भीषण सड़क हादसा; कार से टकराकर खाई में गिरी बस, दो महिलाओं सहित 3 की दर्दनाक मौत

November 4, 2025
अक्टूबर महीने में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी कि छुटियों कि लिस्ट!

अक्टूबर महीने में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी कि छुटियों कि लिस्ट!

September 29, 2025
हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन तीन चरणों में 2 से 15 अगस्त तक

August 2, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • RBI: माइक्रोफाइनेंस लोन पर RBI का बड़ा कदम, जल्द बदल सकते हैं लोन के नियम
  • Health And Fitness: सर्दियों में इन फूड्स को डाइट में ज़रूर करें शामिल, शरीर को मिलेंगे कई बड़े फायदे
  • Bank Holidays: 16 से 22 नवंबर के बीच तीन दिन बंद रहेंगे बैंक… घर से निकलने से पहले चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट
  • Ind Vs NZ: जानिए कब से शुरू होगी भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज, यहां देखें शेड्यूल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR