• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, November 14, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : धरमजयगढ़ में कल सजेगा जनजातीय गौरव का भव्य मंच, राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे राज्यसभा सांसद नितिन नवीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे अध्यक्षता

Amish Kumari by Amish Kumari
November 14, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  रायगढ़, 14 नवम्बर 2026/ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ स्थित दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होने वाले इस समारोह में जनजातीय समाज की समृद्ध विरासत, गौरवशाली इतिहास, लोक संस्कृति और पारंपरिक कलाओं की झलक देखने को मिलेगी। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्री नितिन नवीन होंगे, जबकि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

Read More : Chhattisgarh news raipur: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर; रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट

READ ALSO

Raigarh News : राज्यसभा सांसद नितिन नवीन 15 नवंबर को आएंगे रायगढ़, धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव सम्मेलन में होंगे शामिल

Raigarh News : जनजातीय गौरव दिवस समारोह की प्रशासन और पुलिस ने पूरी की तैयारियां

समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, कौशल विकास एवं तकनीकी मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब तथा संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल शामिल होंगे। वहीं रायगढ़ लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग एवं राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह सहित छत्तीसगढ़ शासन के सांसद, विधायक, निगम-मंडल एवं आयोग के प्रतिनिधि, जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण तथा जनजातीय समाज के प्रमुख विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

*जनजातीय लोक संस्कृति और परंपराओं का होगा भव्य प्रदर्शन*

समारोह में उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव एवं शहीद वीर नारायण सिंह लोक कला नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन प्रमुख आकर्षण रहेगा। इसके साथ ही बैगा पुजारी सम्मान निधि योजना की राशि का सांकेतिक अंतरण किया जाएगा। राज्य स्तरीय जनजातीय विकास प्रदर्शनी एवं क्राफ्ट मेला के माध्यम से जनजातीय समुदाय की कला, हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख जनजाति एवं उप जनजाति प्रमुखों का सम्मान, राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण, जनजातीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान तथा अन्य राज्यों के जनजातीय लोक नृत्यों की प्रस्तुति भी होगी।

*लोक नृत्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार*

राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ क्षेत्र लोक नृत्य महोत्सव के विजेता प्रतिभागियों को समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इसमें रायगढ़ जिले के विकासखंड रायगढ़ अंतर्गत मोहिनीपुर चंवरपुर के कर्मा लोक नृत्य दल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दल को दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। सूरजपुर जिले के पारंपरिक कर्मा दल को द्वितीय पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये तथा सरगुजा जिले के जय शिव शारदा कर्मा पार्टी को तृतीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसी तरह शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें कोंडागांव जिले के लिंगो घोटुल माटी मांदरी नृत्य दल को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये, धमतरी जिले की गढ़िया बाबा आदिवासी लोक नृत्य सेवा समिति को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये तथा जशपुर जिले के जय मातादी करमा दल, टाटीडांड को तृतीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।

Read More : Train Mobile Charging New Rules: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर; रात 11 बजह से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे चार्जिंग प्वाइंट

*जनजातीय जीवन और संस्कृति पर आधारित फोटोग्राफी के विजेता भी होंगे सम्मानित*

Raigarh News : जनजातीय गौरव दिवस 2026 के अवसर पर आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा 12 नवंबर को आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। जनजातीय जीवन, संस्कृति एवं परंपराओं पर केंद्रित इस प्रतियोगिता में कुल 26 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में कोंडागांव जिले के श्री पंकज शोरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्हें 25 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। बस्तर के श्री फूलसिंह नाग द्वितीय स्थान पर रहे, जिन्हें 20 हजार रुपये तथा बस्तर के श्री संदीप बघेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें 15 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। धरमजयगढ़ में आयोजित यह राज्य स्तरीय समारोह जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक कलाओं और सामुदायिक पहचान को सम्मान देने के साथ जनजातीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण अवसर बनेगा।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : राज्यसभा सांसद नितिन नवीन 15 नवंबर को आएंगे रायगढ़, धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव सम्मेलन में होंगे शामिल

November 14, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जनजातीय गौरव दिवस समारोह की प्रशासन और पुलिस ने पूरी की तैयारियां

November 14, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व: राज्यपाल रमेन डेका

November 13, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जनजातीय लोककला और संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर, इसे सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी-कृषि मंत्री रामविचार नेताम

November 13, 2026
रायगढ़

Raigarh News : फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, राजनीतिक दलों को सौंपी गई प्रतियां

November 13, 2026
रायगढ़

Raigarh News : घर में घुसकर युवक से मारपीट और अपहरण कर ले जाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

November 13, 2026
Next Post

Raigarh News : राज्यसभा सांसद नितिन नवीन 15 नवंबर को आएंगे रायगढ़, धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव सम्मेलन में होंगे शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

प्रकृति को मां जैसा सम्मान दें :  अरूण साव

प्रकृति को मां जैसा सम्मान दें : अरूण साव

August 11, 2025

Rashifal: मेष, कन्या समेत इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, नौकरी-कारोबार में बढ़ेगी तरक्की, पढ़िए दैनिक राशिफल!

October 5, 2026
मणिपुर में फ़िर भड़की हिंसा; रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 3 दिन के लिए इंटरनेट बंद…

मणिपुर में फ़िर भड़की हिंसा; रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 3 दिन के लिए इंटरनेट बंद…

April 7, 2026

Today Cg News: बहनों का मान, विष्णु भैया ने किया सम्मान: रक्षाबंधन से पहले मिला बहनों को उपहार

August 24, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : राज्यसभा सांसद नितिन नवीन 15 नवंबर को आएंगे रायगढ़, धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव सम्मेलन में होंगे शामिल
  • Raigarh News : धरमजयगढ़ में कल सजेगा जनजातीय गौरव का भव्य मंच, राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे राज्यसभा सांसद नितिन नवीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे अध्यक्षता
  • Raigarh News : जनजातीय गौरव दिवस समारोह की प्रशासन और पुलिस ने पूरी की तैयारियां
  • Chhattisgarh news raipur: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर; रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR