• Privacy Policy
  • About Us
Friday, September 11, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : गिरोह बनाकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले एक विधि से संघर्षरत बालक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
September 11, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  *रायगढ़, 11 सितंबर* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में कोतरारोड़ पुलिस ने राहगीरों से गिरोह बनाकर लूटपाट करने वाले आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग लूट की वारदातों का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, साथ ही एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 3 मोबाइल फोन, 1000 रुपये नकद तथा वारदात में प्रयुक्त जावा और पल्सर बाइक बरामद की गई है। प्रकरण में आरोपियों की संख्या पांच से अधिक होने पर लूट की धाराओं में आवश्यक संशोधन करते हुए डकैती की धारा 310(2) बीएनएस जोड़ी गई है।

READ ALSO

Raigarh News : घरघोड़ा पुलिस की पुख्ता विवेचना पर संगठित अपराधियों को चार माह में सजा

Raigarh News : ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपियों से 35 पाव अंग्रेजी शराब और 17 लीटर महुआ शराब जब्त

Read More : Accident news: भीषण सड़क हादसा; रायपुर से यात्रियों को लेकर निकली बोलेरो खड़े ट्रक से टकराई, 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत

*पहली वारदात में दो युवकों से मारपीट, मोबाइल और ऑनलाइन ₹4,000 की लूट*

दिनांक 09 सितंबर 2026 को गेल्वे कंपनी के सेल्समैन गोविंद सिंह धुर्वे, उम्र 18 वर्ष, निवासी मजगांवा, थाना राजेंद्रग्राम, जिला अनूपपुर (म.प्र.) ने थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 08 सितंबर को किरोड़ीमलनगर रेलवे लाइन किनारे विमल उरांव अपने 6-7 साथियों के साथ तीन मोटरसाइकिलों में पहुंचा और पैसे की मांग की। पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपियों ने उसका पोको सी-50 मोबाइल तथा उसके साथी नरेश सिंह का रियलमी मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की और उन्हें पास स्थित श्मशान के पास ले जाकर भी पीटा। इसके बाद नरेश के मोबाइल से एक दुकान पर 4000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए और मोबाइल वापस कर दिया। मारपीट में गोविंद के होंठ और गाल में चोट आई। इस मामले में थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 329/2026, धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।

*रेलवे स्टेशन के पास दूसरे सेल्समैन से भी मारपीट कर मोबाइल और पर्स लूटा*

गेल्वे के ही एक और सेल्समैन का काम करने वाले आर्यन बंजारे, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम बोहारडीह, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर, वर्तमान निवास अटल चौक के पास किरोड़ीमलनगर ने थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 08 सितंबर की शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच वह रेलवे स्टेशन की ओर घूमने जा रहा था। रेलवे स्टेशन चौक के पास लाल रंग की पल्सर और एक अन्य बाइक में सवार 6-7 युवक पहुंचे और उसके साथ मारपीट कर रेडमी 9 प्रो मोबाइल तथा पर्स लूटकर फरार हो गए। पर्स में पैन कार्ड और आधार कार्ड भी रखे थे।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 332/2026, धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

*पूछताछ में गिरोह का हुआ खुलासा*

दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शील आदित्य सिंह द्वारा नामजद आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई। किरोड़ीमलनगर क्षेत्र के लोगों से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि विमल उरांव और उसके साथी क्षेत्र में आए दिन लोगों से लूटपाट करते हैं।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि पीड़ित के साथी नरेश सिंह से ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए 4000 रुपये में से 1000 रुपये बची रकम का आपस में बंटवारा किया गया था।

आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर लूट में शामिल अन्य आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें भी अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने रेलवे लाइन किनारे चिराईपानी तथा रेलवे स्टेशन के सामने लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।

*आरोपियों से बरामदगी*

कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 मोबाइल फोन, 1000 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त एक जावा मोटरसाइकिल और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। लूट का पोको मोबाइल आरोपी विमल उरांव से तथा ऑनलाइन ट्रांसफर कराई गई रकम में से बची 1000 रुपये की राशि विधि से संघर्षरत बालक से बरामद की गई। प्रकरण में आरोपियों की संख्या पांच से अधिक पाए जाने पर धारा 309(6), 3(5) बीएनएस को विलोपित कर धारा 310(2) बीएनएस के तहत डकैती का अपराध जोड़ा गया।

*गिरफ्तार आरोपी*
1. विमल उरांव, पिता रमेश उरांव, उम्र 22 वर्ष, निवासी कोसमपाली गोदामडिपा, थाना कोतरारोड़।
2. रितेश कुमार महंत उर्फ गोल्डी, पिता बसंत कुमार महंत, उम्र 21 वर्ष, निवासी कोसमपाली अटल चौक, थाना कोतरारोड़।
3. दुर्गेश चौहान, पिता मेघनाथ चौहान, उम्र 19 वर्ष, निवासी गोदामडिपा कोसमपाली, थाना कोतरारोड़।
4. बिट्टू उर्फ विवेक पटैल, पिता गरजन पटैल, उम्र 22 वर्ष, निवासी कुथुर, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा, हाल गणेश चौक किरोड़ीमलनगर, थाना कोतरारोड़।
5. महावीर पटैल, पिता रामचरण पटैल, उम्र 19 वर्ष, निवासी कुथुर, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा, हाल गणेश चौक किरोड़ीमलनगर, थाना कोतरारोड़।
6. ऋषि चौहान, पिता जनकराम चौहान, उम्र 19 वर्ष, निवासी गोदामडिपा कोसमपाली, थाना कोतरारोड़।
7. विधि से संघर्षरत बालक।
सभी आरोपियों को डकैती के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Read More : Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का आदेश, गरबा में न जाएं मुस्लिम युवा

*पुलिस टीम की रही अहम भूमिका*

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्ग तथा डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर के सुपरविजन पर आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी एवं लूट की संपत्ति बरामद करने में थाना प्रभारी शील आदित्य सिंह, एएसआई मनमोहन बैरागी, आरक्षक मनोज यादव, बंशी रात्रे, राजेश खाण्डे, चुड़ामणी गुप्ता एवं चन्द्रेश पाण्डेय की अहम भूमिका रही।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : घरघोड़ा पुलिस की पुख्ता विवेचना पर संगठित अपराधियों को चार माह में सजा

September 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपियों से 35 पाव अंग्रेजी शराब और 17 लीटर महुआ शराब जब्त

September 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सड़क हादसे में ट्रक के नीचे दबा श्रमिक, तमनार पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हाइड्रा क्रेन से किया सफल रेस्क्यू

September 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जयस्तंभ चौक चोरीकांड में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार; 6,30,286 रुपये की संपत्ति जप्त

September 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल : “साइबर जागृति अभियान” में लघु फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन

September 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जोबी के कोठीकुंडा हत्याकांड में बड़ा फैसला, चार दोषियों को आजीवन कारावास

September 9, 2026
Next Post

Chhattisgarh news raipur: छत्तीसगढ़ के इस जिले में एक साथ मिले कोरोना और स्वाइन फ्लू के इतने मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

26 जनवरी गणतंत्र दिवस: कलेक्टर ने फहराया तिरंगा, अधिकारियों-कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं

26 जनवरी गणतंत्र दिवस: कलेक्टर ने फहराया तिरंगा, अधिकारियों-कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं

January 26, 2026
मोबाइल बिजनेस की आड़ में सट्टे का बड़ा नेटवर्क, दुबई से रायपुर तक फैला ऑनलाइन रैकेट; मास्टरमाइंड अब भी सक्रिय

मोबाइल बिजनेस की आड़ में सट्टे का बड़ा नेटवर्क, दुबई से रायपुर तक फैला ऑनलाइन रैकेट; मास्टरमाइंड अब भी सक्रिय

February 15, 2026
छत्तीसगढ़ बजट सत्र का 13वां दिन आज, तकनीकी शिक्षा की गड़बड़ियों पर रहेगा फोकस, जानिए क्यों अहम है आज का सत्र

छत्तीसगढ़ बजट सत्र का 13वां दिन आज, तकनीकी शिक्षा की गड़बड़ियों पर रहेगा फोकस, जानिए क्यों अहम है आज का सत्र

March 18, 2026
खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद, डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करने वाला कार मैकेनिक गिरफ्तार

खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद, डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करने वाला कार मैकेनिक गिरफ्तार

May 14, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh news raipur: छत्तीसगढ़ के इस जिले में एक साथ मिले कोरोना और स्वाइन फ्लू के इतने मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
  • Raigarh News : गिरोह बनाकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले एक विधि से संघर्षरत बालक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
  • Raigarh News : घरघोड़ा पुलिस की पुख्ता विवेचना पर संगठित अपराधियों को चार माह में सजा
  • Accident news: भीषण सड़क हादसा; रायपुर से यात्रियों को लेकर निकली बोलेरो खड़े ट्रक से टकराई, 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR