• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, October 15, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : चावल का आबंटन रुके तो पैसा देने की दरियादिली, शक्कर गायब हो तो मौन क्यों? – शाखा यादव

Amish Kumari by Amish Kumari
August 28, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  रायगढ़ 28 अगस्त। अंत्योदय राशन कार्डधारियों को पिछले चार-पांच महीनों से शक्कर नहीं मिलने के मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष शाखा यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा व्यंग्य करते हुए कहा है कि सरकार गरीबों के राशन में भी ऐसी नीति चला रही है, जिसका हिसाब शायद सरकार के पास भी नहीं है।

READ ALSO

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट: गांजा तस्करी के फरार आरोपी जफर खान को चक्रधरनगर पुलिस ने तमनार के ग्राम बिजना से किया गिरफ्तार

Raigarh News : अभियान संवेदना: नाबालिग से शारीरिक शोषण के मामले में चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

Read More : Bilaspur news: बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान फटा विमान का टायर, बाल-बाल बचे 60 यात्रि

शाखा यादव ने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में अंत्योदय कार्डधारी ऐसे परिवार हैं, जिन्हें शासन ने आर्थिक रूप से कमजोर मानते हुए इस श्रेणी में रखा है। ऐसे परिवारों के लिए राशन की एक-एक वस्तु का अपना महत्व है। पिछले चार-पांच महीनों से इन्हीं पात्र हितग्राहियों को शक्कर नहीं मिल रही है। ऊपर से देश में शक्कर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। जिस वस्तु को बाजार से खरीदना गरीब परिवारों के लिए पहले ही मुश्किल है, वही वस्तु सरकार की राशन दुकान से भी न मिले तो अंत्योदय परिवार आखिर जाएं कहां?

उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि प्रदेश की राशन व्यवस्था का भी कमाल है—जब चावल का आबंटन नहीं आता, तब कई राशन दुकान संचालकों की ओर से हितग्राहियों को चावल के बदले पैसे देने का प्रस्ताव सामने आ जाता है। अब चार-पांच महीने से शक्कर नहीं मिली है, तो सरकार और राशन दुकान संचालकों को शक्कर के बदले पैसे देने की वही दरियादिली क्यों नहीं दिखाई दे रही?

शाखा यादव ने कहा कि प्रदेश में संचालित अधिकांश शासकीय राशन दुकानों के संचालकों के संबंध सत्तापक्ष से बताए जाते हैं। ऐसे में जब हितग्राहियों को चावल नहीं मिलता, तब यही संचालकों द्वारा हितग्राहियों को चावल के बदले पैसे देने की व्यवस्था का रास्ता खोज लिया जाता है। फिर शक्कर के मामले में यह व्यवस्था क्यों नहीं हो सकती? क्या गरीब की थाली में चावल का मूल्य है और शक्कर का कोई मूल्य नहीं?

उन्होंने कहा कि आज बाजार में शक्कर की कीमत जिस तेजी से बढ़ी है, उसमें अंत्योदय परिवार के लिए खुले बाजार से शक्कर खरीदना आसान नहीं है। इन परिवारों को सरकार ने स्वयं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में रखा है। इसलिए राशन व्यवस्था में मिलने वाली शक्कर उनके लिए महज एक सुविधा नहीं, घरेलू जरूरत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

शाखा यादव ने कहा कि सरकार के पास यदि शक्कर उपलब्ध नहीं है तो कम से कम उसकी कीमत के बराबर राशि हितग्राही के खाते में देने की व्यवस्था करनी चाहिए। जब सरकार राशन के माध्यम से गरीब परिवारों को राहत देने का दावा करती है, तो उस राहत को कागजों और घोषणाओं तक सीमित रखने से काम नहीं चलेगा।

उन्होंने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गरीब के राशन कार्ड पर अंत्योदय लिख देने से उसका पेट नहीं भरता। राशन की दुकान पर चावल-शक्कर का इंतजार करते परिवार को वास्तविक राहत चाहिए। चार-पांच महीने तक शक्कर न मिलना शासन की राशन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

शाखा यादव ने कहा कि सरकार एक ओर गरीबों के हित में बड़ी-बड़ी योजनाओं का प्रचार करती है, दूसरी ओर अंत्योदय परिवारों को मिलने वाली आवश्यक खाद्य सामग्री महीनों तक नहीं मिलती। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि शक्कर का आबंटन क्यों रुका, चार-पांच महीने की कमी कब पूरी होगी और जिन हितग्राहियों को शक्कर नहीं मिली है, उन्हें उसका लाभ कब मिलेगा?

उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि अंत्योदय कार्डधारियों को लंबित चार-पांच महीने की शक्कर तत्काल उपलब्ध कराई जाए। यदि शक्कर का आबंटन उपलब्ध नहीं है और सरकार शक्कर देने में असमर्थ है, तो उसके निर्धारित मूल्य के बराबर राशि हितग्राहियों को दी जाए।

Read More : income tax return: टैक्सपेयर्स ध्यान दें; 31 अगस्त से पहले फाइल करें ITR, वरना लगेगी 5000 रुपये पेनल्टी

शाखा यादव ने कहा कि सरकार गरीबों के राशन में भी दोहरा मापदंड अपनाना बंद करे। चावल के बदले पैसा देने का रास्ता दिखाई देता है तो शक्कर के बदले पैसा देने का रास्ता भी सरकार को दिखाई देना चाहिए। गरीब के हिस्से की शक्कर गायब हो जाए और सरकार की संवेदना भी गायब हो जाए, यह स्थिति स्वीकार नहीं की जा सकती।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट: गांजा तस्करी के फरार आरोपी जफर खान को चक्रधरनगर पुलिस ने तमनार के ग्राम बिजना से किया गिरफ्तार

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अभियान संवेदना: नाबालिग से शारीरिक शोषण के मामले में चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा

October 14, 2026
रायगढ़

Raigarh News : केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

October 14, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” में बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को रैरूमाखुर्द पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

October 13, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों की ली अपराध समीक्षा बैठक

October 12, 2026
Next Post

Raigarh News : चावल का आबंटन रुके तो पैसा देने की दरियादिली, शक्कर गायब हो तो मौन क्यों? – शाखा यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

अब राजस्व प्रकरणों की जानकारी एक क्लिक में उपलब्ध, घर बैठे मिलेगी सुविधा, रिकॉर्ड रूम सर्च ऐप का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया शुभारंभ

अब राजस्व प्रकरणों की जानकारी एक क्लिक में उपलब्ध, घर बैठे मिलेगी सुविधा, रिकॉर्ड रूम सर्च ऐप का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया शुभारंभ

January 25, 2026

Cg Current News : मुख्यमंत्री साय रक्षाबंधन के पूर्व राज्य के महिलाओं को देंगे महत्वपूर्ण सौगात

August 24, 2026

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में अतिथि शिक्षकों की होगी बंपर भर्ती, जानें कब तक कर सकते है आवेदन?

August 31, 2026
आज इन पांच राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ और आय में वृद्धि के योग, पढ़े 23 दिसम्बर का राशिफल

वृस्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों और नए बदलावों से भरा रह सकता है, जाने बाकि राशियों का राशिफल

May 16, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Bank holiday: दुर्गा पूजा से दशहरा तक 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, कब-कहां रहेगी छुट्टी… देखें पूरी लिस्ट
  • Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट: गांजा तस्करी के फरार आरोपी जफर खान को चक्रधरनगर पुलिस ने तमनार के ग्राम बिजना से किया गिरफ्तार
  • Jio Platforms IPO: Jio IPO में पैसा लगाने का मौका, जानिए प्राइस बैंड सहित सभी जरूरी डिटेल्स
  • DoT: DoT का नया नियम, 1 नवंबर से फोन पर दिखेगा Caller का नाम
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR