• Privacy Policy
  • About Us
Friday, November 13, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह

Amish Kumari by Amish Kumari
November 13, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  रायगढ़, 13 नवम्बर 2026/ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले के धरमजयगढ़ स्थित दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन होगा। समारोह में विभिन्न जनजाति समाजों के 50 हजार से अधिक लोग सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री नितिन नवीन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

READ ALSO

Raigarh News : राज्यपाल रमेन डेका 13 नवंबर को आएंगे रायगढ़

Raigarh News : युवकों को सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंटबाजी और अशोभनीय हरकत करना पड़ा भारी

Read More : RBI: महंगाई और ब्याज दरों में बड़ा अपडेट, दिसंबर में रेपो रेट बढ़ा सकता है RBI

समारोह की तैयारियों का जायजा लेने वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी आज धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, आवागमन, सुरक्षा, पार्किंग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूरी की जाएं। उन्होंने आयोजन स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। इस दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने विभिन्न विभागों द्वारा तैयार किए जा रहे प्रदर्शनी स्टॉलों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी को इस तरह तैयार किया जाए, जिससे आम नागरिकों के साथ युवा पीढ़ी को जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, उपलब्धियों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिल सके। इस अवसर पर श्री अरूणधर दीवान, श्री जगन्नाथ पाणिग्राही, श्री गोपाल अग्रवाल, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की भावना के अनुरूप मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार जनजातीय इतिहास, संस्कृति और परंपरागत ज्ञान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इस आयोजन का उद्देश्य जनजातीय समाज के उन महानायकों के संघर्ष, त्याग और राष्ट्रप्रेम को जन-जन तक पहुंचाना है, जिन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता और सामाजिक स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
जनजातीय गौरव दिवस केवल एक स्मृति दिवस नहीं, बल्कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के उन गौरवशाली अध्यायों को याद करने का अवसर है, जिनमें जनजातीय नायकों के साहस, नेतृत्व और बलिदान की अमिट गाथाएं दर्ज हैं। भगवान बिरसा मुंडा सहित देश के अनेक जनजातीय वीरों ने अंग्रेजी शासन, अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष कर स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की। छत्तीसगढ़ के महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुंडाधुर सहित अन्य जनजातीय नायकों का संघर्ष और बलिदान आज भी सामाजिक स्वाभिमान, न्याय और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है।

*प्रदर्शनी में दिखेगी जनजातीय विकास और सरकारी योजनाओं की तस्वीर*

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, कृषि, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे जनजातीय हितग्राहियों की सफलता और उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति अपनी विशिष्ट परंपराओं, लोकनृत्यों, लोकगीतों, हस्तशिल्प, पारंपरिक ज्ञान और प्रकृति संरक्षण की जीवनशैली के लिए विशिष्ट पहचान रखती है। बस्तर से सरगुजा तक फैली सांस्कृतिक विविधता प्रदेश की अमूल्य धरोहर है। जनजातीय गौरव सप्ताह के माध्यम से इस विरासत के संरक्षण, संवर्धन और भावी पीढ़ियों तक इसके हस्तांतरण का संदेश दिया जाएगा। यह आयोजन जनजातीय समुदायों की सांस्कृतिक पहचान को समझने और उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों से परिचित होने का अवसर भी प्रदान करेगा।

Read More : Chhatisgarh News : विशेष लेख : पीएम जनमन योजना से कमार जनजाति के जीवन में आई नई रोशनी, विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार

*जनजातीय समाज के महानायक और स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी थे बिरसा मुंडा*

भगवान बिरसा मुंडा भारत के महान जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक और आदिवासी समाज के जननायक थे। उनका जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के उलिहातू गांव में हुआ था। मुंडा जनजाति में जन्मे बिरसा मुंडा को आदिवासी समाज धरती आबा अर्थात धरती का पिता कहकर सम्मान देता है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत और शोषणकारी जमींदारी व्यवस्था के विरुद्ध आदिवासी समाज को संगठित कर संघर्ष का नेतृत्व किया। जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों के पारंपरिक अधिकारों की रक्षा के लिए उन्होंने महाविद्रोह का बिगुल फूंका। उनके संघर्ष ने जनजातीय समाज में नई चेतना, एकता और स्वाभिमान की भावना जगाई। बिरसा मुंडा केवल स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी ही नहीं, बल्कि एक प्रभावशाली समाज सुधारक भी थे। उन्होंने आदिवासी समाज को सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वास और नशे से दूर रहने तथा अपनी संस्कृति, परंपरा और पहचान को संरक्षित रखने का संदेश दिया। 9 जून 1900 को रांची जेल में उनका निधन हो गया, लेकिन उनके विचार, संघर्ष और बलिदान आज भी देशवासियों को प्रेरित करते हैं। उनके योगदान को सम्मान देने के लिए भारत सरकार ने वर्ष 2021 में उनकी जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : राज्यपाल रमेन डेका 13 नवंबर को आएंगे रायगढ़

November 12, 2026
रायगढ़

Raigarh News : युवकों को सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंटबाजी और अशोभनीय हरकत करना पड़ा भारी

November 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात के कोतरारोड़ के ग्राम कांटाहरदी और जोरापाली में पुलिस की बड़ी रेड कार्रवाई, 180 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

November 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चोरी की दो पल्सर बाइक के साथ बाइक चोर गिरोह के दो युवक गिरफ्तार

November 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मुख्यमंत्री की ‘विष्णु पाती’ पाकर खुश हुईं रायगढ़ की दुर्गा यादव, परिवार और बच्चों को मिला विशेष आशीर्वाद

November 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन 15 नवम्बर को धरमजयगढ़ में

November 10, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ा धमाका: NIA ने मास्टरमाइंड माने जा रहे डॉक्टर बिलाल को किया गिरफ्तार, अब तक कुल 8 आरोपी पकड़े गए — जांच नए मोड़ पर पहुंची

दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ा धमाका: NIA ने मास्टरमाइंड माने जा रहे डॉक्टर बिलाल को किया गिरफ्तार, अब तक कुल 8 आरोपी पकड़े गए — जांच नए मोड़ पर पहुंची

December 9, 2025
फर्जी क्रिप्टो पोंजी स्कैम पर ED का बड़ा एक्शन; कर्नाटक, महाराष्ट्र और दिल्ली में एक साथ 21 ठिकानों पर की छापेमारी

पश्चिम बंगाल में कोयला तस्करी के मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता-दुर्गापुर समेत 9 ठिकानों पर छापेमारी

February 3, 2026

Latest Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से की शिष्टाचार भेंट

September 21, 2026

Raigarh News: “अभियान संवेदना” के तहत खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई

August 25, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह
  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत के अगले ही दिन पवन साय को मिला जाति प्रमाण पत्र
  • RBI: महंगाई और ब्याज दरों में बड़ा अपडेट, दिसंबर में रेपो रेट बढ़ा सकता है RBI
  • RAC Ticket News Rules: ट्रेन में RAC टिकट का झंझट होगा खत्म? रेलवे कर रहा नियमों में बदलने का विचार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR