• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, September 1, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

“ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस का फरार आरोपियों पर बड़ा प्रहार — एनडीपीएस, पॉक्सो और चोरी मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
April 7, 2026
in रायगढ़
“ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस का फरार आरोपियों पर बड़ा प्रहार — एनडीपीएस, पॉक्सो और चोरी मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

 *7 अप्रैल, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत तमनार पुलिस को अलग-अलग तीन मामलों में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट, पॉक्सो एक्ट एवं चोरी के प्रकरणों में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

READ ALSO

Raigarh News : “इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा और नाबालिग को घर से ले गया युवक, आरोपी गिरफ्तार”

Raigarh News : शोरूम के मैनेजर और स्टाफ ने कंटेनर चालक को धमकाया, चालक ने वाहन को रोके रखने और 50 हजार रुपये मांग की शिकायत, कोतरारोड़ पुलिस ने की कार्रवाई

🚨 *एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी सुबोध सा गिरफ्तार — गांजा तस्करी मामले में थी संलिप्तता*-

तमनार पुलिस द्वारा माह फरवरी में दिनांक 26.02.2026 को गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपी- नरेश यादव और सुरेन्द्र रजवाडे को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12.410 किलोग्राम गांजा, एक बिना नंबर स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन जब्त किया गया था। प्रकरण में एक अन्य आरोपी सुबोध सा घटना दिनांक से फरार चल रहा था, जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। दिनांक 06.04.2026 को तमनार पुलिस द्वारा *आरोपी सुबोध सा पिता स्वर्गीय मोतीलाल सा 37 साल निवासी ग्राम टपरिया थाना तमनार* को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा गांजा बिक्री की रकम 2000 रुपये नगद पेश करने पर उसे भी जप्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 44/2026 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

🚨 *छेड़खानी/पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी राजेन्द्र यादव गिरफ्तार — घटना के बाद से था फरार*-

दिनांक 02.03.2026 को ग्राम कसडोल स्थित घटेश्वरी मंदिर में एक बालिका के साथ छेड़छाड़ की घटना में संलिप्त आरोपी राज मलिक, लक्ष्य, राजेन्द्र यादव और एक विधि के साथ संघर्षरत बालक नामजद आरोपी था। मामले में अन्य विधि के साथ संघर्षरत बालक और दो आरोपी – राज मलिक, लक्ष्य साहू पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी थी, जबकि आरोपी राजेन्द्र घटना के बाद से फरार चल रहा था। मुखबिर सूचना पर दिनांक 06.04.2026 को *आरोपी राजेन्द्र यादव पिता हेम सागर यादव 25 साल* को उसके गांव भैसगढ़ी से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 49/2026 धारा 74, 3(5) बीएनएस और 8, 12 पोक्सो एक्ट गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

🚨 *चोरी कापर वायर खरीदी के आरोप में मुजम्मिल हक उर्फ शहंशाह गिरफ्तार*

थाना तमनार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ग्राम बांझीखोल सोलर प्लांट में 12 फरवरी 2026 को कॉपर केबल चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी सुरेश सिदार से पूछताछ में चोरी की संपत्ति को मुजम्मिल हक उर्फ शहंशाह को बेचना बताया था। प्रकरण में फरार आरोपी मुजम्मिल हक की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी से 10 किलो कॉपर वायर बरामद किया गया है। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर *आरोपी मुजम्मिल हक उर्फ शहंशाह उम्र 36 वर्ष, ग्राम टपरंगा किराये का मकान* को अपराध क्रमांक 34/2026 धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव, सहायक उप निरीक्षक सुरूति सिदार, प्रधान आरक्षक मोहम्मद दिलदार कुरैशी, हेम प्रकाश सोन, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार एवं रंजित भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

🚨 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —

*“अपराध कर छिपने वाले ज्यादा समय तक बच नहीं सकते । पुलिस अपना सूचनातंत्र सुदृढ कर कार्रवाई की रही है जिसमें लगातार सफलता मिल रही है, ऑपरेशन तलाश के तहत फरार आरोपियों और फरार वारंटियों की धरपकड़ जारी रहेगी।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : “इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा और नाबालिग को घर से ले गया युवक, आरोपी गिरफ्तार”

September 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शोरूम के मैनेजर और स्टाफ ने कंटेनर चालक को धमकाया, चालक ने वाहन को रोके रखने और 50 हजार रुपये मांग की शिकायत, कोतरारोड़ पुलिस ने की कार्रवाई

September 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News: स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा को लेकर रायगढ़ पुलिस का स्कूल वाहनों की जांच अभियान जारी

September 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : आगामी त्यौहारों को लेकर रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन

September 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में कोतवाली पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार

September 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस का बदमाशों को सख्त संदेश—त्योहारों में खलल डाला तो खैर नहीं

August 31, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ में RTE पर सख्त हुई सरकार, गरीब बच्चों को एडमिशन नहीं दिया तो मान्यता होगी रद्द

छत्तीसगढ़ में RTE पर सख्त हुई सरकार, गरीब बच्चों को एडमिशन नहीं दिया तो मान्यता होगी रद्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ में NHM के संविदाकर्मियों की हुंकार, 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल

छत्तीसगढ़ में NHM के संविदाकर्मियों की हुंकार, 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल

August 17, 2025
IPL 2027 को लेकर BCCI ने बताया प्लान, मार्च में हो सकता है आगाज

IPL 2027 को लेकर BCCI ने बताया प्लान, मार्च में हो सकता है आगाज

June 18, 2026
क्या गैस सब्सिडी मिलना बंद हो जाएगा? जुलाई में उपभोक्ताओं को मिल सकता है आखिरी सब्सिडी सिलेंडर

क्या गैस सब्सिडी मिलना बंद हो जाएगा? जुलाई में उपभोक्ताओं को मिल सकता है आखिरी सब्सिडी सिलेंडर

July 3, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से गंभीर श्वसन रोग से पीड़ित मासूम को मिली 95,500 रुपये की स्वास्थ्य सहायता

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से गंभीर श्वसन रोग से पीड़ित मासूम को मिली 95,500 रुपये की स्वास्थ्य सहायता

July 3, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Janmashtami 2026: 4 या 5 अगस्त जानिए कब है जन्माष्टमी? यहां जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
  • Cg News : समय-सीमा की बैठक : सीएम हेल्पलाइन के प्राप्त आवेदनों को गंभीरता पूर्वक निराकरण कराना सुनिश्चित करें-कलेक्टर नम्रता जैन
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhatisgarh News : सती बाई कहती हैं विष्णु भइया के सुशासन में मिला सहारा, आज अपने पैरों पर खड़ी हूं
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR