• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, April 8, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

ऑपरेशन “मुस्कान” में रायगढ़ पुलिस को मिली दो बड़ी सफलता

Amish Kumari by Amish Kumari
April 8, 2026
in रायगढ़
ऑपरेशन “मुस्कान” में रायगढ़ पुलिस को मिली दो बड़ी सफलता
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*8 अप्रैल, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिले में गुमशुदा व्यक्तियों की सघन पतासाजी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत रायगढ़ पुलिस को दो महत्वपूर्ण सफलताएं प्राप्त हुई हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुम हुई दो नाबालिग बालिकाओं को पुलिस टीमों द्वारा खोजबीन कर सकुशल दस्तयाब किया गया है। दोनों ही मामलों में पीड़िताओं के कथन के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

READ ALSO

ऑपरेशन “आघात” के तहत अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — लैलूंगा में आबकारी विभाग और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

ऑपरेशन “तलाश” में महिला थाना की बड़ी कार्रवाई—सरेराह युवती से छेड़खानी मामले में 4 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी

🔹 *जूटमिल पुलिस की बड़ी सफलता — गुम नाबालिग बालिका जालंधर से सकुशल बरामद, आरोपी पर कार्रवाई*

पहले मामले में थाना जूटमिल में दिनांक 22.10.2025 को एक प्रार्थी द्वारा अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बालिका के घर से बिना बताए लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी बालिका का पता नहीं चलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के अपराध कमांक 377/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। जांच के दौरान बालिका और संदेही युवक *सनत कुमार भट्ट (20 साल) जूटमिल* के बीच संपर्क की जानकारी मिलने पर पुलिस ने इस दिशा में जांच आगे बढ़ाई। लगातार प्रयास और मुखबिर तंत्र के माध्यम से दोनों के पंजाब के जालंधर में होने की सूचना मिली, जिस पर तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया गया। टीम ने वहां पहुंचकर बालिका को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद किया। बालिका के कथन, मेडिकल पर आरोपी द्वारा नागालिग बालिका का शारीरिक शोषण करना पाये जाने पर आरोपी के विरुद्ध *धारा 87, 65 (1) बी.एन.एस. 4. 6 पॉक्सो एक्ट* विस्तारित किया गया । कल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजकर जेल दाखिल किया गया है । इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह, महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर, आरक्षक शशिभूषण साहू और रंजित भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

🔹 *पूंजीपथरा पुलिस की तत्परता — गुम नाबालिग बालिका अंबिकापुर से बरामद, आरोपी पर वैधानिक कार्रवाई*

दूसरे मामले में थाना पूंजीपथरा में दिनांक 25.03.2026 को एक प्रार्थी ने अपनी 15 वर्षीय पुत्री के 17 मार्च की रात घर से बिना बताए लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध कमांक 49/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत दर्ज कर पतासाजी शुरू की। जांच के दौरान दिनांक 06.04.2026 को अंबिकापुर के खरसिंया नाका चौक के पास एक युवक के साथ नाबालिग बालिका को बरामद किया गया। पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कथन कराया गया, जिसमें बालिका द्वारा बस से जामगांव फिर अम्बिकापुर ले जाना और शारीरिक संबंध बनाना बताई है । बालिका के कथन, मेडिकल पर आरोपी के विरुद्ध *धारा 87, 65 (1) बी.एन.एस. 4. 6 पॉक्सो एक्ट* विस्तारित कर वैधानिक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम में शामिल एएसआई उमाशंकर विश्वाल और हमराह स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* —

*“ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बच्चों और महिलाओं की सुरक्षित वापसी हमारी प्राथमिकता है, ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई के साथ दोषियों पर सख्त कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।”*

Related Posts

ऑपरेशन “आघात” के तहत अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — लैलूंगा में आबकारी विभाग और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
रायगढ़

ऑपरेशन “आघात” के तहत अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — लैलूंगा में आबकारी विभाग और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

April 8, 2026
ऑपरेशन “तलाश” में महिला थाना की बड़ी कार्रवाई—सरेराह युवती से छेड़खानी मामले में 4 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी
रायगढ़

ऑपरेशन “तलाश” में महिला थाना की बड़ी कार्रवाई—सरेराह युवती से छेड़खानी मामले में 4 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी

April 8, 2026
“ऑपरेशन अंकुश” में ऑनलाइन सट्टा और जुआ पर बड़ा प्रहार — अलग-अलग कार्रवाई में 9 आरोपी पकड़े गए
रायगढ़

“ऑपरेशन अंकुश” में ऑनलाइन सट्टा और जुआ पर बड़ा प्रहार — अलग-अलग कार्रवाई में 9 आरोपी पकड़े गए

April 7, 2026
“ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस का फरार आरोपियों पर बड़ा प्रहार — एनडीपीएस, पॉक्सो और चोरी मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

“ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस का फरार आरोपियों पर बड़ा प्रहार — एनडीपीएस, पॉक्सो और चोरी मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार

April 7, 2026
छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम का रायगढ़ दौरा,  कानून व्यवस्था, नवाचार और जनसहभागिता पर विशेष जोर
रायगढ़

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम का रायगढ़ दौरा, कानून व्यवस्था, नवाचार और जनसहभागिता पर विशेष जोर

April 6, 2026
खौफनाक आधी रात; दुकान के अंदर खींचकर महिला से किया दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, पांचवें की गिरफ्तारी के लिए रायगढ़ पुलिस दे रही दबिश
रायगढ़

खौफनाक आधी रात; दुकान के अंदर खींचकर महिला से किया दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, पांचवें की गिरफ्तारी के लिए रायगढ़ पुलिस दे रही दबिश

April 6, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारी हुए इधर से उधर, देखें List

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारी हुए इधर से उधर, देखें List

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

कोतवाली पुलिस ने किया सुने मकान से नौ लाख की चोरी का खुलासा, दो आरोपी सलाखों के पीछे

कोतवाली पुलिस ने किया सुने मकान से नौ लाख की चोरी का खुलासा, दो आरोपी सलाखों के पीछे

September 30, 2025
मकर समेत इन दो राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा दिन, पढ़े आज का अपना राशिफल!

मकर समेत इन दो राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा दिन, पढ़े आज का अपना राशिफल!

August 30, 2025
करियर में लाभ और कमाई बढ़ने के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

वृषभ, मिथुन सहित 5 राशियों पर होगी धनवर्षा , जानें आज का राशिफल

January 11, 2026
सोने-चांदी के रेटों में अचानक आई गिरावट, खरीदारी से पहले देख लें लेटेस्ट रेट

सोने-चांदी के रेटों में अचानक आई गिरावट, खरीदारी से पहले देख लें लेटेस्ट रेट

October 28, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • बहु चर्चित शराब घोटाला मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सौम्या चौरसिया व केके श्रीवास्तव जेल से हुए रिहा
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 09 अप्रैल को अंबिकापुर में पंडित रविशंकर त्रिपाठी एवं शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का करेंगे अनावरण
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 9 अप्रैल को जिला आगमन प्रस्तावित ,अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
  • पेंशनर्स को साय सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ते में की बढ़ोतरी, वित्त मंत्रालय ने जारी किया आदेश
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR