• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, September 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

सोने-चांदी के रेटों में अचानक आई गिरावट, खरीदारी से पहले देख लें लेटेस्ट रेट

Amish Kumari by Amish Kumari
October 28, 2025
in देश
सोने-चांदी के रेटों में अचानक आई गिरावट, खरीदारी से पहले देख लें लेटेस्ट रेट
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

सोना और चांदी के वायदा भाव मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुए। इस बीच, देश के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर एक तकनीकी गड़बड़ी के कारण ट्रेडिंग की शुरुआत में देरी हुई, जिससे बाजार में अनिश्चितता का माहौल बन गया।

 

READ ALSO

Jamuai viral video: जमुई में नाबालिक से बदसलूकी पर करवाई, POCSO एक्ट के तहत FIR, 3 आरोपी गिरफ्तार

Bhagalpur News: करमा-धरमा पर्व पर बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में नहाने गईं 6 बच्चियों की डूबने से मौत

अमेरिका-चीन व्यापार तनाव घटने से सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। दिल्ली में सोना ₹700 गिरकर ₹1,25,900 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी ₹4,250 टूटकर ₹1,51,250 प्रति किलोग्राम रह गई। वैश्विक बाजारों में भी कमजोरी का रुख है।

 

 

 

पीटीआई की खबर के मुताबिक,एमसीएक्स ने एक बयान में स्पष्ट किया कि तकनीकी समस्या के कारण ट्रेडिंग देर से शुरू हुई। एक्सचेंज को ऑपरेशन्स को डिजास्टर रिकवरी (डीआर) साइट पर शिफ्ट करना पड़ा, जिसके बाद ट्रेडिंग दोपहर 1:25 बजे से शुरू हो सकी। एक्सचेंज ने अब सभी सिस्टम्स के सामान्य रूप से काम करने की जानकारी दी है।

 

सोना फ्यूचर्स में भारी गिरावट जारी

 

घरेलू बाजार में सोने के फ्यूचर्स में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। दिसंबर अनुबंध के लिए सोना ₹2,214 या 1.83% गिरकर ₹1,18,743 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। फरवरी 2026 अनुबंध के लिए भाव ₹2,650 या 2.17% की गिरावट आई और यह ₹1,19,649 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। 17 अक्टूबर को ₹1,32,294 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छूने के बाद से, सोने का दिसंबर अनुबंध अब तक ₹13,794 प्रति 10 ग्राम यानी 10.43% तक टूट चुका है।

 

चांदी में भी कमजोरी

 

चांदी के वायदा भाव भी दबाव में रहे। दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी ₹2,181 या 1.52% गिरकर ₹1,41,186 प्रति किलोग्राम पर आ गई। मार्च 2026 अनुबंध के लिए चांदी की कीमत में ₹2,289 या 1.58% की गिरावट दर्ज की गई और यह ₹1,42,757 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 17 अक्टूबर के रिकॉर्ड स्तर ₹1,70,415 प्रति किलोग्राम की तुलना में चांदी अब तक ₹29,874 यानी 17.53% नीचे आ चुकी है।

 

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार (कॉमेक्स) में भी गिरावट का दौर जारी रहा। सोना (दिसंबर डिलीवरी) 98.06 डॉलर या 2.44% गिरकर 3,921.64 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जो लगातार तीसरे दिन कीमतों में कमी को दर्शाता है। इसी तरह, चांदी (दिसंबर डिलीवरी) भी 2.34% गिरकर 45.68 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

गिरावट का कारण

 

 

 

रिलायंस सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी के अनुसार अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में सकारात्मक प्रगति के कारण सेफ हेवन डिमांड कम हुई, जिससे सोने के दाम 3,920 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गए। उन्होंने बताया कि निवेशक अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व (यूएस फेड) की आगामी नीति बैठक पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जहां बाजार 25 बेसिस पॉइंट्स की ब्याज दर में कटौती की उम्मीद कर रहा है। घरेलू और वैश्विक दोनों बाजारों में कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है, जिसे MCX की तकनीकी गड़बड़ी ने और बढ़ा दिया।

Related Posts

देश

Jamuai viral video: जमुई में नाबालिक से बदसलूकी पर करवाई, POCSO एक्ट के तहत FIR, 3 आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
देश

Bhagalpur News: करमा-धरमा पर्व पर बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में नहाने गईं 6 बच्चियों की डूबने से मौत

September 21, 2026
देश

Big breaking: सोमनाथ मंदिर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों हाई अलर्ट पर

September 21, 2026
देश

Sudan Gold Mine Collapse: बड़ा हादसा; सोने की खदान ढहने से 11 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 30 घायल

September 21, 2026
देश

Russia Ukraine war: रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला: यूक्रेन ने एक साथ दागे 1600 ड्रोन

September 20, 2026
देश

Mumbai BMW Accident: तेज रफ्तार BMW का खौफनाक कहर; 5 को रौंदा, 3 की मौके पर ही मौत

September 20, 2026
Next Post
महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण की मिसाल बना धमतरी जिला

महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण की मिसाल बना धमतरी जिला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

August 10, 2025
रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन शंखनाद’: 32 गौवंश मुक्त, कुख्यात पशु तस्कर रब्बुल खान गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन शंखनाद’: 32 गौवंश मुक्त, कुख्यात पशु तस्कर रब्बुल खान गिरफ्तार

February 11, 2026
मनरेगा की डबरी से खेतों में हरियाली… चेहरे पर मुस्कान

मनरेगा की डबरी से खेतों में हरियाली… चेहरे पर मुस्कान

August 19, 2025
सौर ऊर्जा से हेमलता का घर जगमगाया – बिजली बिल से मिली आज़ादी

सौर ऊर्जा से हेमलता का घर जगमगाया – बिजली बिल से मिली आज़ादी

August 11, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • INDW vs SLW: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने जीता गोल्ड मेडल, श्रीलंका को 147 रन के रिकॉर्ड अंतर से हराया
  • IPO news: 103 गुना सब्सक्राइब हुआ ये IPO, GMP में जबरदस्त उछाल, 23 सितंबर को होगी लिस्ट
  • Vivo: Vivo X500 Pro Max, X500 Pro हुआ लॉन्च, दमदार परफॉर्मेंस के साथ मिलेगा DSLR जैसा कैमरा
  • Jamuai viral video: जमुई में नाबालिक से बदसलूकी पर करवाई, POCSO एक्ट के तहत FIR, 3 आरोपी गिरफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR