• Privacy Policy
  • About Us
Monday, March 9, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रायगढ़ पुलिस ने किया महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान

Amish Kumari by Amish Kumari
March 8, 2026
in रायगढ़
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रायगढ़ पुलिस ने किया महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़ । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज पुलिस कंट्रोल रूम में जिला पुलिस रायगढ़ द्वारा महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष भर जिला पुलिस में अपने कर्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वहन करने वाली महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न श्रेणियों में चयनित कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं श्री अनिल विश्वकर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा, डीएसपी श्री प्रभात कुमार पटेल, उत्तम प्रताप सिंह, सिद्दांत तिवारी, सुशांतो बनर्जी तथा आर.आई. अमित सिंह द्वारा महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

READ ALSO

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आइडीबीआइ बैंक से खाताधारकों के लाखों रुपये गायब, दो गिरफ्तार

मंदिर की दानपेटी से रुपए चोरी करने वाले दो आरोपी चढ़े खरसिया पुलिस के हत्थे, एक आरोपी हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा, साथी के साथ मिलकर चोरी को दिया अंजाम

इस अवसर पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने महिला पुलिसकर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि महिला पुलिसकर्मी समाज में नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दे रही हैं। आज महिलाएं पुलिस, आर्मी सहित कई ऐसे क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं जिन्हें पहले पुरुष प्रधान माना जाता था। देश की महिलाएं समाज में सकारात्मक बदलाव की अग्रदूत हैं और नई पीढ़ी के लिए रोल मॉडल हैं। उन्होंने कार्यक्रम के माध्यम से देश की सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए केक काटकर महिला दिवस का उत्सव मनाया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रायगढ़ पुलिस की ओर से महिला पुलिसकर्मियों की विशेष टीम हेलो सिस्टर” के गठन की घोषणा की। इस एक्सक्लूसिव टीम का नेतृत्व डीएसपी उन्नति ठाकुर करेंगी। टीम के लिए एक अलग हेल्पलाइन नंबर 94792 70533 जारी किया गया है, जो 24 घंटे सक्रिय रहेगा। जिले में कहीं से भी कोई महिला पीड़ित इस नंबर पर कॉल कर पुलिस सहायता प्राप्त कर सकेगी। टीम का दायित्व होगा कि कॉल प्राप्त होने पर तत्काल पीड़ित महिला से संपर्क कर उसे आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। इस टीम में डीएसपी उन्नति ठाकुर के साथ महिला थाना प्रभारी एवं अन्य महिला पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है।

कार्यक्रम में जिन महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया उनमें निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर, उप निरीक्षक वीणा साहू, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना, महिला आरक्षक अनिता बेक, ममता साहू, मेनका चौहान, सुप्रिया सिदार, श्यामा सिदार सहित अन्य महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहीं।

Related Posts

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आइडीबीआइ बैंक से खाताधारकों के लाखों रुपये गायब, दो गिरफ्तार
रायगढ़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आइडीबीआइ बैंक से खाताधारकों के लाखों रुपये गायब, दो गिरफ्तार

March 8, 2026
मंदिर की दानपेटी से रुपए चोरी करने वाले दो आरोपी चढ़े खरसिया पुलिस के हत्थे, एक आरोपी हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा, साथी के साथ मिलकर चोरी को दिया अंजाम
रायगढ़

मंदिर की दानपेटी से रुपए चोरी करने वाले दो आरोपी चढ़े खरसिया पुलिस के हत्थे, एक आरोपी हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा, साथी के साथ मिलकर चोरी को दिया अंजाम

March 7, 2026
“ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तमनार, चौकी खरसिया और भूपदेवपुर क्षेत्र में पुलिस की दबिश, 4 आरोपियों के कब्जे से अवैध महुआ शराब बरामद
रायगढ़

“ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तमनार, चौकी खरसिया और भूपदेवपुर क्षेत्र में पुलिस की दबिश, 4 आरोपियों के कब्जे से अवैध महुआ शराब बरामद

March 7, 2026
सुदूर वनांचल कापू में प्रशासन पहुंचा जनता के द्वार, जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण, कई समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण
रायगढ़

सुदूर वनांचल कापू में प्रशासन पहुंचा जनता के द्वार, जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण, कई समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण

March 6, 2026
होली पर सख्ती: बाइकर्स गैंग, तीन सवारी और मुखौटा गैंग वालों को चेतावनी, शालीनता से होली मनाने की सख्त हिदायत
रायगढ़

होली पर सख्ती: बाइकर्स गैंग, तीन सवारी और मुखौटा गैंग वालों को चेतावनी, शालीनता से होली मनाने की सख्त हिदायत

March 5, 2026
डीजल चोर गैंग पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाईवा चालकों से लूट और डीजल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

डीजल चोर गैंग पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाईवा चालकों से लूट और डीजल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

March 5, 2026
Next Post
रायपुर में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, महिला तस्कर समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, महिला तस्कर समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

अब WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर करें सिलेंडर बुक, यहां जानें प्रोसेस

अब WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर करें सिलेंडर बुक, यहां जानें प्रोसेस

October 26, 2025
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है, पढ़े अन्य राशियों का राशिफल!

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है, पढ़े अन्य राशियों का राशिफल!

October 25, 2025
धान विक्रय में हुई सुगमता से प्रसन्नचित है बुजुर्ग किसान कोल्हु राम साहू

धान विक्रय में हुई सुगमता से प्रसन्नचित है बुजुर्ग किसान कोल्हु राम साहू

November 19, 2025
2 स्क्रीन, 5000mAh बैटरी और 8GB तक रैम वाला Lava का 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमतजानें किमत

2 स्क्रीन, 5000mAh बैटरी और 8GB तक रैम वाला Lava का 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमतजानें किमत

January 11, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • महिलाओं की सुरक्षा के लिए BSNL की नई पहल, अब ‘कवच नंबर’ से रिचार्ज कराएं, असली मोबाइल नंबर रहेगा सुरक्षित
  • छुट्टियों के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, मार्च से मई तक कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ सकती है परेशानी
  • छत्तीसगढ़ में कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, बालोद-बेमेतरा में मचा हड़कंप, बम स्क्वॉड ने शुरू की जांच
  • गैस सिलेंडर महंगा होने से बस्तर के 1.86 लाख उपभोक्ता प्रभावित, जानें अब कितनी हो गई नई कीमत
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR