• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, March 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

“ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तमनार, चौकी खरसिया और भूपदेवपुर क्षेत्र में पुलिस की दबिश, 4 आरोपियों के कब्जे से अवैध महुआ शराब बरामद

Amish Kumari by Amish Kumari
March 7, 2026
in रायगढ़
“ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तमनार, चौकी खरसिया और भूपदेवपुर क्षेत्र में पुलिस की दबिश, 4 आरोपियों के कब्जे से अवैध महुआ शराब बरामद
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़ 7 मार्च 2026 । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज तमनार, चौकी खरसिया तथा कल थाना भूपदेवपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध महुआ शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों के कब्जे से कुल 44 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

चौकी खरसिया पुलिस की मौहापाली में शराब रेड कार्रवाई —

READ ALSO

मंदिर की दानपेटी से रुपए चोरी करने वाले दो आरोपी चढ़े खरसिया पुलिस के हत्थे, एक आरोपी हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा, साथी के साथ मिलकर चोरी को दिया अंजाम

सुदूर वनांचल कापू में प्रशासन पहुंचा जनता के द्वार, जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण, कई समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण

चौकी खरसिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मौहापाली का एक व्यक्ति अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने के लिए प्लास्टिक बोरी में भरकर मालधक्का गंज के पीछे खरसिया की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर संत दास डहरिया (39 वर्ष) निवासी मौहापाली खरसिया को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 10 लीटर महुआ शराब कीमती करीब 2000 रुपये बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 तमनार पुलिस की छापेमारी में युवक गिरफ्तार —

थाना तमनार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम आमाघाट का रहने वाला निर्मल मिंज (20 वर्ष) अवैध रूप से हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा आमाघाट रेलवे पुल के नीचे नाकाबंदी कर आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 2000 रुपये आंकी गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

भूपदेवपुर पुलिस की दोहरी कार्रवाई —

थाना भूपदेवपुर पुलिस ने मुखबिर सूचना पर ग्राम पंडरीपानी क्षेत्र में नाकाबंदी कर दो अलग-अलग व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ पकड़ा। पुलिस ने जगबंधु राठिया (35 वर्ष) तथा संतराम खड़िया (28 वर्ष) निवासी पंडरीपानी को पकड़ा, जिनके कब्जे से अलग-अलग कार्रवाई में 7-7 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 14 लीटर शराब बरामद की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब और अन्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश —

“रायगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। अवैध शराब बनाने, परिवहन या बिक्री करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

Related Posts

मंदिर की दानपेटी से रुपए चोरी करने वाले दो आरोपी चढ़े खरसिया पुलिस के हत्थे, एक आरोपी हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा, साथी के साथ मिलकर चोरी को दिया अंजाम
रायगढ़

मंदिर की दानपेटी से रुपए चोरी करने वाले दो आरोपी चढ़े खरसिया पुलिस के हत्थे, एक आरोपी हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा, साथी के साथ मिलकर चोरी को दिया अंजाम

March 7, 2026
सुदूर वनांचल कापू में प्रशासन पहुंचा जनता के द्वार, जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण, कई समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण
रायगढ़

सुदूर वनांचल कापू में प्रशासन पहुंचा जनता के द्वार, जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण, कई समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण

March 6, 2026
होली पर सख्ती: बाइकर्स गैंग, तीन सवारी और मुखौटा गैंग वालों को चेतावनी, शालीनता से होली मनाने की सख्त हिदायत
रायगढ़

होली पर सख्ती: बाइकर्स गैंग, तीन सवारी और मुखौटा गैंग वालों को चेतावनी, शालीनता से होली मनाने की सख्त हिदायत

March 5, 2026
डीजल चोर गैंग पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाईवा चालकों से लूट और डीजल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

डीजल चोर गैंग पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाईवा चालकों से लूट और डीजल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

March 5, 2026
2 साल पुरानी बाली पर चोर की नजर! 24 घंटे में खुला राज, खरीददार समेत दो गिरफ्तार
रायगढ़

2 साल पुरानी बाली पर चोर की नजर! 24 घंटे में खुला राज, खरीददार समेत दो गिरफ्तार

March 3, 2026
3000 रुपये के लिए ‘खूनी खेल’! खेत में मिली लाश का राज खुला, 20 साल का युवक निकला कातिल
रायगढ़

3000 रुपये के लिए ‘खूनी खेल’! खेत में मिली लाश का राज खुला, 20 साल का युवक निकला कातिल

March 3, 2026
Next Post
मंदिर की दानपेटी से रुपए चोरी करने वाले दो आरोपी चढ़े खरसिया पुलिस के हत्थे, एक आरोपी हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा, साथी के साथ मिलकर चोरी को दिया अंजाम

मंदिर की दानपेटी से रुपए चोरी करने वाले दो आरोपी चढ़े खरसिया पुलिस के हत्थे, एक आरोपी हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा, साथी के साथ मिलकर चोरी को दिया अंजाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

RBI कि MPC बैठक आज से शुरू, क्या ब्याज दरों में हो सकती है 25 bps की कटौती!

RBI कि MPC बैठक आज से शुरू, क्या ब्याज दरों में हो सकती है 25 bps की कटौती!

September 29, 2025
बी.एड., डी.एल.एड., बी.ए.बी.एड तथा बी.एस.सी.बी.एड. पाठ्यक्रम 2025 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आबंटन हेतु सूची जारी

“रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई गति: किरोड़ीमल नगर में बनेगा नया यार्ड, चौथी लाइन प्रोजेक्ट से बदलेगा ट्रैफिक मैनेजमेंट का नक्शा”

August 29, 2025
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की लिमिट में बढ़ोतरी, अब रोजाना इतने क्विंटल धान की होगी खरीदी

धान खरीदी में बड़ी कार्रवाई, कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी, 14 राइस मिल सील

January 15, 2026
भारतीय यूजर्स की खुल गई लॉटरी! OpenAI समेत इन 4 AI कंपनियों ने फ्री कर दिए महंगे सब्सक्रिप्शन

भारतीय यूजर्स की खुल गई लॉटरी! OpenAI समेत इन 4 AI कंपनियों ने फ्री कर दिए महंगे सब्सक्रिप्शन

December 20, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बंगाल दौरे पर प्रोटोकॉल उल्लंघन का विवाद, पीएम मोदी ने कहा अपमानजनक, टीएमसी सरकार घिरी
  • धमतरी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ , दो युवतियों और तीन युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • मार्च 2026 में एकादशी व्रत कब-कब रहेगा; जानिए तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण समय
  • समूह की चार स्वच्छता सखियों ने बदल दी ग्राम पंचायत की तस्वीर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR