• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, July 30, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

विवाहित महिला की रिपोर्ट पर महिला थाना रायगढ़ की त्वरित कार्रवाई, दुष्कर्म एवं एक्सटॉर्शन के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

Amish Kumari by Amish Kumari
June 12, 2026
in रायगढ़
विवाहित महिला की रिपोर्ट पर महिला थाना रायगढ़ की त्वरित कार्रवाई, दुष्कर्म एवं एक्सटॉर्शन के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*12 जून, रायगढ़* । महिला थाना रायगढ़ में कल कोतरारोड़ थाना क्षेत्र की 33 वर्षीय महिला द्वारा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ निवासी अनिल ईजारदार के विरुद्ध दुष्कर्म, जबरन वसूली तथा डराने-धमकाने की गंभीर शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में “अभियान संवेदना” के तहत तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला थाना की टीम ने कल रात ही आरोपी को जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के ग्राम बंजारी दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को दुष्कर्म एवं जबरन वसूली के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

READ ALSO

दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यवसायी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने सुलझाया दो चोरी का मामला

आईजीपी राम गोपाल गर्ग ने ली रायगढ़ पुलिस की समीक्षा बैठक, कहा—’प्रोफेशनल पुलिसिंग और समयबद्ध विवेचना ही सफलता की पहचान’

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह आरोपी अनिल ईजारदार को हाईस्कूल की पढ़ाई के समय से जानती थी और उस दौरान दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती थी। वर्ष 2013 में उसकी शादी सामाजिक रीति-रिवाज से अन्य व्यक्ति के साथ हो गई। वर्ष 2019 में आरोपी द्वारा फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे जाने के बाद दोनों पुनः संपर्क में आए और मोबाइल एवं व्हाट्सएप के माध्यम से बातचीत होने लगी।

पीड़िता के अनुसार, दिनांक 25 दिसंबर 2020 को वह चंद्रपुर बस स्टैंड में अपने ससुराल जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आरोपी अनिल ईजारदार वहां पहुंचा और उसे वाहन से छोड़ने की बात कहकर अपनी सफेद रंग की कार में बैठा लिया। आरोप है कि आरोपी उसे गांव के पास खेत की ओर ले गया, जहां कार के भीतर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया तथा चोरी-छिपे उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी अश्लील फोटो एवं वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा और उसके पति तथा परिवारजनों को सामग्री भेजने की धमकी देकर उससे पैसों की मांग करता रहा।

प्रार्थिया ने बताया कि सामाजिक बदनामी के भय से वह आरोपी के दबाव में रही और आरोपी द्वारा लगातार धमकी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए जाते रहे। दिनांक 25 दिसंबर 2020 से 24 मई 2026 तक आरोपी ने भय एवं दबाव का वातावरण बनाकर उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने यह भी बताया कि इस दौरान आरोपी ने उससे किस्तों में जेवरात एवं नगद रकम मिलाकर लगभग 35 लाख रुपये की अवैध वसूली की तथा लगातार और पैसों की मांग करता रहा।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 58/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(m), 351(3) एवं 308(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी की प्रताड़ना से पीड़िता मानसिक रूप से इतनी परेशान हो चुकी थी कि उसने आत्महत्या तक करने का विचार बना ली थी।

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश प्रारंभ की और उसके सकूनत ग्राम बंजारी, थाना सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में दबिश देकर *आरोपी अनिल ईजारदार पिता रविलाल ईजारदार, उम्र 32 वर्ष* को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से *घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार क्रमांक CG 13 Y 8772 एवं आईक्यू कंपनी का मोबाइल फोन* जप्त किया गया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में अत्यंत संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं डीएसपी उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक राजेश उरांव, प्रधान आरक्षक संदीप भगत तथा आरक्षक राज सोनी की सराहनीय भूमिका रही।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* —

*”सोशल मीडिया पर हुई पहचान या दोस्ती का कोई व्यक्ति गलत फायदा उठाकर डराए, धमकाए, ब्लैकमेल करे या शारीरिक एवं आर्थिक शोषण करे तो महिलाएं डरें नहीं और तत्काल पुलिस से संपर्क करें। रायगढ़ पुलिस हर पीड़िता की संवेदनशीलता के साथ मदद और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।”*

Related Posts

दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यवसायी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने सुलझाया दो चोरी का मामला
रायगढ़

दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यवसायी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने सुलझाया दो चोरी का मामला

July 30, 2026
आईजीपी राम गोपाल गर्ग ने ली रायगढ़ पुलिस की समीक्षा बैठक, कहा—’प्रोफेशनल पुलिसिंग और समयबद्ध विवेचना ही सफलता की पहचान’
रायगढ़

आईजीपी राम गोपाल गर्ग ने ली रायगढ़ पुलिस की समीक्षा बैठक, कहा—’प्रोफेशनल पुलिसिंग और समयबद्ध विवेचना ही सफलता की पहचान’

July 30, 2026
मां शिवा स्टील प्लांट में हादसे ने मचाई अफरा-तफरी, फर्नेस से उछले लावा में 4 मजदूर झुलसे
रायगढ़

मां शिवा स्टील प्लांट में हादसे ने मचाई अफरा-तफरी, फर्नेस से उछले लावा में 4 मजदूर झुलसे

July 29, 2026
शराब के लिए पैसे मांगकर गैरेज संचालक पर हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

शराब के लिए पैसे मांगकर गैरेज संचालक पर हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

July 29, 2026
कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त, अवैध अप्रवासियों की पहचान एवं मॉनिटरिंग के निर्देश
रायगढ़

कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त, अवैध अप्रवासियों की पहचान एवं मॉनिटरिंग के निर्देश

July 28, 2026
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से अजय की बदली राह, एक कॉल पर समस्या का हुआ समाधान
रायगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से अजय की बदली राह, एक कॉल पर समस्या का हुआ समाधान

July 27, 2026
Next Post
‘ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

‘ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ में गाइडलाइन दरों का युक्तियुक्त निर्धारण, पारदर्शिता और सरलता की दिशा में बड़ा कदम

छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, 1 जनवरी से लाखों परिवारों को नहीं मिलेगा राशन

December 26, 2025
अनुसूचित जाति के मेधावी विद्यार्थियों के लिए ‘श्रेष्ठ योजना’ हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर

अनुसूचित जाति के मेधावी विद्यार्थियों के लिए ‘श्रेष्ठ योजना’ हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर

October 23, 2025
यूपी में SIR से 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम कटे, लगभग 45 लाख वोटर्स की मृत्यु हुई

यूपी में SIR से 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम कटे, लगभग 45 लाख वोटर्स की मृत्यु हुई

December 27, 2025
ED का कड़ा एक्शन, युवराज-धवन और रैना की संपत्ति होगी कुर्क

ED का कड़ा एक्शन, युवराज-धवन और रैना की संपत्ति होगी कुर्क

September 28, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यवसायी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने सुलझाया दो चोरी का मामला
  • आईजीपी राम गोपाल गर्ग ने ली रायगढ़ पुलिस की समीक्षा बैठक, कहा—’प्रोफेशनल पुलिसिंग और समयबद्ध विवेचना ही सफलता की पहचान’
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी कांग्रेस की नई टीम का ऐलान, यहां देखें लिस्ट
  • WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर! Status का Caption भी अब कर सकेंगे Edit…
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR