रेलवे में सरकारी नौकरी लेने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। आरआरबी की जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती में ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इसके साथ जेई का विस्तृत विज्ञापन भी जारी हो गया है। कुल 3993 रिक्तियां इस भर्ती के जरिए भरी जाएंगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार जेई भर्ती के फॉर्म खुलने का इंतजार कर रहे थे, अब वो ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। एप्लिकेशन लिंक www.rrbapply.gov.in पर एक्टिव हो गया है।
read more Gold Silver Rate Today: स्वतंत्रता दिवस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, जानें आज का ताजा रेट
रेलवे ने सेंट्रलाइज्ड एंप्लॉयमेंट नोटिस CEN-04/2026 के अंतर्गत इस भर्ती का डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी किया है। इसी के साथ 14 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। अभ्यर्थी इस तारीख से लेकर अंतम तिथि 13 सितंबर 2026 तक कभी भी फॉर्म भरने का प्रोसेस पूरा कर सकते हैं। करीब एक महीने का समय है। वहीं एप्लिकेशन फीस भरने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 है। जेई भर्ती में कौन अप्लाई कर सकता है?, योग्यता क्या चाहिए? सैलरी कितनी मिलेगी? सेलेक्शन कैसे होगा? ये भी जान लें…
RRB जेई भर्ती के लिए योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से तीन साल का डिप्लोमा मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग या बेसिक स्ट्रीम से सब स्ट्रीम से मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में किया हो।
तीन का डिप्लोमा सिविल इंजीनियरिंग या सिविल इंजीनियरिंग में बीएससी की डिग्री आदि की हो।
तीन साल का डिप्लोमा मैकेनिकल/प्रोडक्शन/ऑटोमोबाइल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन और कंट्रोल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल/प्रोडक्शन/ऑटोमोबाइल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन और कंट्रोलर इंजीनियरिंग की बेसिक सब स्ट्रीम में किया हो।
कंप्यूटर इंजीनियरिंग की डिग्री वाले भी संबंधित पद पर अप्लाई कर सकेंगे। इसके अलावा पद से संबंधित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के योग्य हैं।
डिपो मेटेरियल सुपरिटेंडेंट के लिए तीन साल का डिप्लोमा इंजीनियरिंग में किया होना चाहिए।
उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 1 जनवरी 2027 के हिसाब से 33 वर्ष तक होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। एससी/एसटी अभ्यर्थियों को 05 साल, ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर को 03 साल की छूट मिलेगी।
रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती की जरूरी जानकारी
भर्ती संस्थान रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
पद जूनियर इंजीनियर और डिपो मेटेरियल
पदों की संख्या 3993
ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in
आवेदन शुरू होने की तारीख 14 अगस्त 2026
अप्लाई करने की लास्ट डेट 13 सितंबर 2026
सैलरी पे लेवल-06 7वें वेतन आयोग के मुताबिक ₹35,400/-
चयन प्रक्रिया सीबीटी-1, सीबीटी-2, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन RRB JE Recruitment 2026 Detailed Notification PDF
रेलवे भर्ती में सेलेक्शन कैसे होगा?
स्टेज I CBT: स्टेज 1 सीबीटी 90 मिनट का होगा। जिसमें 100 सवाल आएंगे। मैथिमेटिक्स से 30, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से 25, जनरल अवेयरेस से 15 और जनरल साइंस से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर सवाल 1 अंक का होगा। जिसमें 1/3 निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। यह चरण पास करने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत, ईडब्ल्यूएस को 40 प्रतिशत, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) और एससी को 30 प्रतिशत और एसटी को 25 प्रतिशत अंक लाने होंगे।
स्टेज- 2 CBT: पहले स्टेज में शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को दूसरे स्टेज में बैठने का अवसर मिलेगा। इसमें रिक्तियों के 15 अभ्यर्थी बुलाए जाएंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट की होगी। जिसमें 150 सवाल पूछे जाएंगे। जनरल अवेयरनेस, फिजिक्स और केमिस्ट्री, कंप्यूटर और एप्लिकेशन बेसिक्स, एनवायरमेंट और पॉल्यूशन कंट्रोल, टेक्निकल एबिलिटीज विषय से प्रश्न आएंगे। इसमें भी 1/3 की निगेटिव मार्किंग लागू होगी।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: सेकंड स्टेज का सीबीटी क्लियर करने के बाद अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए भर्ती बोर्ड के समक्ष उपस्थित होना होगा। इसमें ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स भी लाने होंगे।
RRB जेई भर्ती का फॉर्म कैसे भरना है?
आरआरबी जेई का फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को पहले www.rrbapply.gov.in पर जाना होगा। यहां सबसे पहले अपनी बेसिक डिटेल्स के जरिए अकाउंट क्रिएट करें। इसके लिए आपको ईमेल और मोबाइल नंबर की डिटेल्स चाहिए होंगी। इसके बाद लॉगइन करके अपना नाम, कैटेगिरी, जन्मतिथि, अपने मार्क्स और अन्य डिटेल्स ध्यान से संबंधित बॉक्स में भरते जाएं। इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स सही साइज में अपलोड करें। एप्लिकेशन फीस का भुगतान करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।
एप्लिकेशन फीस कितनी लगेगी?
एससी/एसटी, एक्स सर्विसमैन, पीडब्ल्यूबीडी, महिला, ट्रांसजेंडर और अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये एप्लिकेशन फीस देनी होगी। इसके अलावा अन्य सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹500 फीस चुकानी होगी। जो अभ्यर्थी स्टेज I क्लियर कर लेंगे उन्हें ₹500 में से ₹400 रिफंड होकर वापस मिल जाएंगे। वहीं रिजर्व कैटेगिरी के अभ्यर्थियों को पूरी फीस रिफंड में मिलेगी।
















