• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, August 12, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

सामंथा रुथ प्रभु की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ का OTT पर होगी रिलीज, जानें कब और कहांं देखें फिल्म

Amish Kumari by Amish Kumari
August 12, 2026
in देश
सामंथा रुथ प्रभु की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ का OTT पर होगी रिलीज, जानें कब और कहांं देखें फिल्म
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

नंदिनी रेड्डी की तेलुगु एक्शन फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’, जिसमें सामंथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम के बाद अब हिंदी में रिलीज होने वाली है। अगर आप साउथ की ये ब्लॉकबस्टर मूवी हिंदी में देखने का इंतजार कर रहे हैं तो ओटीटी पर देख सकते हैं। जल्द ही हिंदी में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। यह फिल्म पहले ही दक्षिण भारतीय भाषाओं में ओटीटी पर स्ट्रीम हो चुकी है। यहां जानिए कि यह हिंदी में कहां स्ट्रीम होगी।

 

READ ALSO

CBSE ने जारी किया 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट, 53.08% छात्र-छात्राएं पास

लोन लेने वालों को झटका! इन दो सरकारी बैंकों ने बढ़ाई MCLR दरें, बढ़ जाएगी आपकी EMI

 

‘मा इंटी बंगारम’ हिंदी में कहां देखें?

‘मा इंटी बंगारम’ सोनीलिव पर हिंदी में स्ट्रीम होगी। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा, ‘संस्कार वही, एक्शन वही, बंगारम वही। बस अब अपने घर, अपनी भाषा में! मा इंटी बंगारम। जल्द ही SonyLIV पर हिंदी में आ रही है।’ इस पोस्टर में एक्ट्रेस सामंथा पीली साड़ी पहने और आरती की थाली पकड़े हुए और लाल कपड़ों में बंदूक पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। इसमें सामंथा रुथ प्रभु के दो रूप देखने को मिल रहे हैं, जो काफी दमदार लग रहे हैं।

 

जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं मा इंटी बंगारम

‘मा इंटी बंगारम’ 17 जुलाई से जियो हॉटस्टार पर तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में स्ट्रीम हो चुकी थी, जो फैंस इस फिल्म को हिंदी में देखना चाहते थे। वे उस समय खुश नहीं थे, क्योंकि उन्हें ये फिल्म हिंदी में भी देखना था। कई लोगों ने सोनीलिव के सोशल मीडिया पर कमेंट किए, जैसे ‘हिंदी रिलीज अपडेट के लिए @sonylivindia का धन्यवाद’ और ‘@sonylivindia बहुत-बहुत धन्यवाद।’ कुछ लोगों ने यह भी जानना चाहा कि स्ट्रीमिंग की तारीख कब घोषित की जाएगी, जो अभी तक नहीं बताई है।

 

 

मा इंटी बंगारम की कहानी क्या है?

‘मा इंटी बंगारम’ एक तेलुगु फिल्म है, जिसे नंदिनी रेड्डी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को राज निदिमोरू ने बनाया है और सामंथा, राज और हिमांक दुव्वुरु ने ‘ट्रलाला मूविंग पिक्चर्स’ के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे अच्छे रिव्यू मिले थे। इसने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला-प्रधान तेलुगु फिल्म बन गई। सामंथा के अलावा, फिल्म में गुलशन देवैया, मंजूषा मुक्काविल्ली, दिगंत मंचले, श्रीमुखी, गौतमी और अन्य कलाकार हैं। इस फिल्म की शूटिंग 54 दिनों में पूरी हुई थी।

 

सामंथा रुथ प्रभु मैटरनिटी लीव पर हैं

सामंथा की शादी 2017 से 2021 तक एक्टर नागा चैतन्य से हुई थी और राज की शादी 2015 से श्यामाली डे से हुई थी। हालांकि, द फैमिली मैन सीजन 2 और ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में साथ काम करने के बाद 2023 के आसपास दोनों के डेटिंग की अफवाहें उड़ीं। फिर 2024 में सामंथा ने अपने सोशल मीडिया पर राज की तस्वीरें पोस्ट करना शुरू किया और दोनों को अक्सर पिकलबॉल इवेंट्स में साथ देखा गया। बाद में राज और सामंथा ने कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में एक योगिक समारोह के जरिए अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया। ‘मा इंटी बंगारम’ की सफलता के बाद सामंथा ने प्रेस को कन्फर्म किया कि वह राज के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं और कुछ वक्त के लिए मैटरनिटी लीव पर हैं।

Related Posts

CBSE ने जारी किया 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट, 53.08% छात्र-छात्राएं पास
देश

CBSE ने जारी किया 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट, 53.08% छात्र-छात्राएं पास

August 12, 2026
सरकारी बैंक में होने जा रहा है बड़ा मर्जर, देश में रह जाएंगे सिर्फ 4 सरकारी बैंक! जानिए कौन-कौन से बैंक हो सकते हैं मर्ज?
देश

लोन लेने वालों को झटका! इन दो सरकारी बैंकों ने बढ़ाई MCLR दरें, बढ़ जाएगी आपकी EMI

August 12, 2026
Vi ने लॉन्च किया दो नया प्लान, पहली बार आप अपनी मर्जी से चुनें इंटरनेट डेटा की लिमिट
देश

Vi ने लॉन्च किया दो नया प्लान, पहली बार आप अपनी मर्जी से चुनें इंटरनेट डेटा की लिमिट

August 12, 2026
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर बड़ा दावा, जेल से मौत की खबर से मची सनसनी
देश

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर बड़ा दावा, जेल से मौत की खबर से मची सनसनी

August 12, 2026
RBI का इस बैंक पर लगाया प्रतिबंध, कहीं इसमें आपका खाता तो नहीं? जानिए ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा
देश

RBI का बड़ा एक्शन, 59 फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस किया रद्द

August 12, 2026
IndiGo फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन फेल होने के बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, 224 यात्री थे सवार
देश

IndiGo फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन फेल होने के बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, 224 यात्री थे सवार

August 12, 2026
Next Post
CBSE ने जारी किया 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट, 53.08% छात्र-छात्राएं पास

CBSE ने जारी किया 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट, 53.08% छात्र-छात्राएं पास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

इस दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें Dry Day का आदेश जारी, जानें तारीख

बजट में शराब को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान;जानें सस्ती हुई या महंगी?

February 1, 2026
खत्म हुआ लंबा इंतजार! NSE IPO को SEBI से मिली हरी झंडी… जानिए कब होगी लिस्टिंग

खत्म हुआ लंबा इंतजार! NSE IPO को SEBI से मिली हरी झंडी… जानिए कब होगी लिस्टिंग

November 1, 2025
रायगढ़ में ऑपरेशन “आघात” के तहत पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, जूटमिल, कोतवाली और लैलूंगा पुलिस ने जब्त की देशी-महुआ शराब

रायगढ़ में ऑपरेशन “आघात” के तहत पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, जूटमिल, कोतवाली और लैलूंगा पुलिस ने जब्त की देशी-महुआ शराब

February 21, 2026
1 सितंबर से बदल जाएंगे ये 6 बड़े नियम! जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

1 सितंबर से बदल जाएंगे ये 6 बड़े नियम! जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

August 28, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • CBSE ने जारी किया 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट, 53.08% छात्र-छात्राएं पास
  • सामंथा रुथ प्रभु की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ का OTT पर होगी रिलीज, जानें कब और कहांं देखें फिल्म
  • लोन लेने वालों को झटका! इन दो सरकारी बैंकों ने बढ़ाई MCLR दरें, बढ़ जाएगी आपकी EMI
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR