• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, September 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

UGC नियमों पर SC की अहम टिप्पणी, ‘इसके असर समाज के लिए खतरनाक हो सकते हैं;जानिए 10 बड़ी बातें

Amish Kumari by Amish Kumari
January 30, 2026
in देश
UGC नियमों पर SC की अहम टिप्पणी, ‘इसके असर समाज के लिए खतरनाक हो सकते हैं;जानिए 10 बड़ी बातें
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

देशभर में सवर्ण समाज के विरोध प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए रेगुलेशन 2026 पर रोक लगा दी है। उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में इन नियमों को लेकर नाराजगी सामने आई थी, जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा।

चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने स्पष्ट किया कि मामले में अंतिम फैसला होने तक वर्ष 2012 के पुराने नियम ही लागू रहेंगे। कोर्ट ने शुरुआती तौर पर नए नियमों को अस्पष्ट बताया और केंद्र सरकार व यूजीसी को नोटिस जारी कर 19 मार्च तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

READ ALSO

Bhagalpur News: करमा-धरमा पर्व पर बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में नहाने गईं 6 बच्चियों की डूबने से मौत

Big breaking: सोमनाथ मंदिर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों हाई अलर्ट पर

सुनवाई के दौरान CJI की सख्त टिप्पणी

सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने नए नियमों में जाति के आधार पर अलग-अलग हॉस्टल बनाने के प्रावधान पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि “कृपया ऐसा न करें, हम सभी अब तक साथ रहते आए हैं। समाज को इस तरह बांटने के गंभीर और खतरनाक नतीजे हो सकते हैं।”

सुप्रीम कोर्ट ने चेतावनी दी कि यदि इन नियमों में दखल नहीं दिया गया, तो इससे समाज में विभाजन और अविश्वास बढ़ सकता है। वहीं, जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने भी कहा कि शिक्षण संस्थानों में एकता का माहौल होना चाहिए, न कि छात्रों के बीच अलगाव।

UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की 10 बड़ी बातें:

UGC के नए विनियम 2026 पर अंतरिम रोक

सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के 2026 के नए नियमों को फिलहाल स्थगित कर दिया है. अदालत ने साफ किया कि जब तक मामले का अंतिम निपटारा नहीं होता, तब तक ये नियम लागू नहीं होंगे.

2012 के पुराने विनियम रहेंगे प्रभावी

कोर्ट ने अनुच्छेद 142 के तहत अपने विशेष अधिकारों का प्रयोग करते हुए निर्देश दिया कि देशभर के विश्वविद्यालयों और संस्थानों में फिलहाल 2012 के UGC विनियम ही लागू रहेंगे.

CJI की चेतावनी: समाज में विभाजन का खतरा

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि यदि अदालत ने हस्तक्षेप नहीं किया, तो नए नियमों के खतरनाक परिणाम हो सकते हैं और समाज में विभाजन की स्थिति पैदा हो सकती है.

जाति आधारित भेदभाव की परिभाषा पर सवाल

याचिकाकर्ता के वकील विष्णु जैन ने धारा 3(C) को चुनौती देते हुए कहा कि इसमें भेदभाव को केवल SC, ST और OBC तक सीमित किया गया है, जिससे सामान्य वर्ग पूरी तरह बाहर हो जाता है.

अनुच्छेद 14 से टकराव का तर्क

याचिकाकर्ता पक्ष ने दलील दी कि संविधान का अनुच्छेद 14 समानता का अधिकार देता है और यह मान लेना गलत है कि भेदभाव केवल एक ही वर्ग के खिलाफ हो सकता है.

CJI के व्यावहारिक उदाहरण

मुख्य न्यायाधीश ने सवाल उठाया कि यदि अलग सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के छात्रों के बीच अपमानजनक टिप्पणी हो और जाति ज्ञात न हो, तो ऐसे मामलों में कौन सा प्रावधान लागू होगा.

हॉस्टलों में अलगाव की आशंका

कोर्ट ने कहा कि नए UGC नियम छात्रावासों में रह रहे छात्रों के बीच दरार पैदा कर सकते हैं और एक साथ रहने वाले छात्रों में अलगाव और अविश्वास की भावना बढ़ा सकते.

प्रगतिशील समाज बनाम प्रतिगामी कानून

जस्टिस जोयमाल्या बागची ने टिप्पणी की कि जब समाज को अधिक समावेशी और निष्पक्ष बनाने की जरूरत है, तब कानून में प्रतिगामी सोच क्यों लाई जा रही है.

2019 से लंबित याचिका से जुड़ा मामला

अदालत को बताया गया कि 2012 के नियमों को लेकर 2019 से एक याचिका लंबित है, इसके बावजूद 2026 के नए नियम लागू कर दिए गए, जो उचित नहीं है.

सभी याचिकाएं एक साथ सुनी जाएंगी

सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि नई याचिकाओं को 2019 की लंबित याचिका के साथ जोड़ा जाए. साथ ही 19 मार्च तक केंद्र और संबंधित पक्षों को जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं.

Related Posts

देश

Bhagalpur News: करमा-धरमा पर्व पर बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में नहाने गईं 6 बच्चियों की डूबने से मौत

September 21, 2026
देश

Big breaking: सोमनाथ मंदिर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों हाई अलर्ट पर

September 21, 2026
देश

Sudan Gold Mine Collapse: बड़ा हादसा; सोने की खदान ढहने से 11 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 30 घायल

September 21, 2026
देश

Russia Ukraine war: रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला: यूक्रेन ने एक साथ दागे 1600 ड्रोन

September 20, 2026
देश

Mumbai BMW Accident: तेज रफ्तार BMW का खौफनाक कहर; 5 को रौंदा, 3 की मौके पर ही मौत

September 20, 2026
देश

Naxal encounter: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता; 30 लाख का इनामी नक्सली मुठभेड़ के दौरान ढेर

September 20, 2026
Next Post
कुरुषनार में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बनेगा अतिरिक्त कक्ष

कुरुषनार में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बनेगा अतिरिक्त कक्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

नवापाली हत्याकांड में न्यायालय निर्णय : प्रभावी पैरवी और सशक्त पुलिस विवेचना से हत्या के आरोपी को मिला आजीवन सश्रम कारावास की सजा

नवापाली हत्याकांड में न्यायालय निर्णय : प्रभावी पैरवी और सशक्त पुलिस विवेचना से हत्या के आरोपी को मिला आजीवन सश्रम कारावास की सजा

July 23, 2026
छत्तीसगढ़ में सोना हुआ सस्ता, एक तोले सोने का भाव 1.12 लाख पहुंचते ही दुकानों में लगी लंबी लाइनें..

छत्तीसगढ़ में सोना हुआ सस्ता, एक तोले सोने का भाव 1.12 लाख पहुंचते ही दुकानों में लगी लंबी लाइनें..

April 7, 2026
हफ्ते के पहले दिन शेयर मार्केट में दिखी तेजी, Sensex में 400 अंक की बढ़त…

हफ्ते के पहले दिन शेयर मार्केट में दिखी तेजी, Sensex में 400 अंक की बढ़त…

August 25, 2025
पत्नी बनाकर साथ रखने का भरोसा देकर किया शारीरिक शोषण, पीड़िता की रिपोर्ट पर पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पत्नी बनाकर साथ रखने का भरोसा देकर किया शारीरिक शोषण, पीड़िता की रिपोर्ट पर पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

July 9, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Bank strike: बैंक हड़ताल के बीच 5-डे वर्किंग का मुद्दा गरमाया, सरकार ने कर्मचारियों से की खास अपील
  • How Much Water To drink In A Day: एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए? जानिए हर व्यक्ति के लिए क्यों अलग है पानी की जरूरत
  • Rashifal For Today : आज इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, आर्थिक स्थिति भी होगी मजबूत, पढ़े 12 राशियों का राशिफल
  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: ओडिसी नृत्य में नैना कुसुम ने प्रस्तुत किया दुर्गा तांडव
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR