• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, October 1, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

Meesho के शेयरों में तेज गिरावट, इस कारण लगा लोअर सर्किट ऑल-टाइम हाई से 32% फिसले भाव

Amish Kumari by Amish Kumari
January 7, 2026
in देश
Meesho के शेयरों में तेज गिरावट, इस कारण लगा लोअर सर्किट ऑल-टाइम हाई से 32% फिसले भाव

Oplus_131072

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

शेयर बाजार में 2025 के आखिरी महीने में धमाकेदार एंट्री कर निवेशकों को शानदार मुनाफा देने वाले मीशो (Meesho) के शेयरों में अब तेज गिरावट देखने को मिल रही है। 7 जनवरी 2026 को मीशो के शेयरों में 5 फीसदी का लोअर सर्किट लग गया।

READ ALSO

PM Modi on Smit Machhar: PM मोदी ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार को बताया हीरो, सऊदी के तबुक पहुंचा परिवार

meerut Murder Case: ब्लू ड्रम हत्याकांड केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल दोषी करार

NSE पर मीशो का शेयर 9.11 रुपये टूटकर 173.13 रुपये के लोअर सर्किट स्तर पर बंद हुआ। इस गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।

लॉक-इन पीरियड खत्म होते ही टूटा शेयर

मीशो के शेयरों में आई इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह एक महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड खत्म होना मानी जा रही है। जैसे ही लॉक-इन अवधि समाप्त हुई, शेयरों पर बिकवाली का दबाव बढ़ गया।

ई-कॉमर्स कंपनी का शेयर गिरकर 173.13 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर आ गया।

ऑल टाइम हाई से 32% तक फिसला स्टॉक

मीशो के शेयर अपने ऑल टाइम हाई से करीब 32 फीसदी टूट चुके हैं। कंपनी के शेयरों ने 18 दिसंबर को 254.40 रुपये का स्तर छूकर रिकॉर्ड हाई बनाया था। इसके बाद से शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।
लगातार दूसरे दिन आई गिरावट के बाद स्टॉक अब अपने लिस्टिंग प्राइस 162.50 रुपये के आसपास ट्रेड करता नजर आ रहा है।

क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट?

CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के हवाले से बताया गया है कि लॉक-इन पीरियड खत्म होने के बाद कंपनी के करीब 10.99 करोड़ शेयर, यानी कुल इक्विटी का लगभग 2 फीसदी हिस्सा, अब ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो गया है।
पिछले क्लोजिंग प्राइस 182.24 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से इन शेयरों की कुल वैल्यू करीब 2,002.82 करोड़ रुपये बैठती है।

क्या सभी शेयर तुरंत बिकेंगे?

हालांकि, लॉक-इन खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि सभी शेयरधारक तुरंत अपने शेयर बेच देंगे। इसका अर्थ सिर्फ इतना है कि अब ये 10.99 करोड़ शेयर बाजार में खरीद-बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं, जिससे सप्लाई बढ़ने का असर स्टॉक प्राइस पर दिखा।

IPO से अब तक का सफर

मीशो के शेयर 10 दिसंबर 2025 को शेयर बाजार में लिस्ट हुए थे। NSE पर इसकी लिस्टिंग कीमत 162.50 रुपये रही थी। कंपनी के IPO का प्राइस बैंड 105 से 111 रुपये तय किया गया था।
लिस्टिंग के बाद शेयरों ने जबरदस्त तेजी दिखाई और 18 दिसंबर को करीब 65 फीसदी की छलांग लगाकर 254.40 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गए

हालांकि, इसके बाद मुनाफावसूली हावी हो गई और तब से अब तक स्टॉक करीब 32 फीसदी टूट चुका है।

Related Posts

देश

PM Modi on Smit Machhar: PM मोदी ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार को बताया हीरो, सऊदी के तबुक पहुंचा परिवार

October 1, 2026
देश

meerut Murder Case: ब्लू ड्रम हत्याकांड केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल दोषी करार

September 30, 2026
देश

Big breaking: फ्लाईदुबई विमान को लेकर मचा हड़कंप, हाईजैक की आशंका के बीच सऊदी में हुई लैंडिंग

September 30, 2026
देश

Big breaking: भारत की समुद्र में बड़ी कार्रवाई, करीब ₹3000 करोड़ की ड्रग्स के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

September 30, 2026
देश

Kathua CISF Firing Incident: CISF जवान ने अपने ही साथियों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

September 29, 2026
देश

Asian Games 2026: Asian Games-2026 में ट्रैप शूटिंग में नीरू ने जीता गोल्ड मेडल…

September 29, 2026
Next Post
UIDAI ने बढ़ा दी “Aadhaar Card ” अपडेट की फीस, जाने बायोमेट्रिक अपडेट कि भी अब कितने चुकाने पड़ेंगे पैसे

अब घर बैठे बदलें आधार कार्ड में मोबाइल नंबर, जानिए पूरी स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

दम तोड़ते माओवाद के बीच बड़ी कार्रवाई: सुरक्षाबलों ने हथियार और भारी मात्रा में गोलाबारूद किया जब्त

दम तोड़ते माओवाद के बीच बड़ी कार्रवाई: सुरक्षाबलों ने हथियार और भारी मात्रा में गोलाबारूद किया जब्त

February 14, 2026

बस्तर प्रवास पर दंतेवाड़ा पहुंची मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, मां दंतेश्वरी के किए दर्शन

July 31, 2025
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम; सुरक्षाबलों ने बॉर्डर पर ही दो आतंकी को मार गिराया…

LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम; सुरक्षाबलों ने बॉर्डर पर ही दो आतंकी को मार गिराया…

August 28, 2025
EPFO करने जा रहा है बड़ा बदलाव, रिटायर्ड कर्मचारियों की होगी मौज

EPFO के पोर्टल पर प्रोफाइल फोटो अपडेट करें, इसके बिना अटक सकती है PF का पैसा

July 20, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : रायगढ़ राजा से हुए अनुबंध बंगाल-नागपुर रेल की स्थापना में की शर्तों का पालन हो
  • CBSE Board Exam 2027: CBSE Board 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, जानिए कब आएगा टाइम टेबल
  • Raigarh News : पार्षद अनुपमा शाखा यादव ने रामलीला मैदान की सफाई के लिए आयुक्त को लिखा पत्र
  • Raigarh News : साइबर जागृति अभियान में रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल को देश-विदेश से मिला प्रतिसाद, लघु फिल्म प्रतियोगिता में 162 प्रविष्टियाँ प्राप्त
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR