• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, August 8, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

एसएसपी रायगढ़ ने पुलिस कंट्रोल रूम में राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी और शाखा प्रभारियों की समीक्षा बैठक

Amish Kumari by Amish Kumari
May 9, 2026
in रायगढ़
एसएसपी रायगढ़ ने पुलिस कंट्रोल रूम में राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी और शाखा प्रभारियों की समीक्षा बैठक
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*रायगढ़, 9 मई* । रायगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी तथा शाखा प्रभारियों की महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक को तीन चरणों में आयोजित किया गया, जिसमें प्रथम चरण में रायगढ़ अनुभाग, द्वितीय चरण में धरमजयगढ़ एवं खरसिया अनुभाग तथा तृतीय चरण में जिला पुलिस की विभिन्न शाखाओं से संबंधित कार्यों की गहन समीक्षा की गई।

READ ALSO

पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

41 वें चक्रधर समारोह-2026, 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में होगा आयोजन तैयारियों को लेकर विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

क्राइम मीटिंग से पूर्व एसएसपी द्वारा सभी अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर लंबित अपराध, प्रगति रिपोर्ट और विवेचना की अद्यतन स्थिति के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। बैठक के दौरान लंबित गंभीर अपराधों की बारीकी से समीक्षा की गई और ऐसे मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए “ऑपरेशन तलाश” के तहत विशेष अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई। आवश्यक होने पर पुलिस टीमों को दूसरे राज्यों में भेजने की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। एसएसपी ने सीएसपी और एसडीओपी को अपराध निकाल की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय करते हुए थाना प्रभारियों को प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

विजुअल पुलिसिंग को प्रभावी बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि थाना क्षेत्रों के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, ढाबों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की दृश्य उपस्थिति लगातार बनी रहनी चाहिए। पुलिस वाहन पेट्रोलिंग, बीट सिस्टम, फ्लैग मार्च और जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने तथा असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय बनाए रखने कहा गया।

बैठक में थाना एवं चौकी स्तर पर लंबित मर्ग, गुम इंसान, शिकायत और निगरानी बदमाशों की भी समीक्षा की गई। सक्रिय और निष्क्रिय बदमाशों का पुनः सत्यापन कर उन्हें श्रेणीबद्ध तरीके से ए, बी और सी वर्ग में चिन्हांकित करने निर्देशित किया गया, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई को और प्रभावी बनाने कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ओडिशा से निकलने वाला गांजा जिले के किसी भी थाना क्षेत्र से पार नहीं होना चाहिए। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के ढाबों की नियमित जांच करने, अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने और ढाबों पर थाना प्रभारी का संपर्क नंबर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही धर्मकांटा की आड़ में कबाड़ खरीद-बिक्री जैसी अवैध गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखने कहा गया। *ऑपरेशन अंकुश* के तहत ऑनलाइन सट्टा पर कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिये गये ।

सामुदायिक पुलिसिंग को और मजबूत बनाने के लिए थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में साइबर अपराध, ट्रैफिक जागरूकता, महिला सुरक्षा और नशा विरोधी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। राजपत्रित अधिकारियों को अधीनस्थ थानों की नियमित समीक्षा करने तथा बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने कहा गया। साथ ही पुलिसकर्मियों की शिकायतों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए तैयार रहें कहा गया ।

क्राइम मीटिंग में कानून व्यवस्था, व्हीआईपी सुरक्षा, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, निर्माण कार्यों की प्रगति सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना-चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रमुख उपस्थित रहे।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश : अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और पुलिसिंग की गुणवत्ता में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।*

Related Posts

पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार
रायगढ़

पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

August 7, 2026
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने 435 करोड़ का राजस्व अर्जित कर रचा कीर्तिमान
रायगढ़

41 वें चक्रधर समारोह-2026, 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में होगा आयोजन तैयारियों को लेकर विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

August 7, 2026
खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
रायगढ़

खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

August 7, 2026
सुविधा के नाम पर स्मार्ट मीटर थोपकर जनता की जेब पर बोझ बढ़ा रही भाजपा सरकार, योजना तत्काल वापस हो: तरुण गोयल
रायगढ़

सुविधा के नाम पर स्मार्ट मीटर थोपकर जनता की जेब पर बोझ बढ़ा रही भाजपा सरकार, योजना तत्काल वापस हो: तरुण गोयल

August 7, 2026
रात के अंधेरे में ट्रकों-ट्रेलरों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
रायगढ़

रात के अंधेरे में ट्रकों-ट्रेलरों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

August 6, 2026
जलकर व संपत्तिकर विसंगतियों के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रेसवार्ता और आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
रायगढ़

जलकर व संपत्तिकर विसंगतियों के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रेसवार्ता और आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

August 4, 2026
Next Post
मौसम का कहर, बिजली-पेड़ गिरने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत

मौसम का कहर, बिजली-पेड़ गिरने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

नगर सेना के द्वारा एक पेड़ मां के नाम वृहद वृक्षारोपण

नगर सेना के द्वारा एक पेड़ मां के नाम वृहद वृक्षारोपण

July 30, 2025
इस राज्य में भाजपा को तगड़ा झटका; सभी मंत्रियों ने दे दिया एक साथ इस्तीफा

इस राज्य में भाजपा को तगड़ा झटका; सभी मंत्रियों ने दे दिया एक साथ इस्तीफा

October 16, 2025
कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने ली खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम, जिला विपणन अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, सहकारिता विभाग एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाओं की बैठक

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम, जिला विपणन अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, सहकारिता विभाग एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाओं की बैठक

August 11, 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन के द्वारा 10 बसें संचालित

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिला राष्ट्रीय गौरव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

July 20, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • विशेष लेख : योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
  • विशेष लेख : नवजात का पहला सुरक्षा कवच- स्तनपान और इसका सामाजिक महत्व
  • विशेष लेख : सशक्त बचपन, समृद्ध छत्तीसगढ़
  • विशेष लेख : छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता में सुधार: सुशासन, डिजिटलीकरण और जन-राहत का नया सवेरा
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR