• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, September 29, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

जुलाई में थोक महंगाई में आई मामूली गिरावट, 9.78% पर आया WPI Inflation

Amish Kumari by Amish Kumari
August 14, 2026
in देश
जुलाई में थोक महंगाई में आई मामूली गिरावट, 9.78% पर आया WPI Inflation
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

महंगाई के मोर्चे पर आम लोगों के लिए थोड़ी राहत की खबर सामने आई है। जुलाई 2026 में देश की थोक महंगाई दर (WPI Inflation) मामूली घटकर 9.78 फीसदी पर आ गई। जून में यह आंकड़ा 9.87 फीसदी था। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में सभी कमोडिटी का थोक मूल्य सूचकांक 110.0 रहा, जबकि जून में यह 110.2 था। हालांकि महंगाई अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है।

 

READ ALSO

Asian Games 2026: Asian Games-2026 में ट्रैप शूटिंग में नीरू ने जीता गोल्ड मेडल…

Balrampur News: आंधी बारिश ने मचाई तबाही, मां-बेटे सहित 9 लोगों की मौत

 

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में थोक महंगाई दर में सालाना आधार पर मामूली गिरावट दर्ज की गई। जून में 9.87 फीसदी की तुलना में जुलाई में यह 9.78 फीसदी रही। यानी महंगाई दर में करीब 0.09 प्रतिशत अंक की कमी आई है। आपको बता दें कि थोक महंगाई के आंकड़ों को तीन प्रमुख हिस्सों में बांटा जाता है प्राइमरी आर्टिकल्स, फ्यूल एंड पावर और मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट्स। जुलाई में इन तीनों की महंगाई दर में अलग-अलग बदलाव देखने को मिला।

 

फ्यूल-पावर की महंगाई में बड़ी गिरावट

जुलाई में फ्यूल और पावर कैटेगरी की महंगाई दर घटकर 20.05 फीसदी रह गई, जबकि जून में यह 27.41 फीसदी थी। यानी इस क्षेत्र में महंगाई में काफी कमी आई है। वहीं, प्राइमरी आर्टिकल्स की महंगाई जुलाई में बढ़कर 8.52 फीसदी हो गई, जो जून में 7 फीसदी थी। इसी तरह मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की महंगाई 7.48 फीसदी से बढ़कर 8.29 फीसदी हो गई।

 

खाने-पीने की चीजों पर बढ़ा दबाव

थोक महंगाई में खाने-पीने की चीजों का भी अहम योगदान रहा। जुलाई में WPI Food Index की महंगाई दर 6.65 फीसदी रही, जबकि जून में यह 6.14 फीसदी थी। यानी खाद्य महंगाई में बढ़ोतरी हुई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, फूड आर्टिकल्स, नॉन-फूड आर्टिकल्स, बेसिक मेटल्स, फूड प्रोडक्ट्स और केमिकल प्रोडक्ट्स ने जुलाई की थोक महंगाई को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

पिछले एक साल में थोक महंगाई कितनी बढ़ी?

महीना थोक महंगाई दर

अगस्त 2025 0.52%

समय और कैलेंडर

सितंबर 2025 0.13%

अक्टूबर 2025 -1.21%

नवंबर 2025 -0.32%

दिसंबर 2025 0.83%

जनवरी 2026 1.81%

फरवरी 2026 2.13%

मार्च 2026 3.88%

अप्रैल 2026 8.26%

मई 2026 9.68%

जून 2026 9.87%

जुलाई 2026 9.78%

मई की महंगाई का आंकड़ा भी बदला

सरकार ने मई 2026 के थोक महंगाई के अंतिम आंकड़े में भी संशोधन किया है। मई का अंतिम सूचकांक 109.9 के शुरुआती अनुमान से बढ़कर 110.1 हो गया। इसी के साथ मई की थोक महंगाई दर भी संशोधित होकर 9.88 फीसदी हो गई है। पहले इसका अनुमान 9.68 फीसदी लगाया गया था।

Related Posts

देश

Asian Games 2026: Asian Games-2026 में ट्रैप शूटिंग में नीरू ने जीता गोल्ड मेडल…

September 29, 2026
देश

Balrampur News: आंधी बारिश ने मचाई तबाही, मां-बेटे सहित 9 लोगों की मौत

September 28, 2026
देश

Ujjain Shahi masjid demolition: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर बबाल, पथराव के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

September 28, 2026
देश

Haryana Building Collapse: तीन मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा, 6 लोगों की मौत; कई घायल

September 28, 2026
देश

Premanand Maharaj: प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

September 27, 2026
देश

Ashutosh Ranka Detain: गोवाहाटी में आशुतोष रांका समेत कई CJP वर्कर्स हिरासत में, असम पुलिस ने उठाया

September 27, 2026
Next Post
स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ा ईनाम, 141 को वीरता पदक, 10 अफसरों को सराहनीय सेवा सम्मान

स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ा ईनाम, 141 को वीरता पदक, 10 अफसरों को सराहनीय सेवा सम्मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप पर बड़ा हादसा, पाम ऑयल प्लांटेशन के पास हेलीकॉप्टर क्रैश, सभी 8 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप पर बड़ा हादसा, पाम ऑयल प्लांटेशन के पास हेलीकॉप्टर क्रैश, सभी 8 लोगों की मौत

April 17, 2026

Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Amazon की सबसे बड़ी सेल का ऐलान, मिलेगा 75% तक का डिस्काउंट

September 20, 2026
माण्ड नदी के चपले एनीकट पर हाईड्रो पंपिंग परियोजना का निरीक्षण, कलेक्टर ने मार्च 2026 तक काम पूरा करने के दिए निर्देश

माण्ड नदी के चपले एनीकट पर हाईड्रो पंपिंग परियोजना का निरीक्षण, कलेक्टर ने मार्च 2026 तक काम पूरा करने के दिए निर्देश

January 8, 2026
NIA को बड़ी सफलता, दिल्ली ब्लास्ट मामले में एक और आतंकी गिरफ्तार

नवंबर में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र के लिए विशेष अभियान: अब पेंशनर किसी भी बैंक में जमा कर सकेंगे DLC

November 18, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : केलो विहार मार्ग पर महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार दो युवकों ने सोने का मंगलसूत्र झपटा, सीसीटीवी में फुटेज में दिखे आरोपी, नाकेबंदी कर तलाश जारी
  • Cg News : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें – कलेक्टर नम्रता जैन
  • Today Cg News : मुख्यमंत्री दर्शन योजना से वरिष्ठ नागरिकों के तीर्थदर्शन का सपना हुआ साकार
  • Chhatisgarh News : विशेष लेख : बस्तर के जनजातीय बच्चे देश को दिखा रहे नई राह
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR