• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, February 4, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

1अक्टूबर से बदल जाएगा पेंशन से जुड़ा ये नियम, मिलेगा बड़ा फायदा..

Amish Kumari by Amish Kumari
September 18, 2025
in अन्य
1अक्टूबर से बदल जाएगा पेंशन से जुड़ा ये नियम, मिलेगा बड़ा फायदा..
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. अब 1 अक्टूबर 2025 से NPS के गैर-सरकारी सब्सक्राइबर्स अपनी पूरी पेंशन रकम को 100% इक्विटी यानी शेयर बाजार से जुड़ी स्कीम में लगा सकेंगे. अब तक इक्विटी में निवेश की सीमा 75% थी, लेकिन इस नए नियम के बाद यह लिमिट हट जाएगी. इस बदलाव का मकसद ये है कि सब्सक्राइबर्स को ज्यादा आज़ादी मिले और वे अपनी रिटायरमेंट की बचत को अपनी उम्र, ज़रूरत और जोखिम उठाने की क्षमता के हिसाब से बेहतर तरीके से प्लान कर सकें.

READ ALSO

रात में चावल खाना सही है या नहीं? जानें डिनर में चावल से सेहत पर कितना असर पड़ता है

आयुर्वेद में वात दोष का असरदार उपाय त्रिफला, जानिए कैसे करें सेवन

अब एक से ज्यादा योजनाओं में कर सकेंगे निवेश

अभी तक NPS में निवेश करने वालों को सिर्फ एक ही तरह की स्कीम चुननी पड़ती थी चाहे वो टियर 1 अकाउंट हो या टियर 2. आपको ऑटोचॉइस या एक्टिवचॉइस में से एक मॉडल लेना होता था और उसी के हिसाब से पूरी रकम लगानी पड़ती थी. लेकिन अब नए MSP यानी मल्टीपल स्कीम फ्रेमवर्क के आने से सब्सक्राइबर्स अपनी पेंशन की रकम को अलग-अलग स्कीमों में बांट सकेंगे. मतलब ये कि आप अपनी उम्र, जोखिम उठाने की क्षमता और जरूरत के हिसाब से अपनी निवेश राशि को अलग-अलग हिस्सों में बांट सकते हैं. जैसे, कोई युवा निवेशक अपनी पूरी रकम इक्विटी (शेयर बाजार) में लगाकर ज्यादा रिटर्न पाने की कोशिश कर सकता है. वहीं कम जोखिम लेने वाले लोग अपनी रकम का बड़ा हिस्सा डेब्ट फंड या बैलेंस्ड फंड में लगा सकते हैं, जिससे निवेश सुरक्षित रहे.

पहले NPS में निवेश की उम्र सीमा 60 साल तक तय थी. यानी 60 साल की उम्र तक ही पैसा जमा किया जा सकता था. लेकिन अब इस नियम में बदलाव किया गया है. अब सब्सक्राइबर्स चाहें तो 50 या 55 साल की उम्र में ही अपनी पेंशन की रकम निकाल सकते हैं. वहीं अगर कोई निवेश जारी रखना चाहता है, तो वह 60 से 75 साल की उम्र तक भी पैसा जमा कर सकता है. ये बदलाव खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद होंगे जो प्रोफेशनल्स, सेल्फ-एम्प्लॉयड या कॉरपोरेट सेक्टर में काम करते हैं. उनकी जरूरतें और प्लानिंग अक्सर अलग होती हैं. अब उन्हें अपनी उम्र, कामकाज और भविष्य की ज़रूरतों के हिसाब से पेंशन की बचत प्लान करने की पूरी आज़ादी मिल जाएगी.

बदलाव से NPS और भी फायदेमंद बनेगा

HDFC पेंशन फंड के एमडी और सीईओ श्रीराम अय्यर का मानना है कि ये नया फ्रेमवर्क NPS को रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक बना देगा. उन्होंने कहा, 100% इक्विटी में निवेश का विकल्प और 15 साल बाद पैसा निकालने की सुविधा खासतौर पर युवा निवेशकों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी. श्रीराम अय्यर ने यह भी बताया कि ये सभी बदलाव PFRDA एक्ट 2013 के तहत किए जा रहे हैं.

पहले जैसी बनी रहेगी सुरक्षा

भले ही NPS में निवेश के नए विकल्प दिए जा रहे हैं, लेकिन सुरक्षा से जुड़े नियम पहले जैसे ही रहेंगे. निवेशकों को अपने रिटर्न और जोखिम की पूरी जानकारी पारदर्शी तरीके से दी जाएगी, ताकि वे समझदारी से फैसला ले सकें. पेंशन अकाउंट भी पोर्टेबल रहेंगे , यानी आप चाहें तो किसी भी पेंशन फंड मैनेजर के साथ अपना खाता आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं. सबसे ज़रूरी बात ये है कि जब भी आप अपना पैसा निकालेंगे, तो कुल राशि का कम से कम 40% हिस्सा अन्युटी (annuity) में लगाना ज़रूरी होगा. इससे आपको रिटायरमेंट के बाद एक तय मासिक या सालाना आय मिलती रहेगी

Related Posts

रात में चावल खाना सही है या नहीं? जानें डिनर में चावल से सेहत पर कितना असर पड़ता है?
अन्य

रात में चावल खाना सही है या नहीं? जानें डिनर में चावल से सेहत पर कितना असर पड़ता है

February 4, 2026
आयुर्वेद में वात दोष का असरदार उपाय त्रिफला, जानिए कैसे करें सेवन
अन्य

आयुर्वेद में वात दोष का असरदार उपाय त्रिफला, जानिए कैसे करें सेवन

February 3, 2026
Oppo ने लॉन्च किए दो नए 5G स्मार्टफोन, 7,000mAh दमदार बैटरी, 50MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर से लैस
अन्य

Oppo ने लॉन्च किए दो नए 5G स्मार्टफोन, 7,000mAh दमदार बैटरी, 50MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर से लैस

February 2, 2026
शादी के बाद PAN Card में नाम कैसे बदलें? जानिए आवेदन से लेकर अपडेट तक की पूरी प्रक्रिया
अन्य

शादी के बाद PAN Card में नाम कैसे बदलें? जानिए आवेदन से लेकर अपडेट तक की पूरी प्रक्रिया

February 2, 2026
रोज हल्दी का पानी पीने से शरीर में क्या-क्या बदलाव आते हैं? जानिए इसके जबरदस्त फायदे और असर।
अन्य

रोज हल्दी का पानी पीने से शरीर में क्या-क्या बदलाव आते हैं? जानिए इसके जबरदस्त फायदे और असर।

February 2, 2026
Realme का नया 5G फोन: 7000mAh की पावरफुल बैटरी, Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी
अन्य

Realme का नया 5G फोन: 7000mAh की पावरफुल बैटरी, Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी

February 1, 2026
Next Post
महंगाई का बड़ा झटका! बढ़ने वाले है दूध के दाम.. डेयरी मंत्री ने किया ऐलान…

महंगाई का बड़ा झटका! बढ़ने वाले है दूध के दाम.. डेयरी मंत्री ने किया ऐलान…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री  साय ने स्वतंत्रता दिवस पर टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय ने स्वतंत्रता दिवस पर टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

August 16, 2025
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया डबल अलर्ट, 33 जिलों में अगले 3 घंटे तक गरज-चमक के साथ होगी बारिश..

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया डबल अलर्ट, 33 जिलों में अगले 3 घंटे तक गरज-चमक के साथ होगी बारिश..

September 1, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया मदद का हाथ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया मदद का हाथ

August 28, 2025
जानिए कब है गोवर्धन पूजा, जान लें सही डेट पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

जानिए कब है गोवर्धन पूजा, जान लें सही डेट पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

October 21, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • ईरान में बढ़ते तनाव के बीच IndiGo का अहम फैसला, 28 फरवरी तक उड़ानें रद्द, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी
  • 2.5 करोड़ आधार कार्ड किए गए बंद, सरकार का बड़ा कदम लिस्ट में कहीं आपका नाम तो नहीं?
  • मुख्यमंत्री मयाली-बगीचा पर्यटन विकास परियोजना का करेंगे भूमिपूजन
  • मुख्यमंत्री ने किया ‘वूमेन फॉर वेटलैण्ड्स’ अभियान के पोस्टर का विमोचन
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR