• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, September 30, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

गांजा कारोबार में लिप्त तीन आरोपी गिरफ्तार- चक्रधरनगर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई

Amish Kumari by Amish Kumari
October 6, 2025
in रायगढ़
गांजा कारोबार में लिप्त तीन आरोपी गिरफ्तार- चक्रधरनगर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*रायगढ़, 6 अक्टूबर*। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में आज चक्रधरनगर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में तीन गांजा तस्करों को वैगनआर कार सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से नकदी रकम 2000 रूपये तथा 1.152 किलोग्राम गांजा, बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 5,500 रुपये है। तीनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

READ ALSO

Raigarh News : वरिष्ठ पत्रकार गोपाल नायक का आकस्मिक निधन

Raigarh News : श्री साईं आनंद विहार कॉलोनी पर सवाल कागज कुछ और, जमीन पर तस्वीर कुछ और नाली और ईडब्ल्यूएस प्लॉट को लेकर भी शिकायत

कल जानकारी के अनुसार, चक्रधरनगर पुलिस द्वारा इंदिरा विहार रोड स्थित विजयपुर तालाब के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की वैगनआर कार क्रमांक CG 13 AM 5411 में दो व्यक्ति गांजा लेकर घरघोड़ा की ओर से रायगढ़ आ रहे हैं। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम एवं साइबर सेल डीएसपी श्री अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तत्काल नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की। कुछ ही देर में संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें परचून के सामान — बिस्कुट, चॉकलेट आदि के बीच छिपाकर एक कार्टून में खाकी रंग के पैकेट में गांजा रखा गया था।

वाहन में सवार आशीष राठौर (37 वर्ष) निवासी विनोबानगर थाना चक्रधरनगर एवं लतीफ खान (42 वर्ष) निवासी संगी कॉलोनी सर्किट हाउस रोड थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ से पूछताछ में उन्होंने ग्राम औराईमुडा, घरघोड़ा के कमल बेहरा (49 वर्ष) से गांजा खरीदकर बिक्री के लिए लाने की बात कबूल की। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में गांजा का वजन कराया, जो 1.152 किलोग्राम पाया गया। आरोपियों से बरामद गांजा, वैगनआर कार (क्रमांक CG 13 AM 5411) जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये है, जब्त की गई जिसके बाद एक टीम आरोपी कमल बेहरा की गिरफ्तारी के लिए घरघोड़ा में दबिश दी गई । आरोपी कमल बेहरा ने अपराध स्वीकार किया और आरोपियों को गांजा बिक्री करने पर मिले 2000 रूपये बरामद कराया । तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 442/2025 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

इस कार्रवाई में थाना चक्रधरनगर के सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार सारथी, आरक्षक राजेश सिदार, अभय यादव, नंद किशोर भगत तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, विक्रम सिंह, सुरेश सिदार, रविन्द्र गुप्ता, प्रताप बेहरा और धनंजय कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने सभी थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी पर सतत निगरानी रखकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, जिसके तहत यह संयुक्त कार्रवाई एक प्रभावी कदम साबित हुई है ।

*गिरफ्तार आरोपी*-

1. आशीष राठौर पिता स्व. विनय कुमार (37 वर्ष) निवासी विनोबानगर थाना चक्रधरनगर

2. लतीफ खान पिता खलील खान (42 वर्ष) निवासी संगी कॉलोनी सर्किट हाउस रोड थाना सिटी कोतवाली रायगढ़

3. कमल बेहरा पिता गोपाल बेहरा (49 वर्ष) निवासी ग्राम औराईमुडा, घरघोड़ा

*जब्त मशरूका*-

(i) गांजा 1.152 किलोग्राम कीमत-5,500 रुपये

(ii) वैगनआर कार (क्रमांक CG 13 AM 5411) 3 लाख रूपये

(iii) नकद रकम-2000 रूपये

 

 

 

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : वरिष्ठ पत्रकार गोपाल नायक का आकस्मिक निधन

September 29, 2026
रायगढ़

Raigarh News : श्री साईं आनंद विहार कॉलोनी पर सवाल कागज कुछ और, जमीन पर तस्वीर कुछ और नाली और ईडब्ल्यूएस प्लॉट को लेकर भी शिकायत

September 29, 2026
रायगढ़

Raigarh News : केलो विहार मार्ग पर महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार दो युवकों ने सोने का मंगलसूत्र झपटा, सीसीटीवी में फुटेज में दिखे आरोपी, नाकेबंदी कर तलाश जारी

September 29, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सामूहिक दुष्कर्म मामले में रायगढ़ पुलिस की प्रभावी विवेचना और अभियोजन की सशक्त पैरवी से 6 आरोपी दोषसिद्ध

September 29, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट” में पुसौर पुलिस की बड़ी सफलता — चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले का फरार आरोपी बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार

September 29, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन शंखनाद” में एक और बड़ी सफलता — लैलूंगा पुलिस ने 13 गौवंशों को कराया सुरक्षित मुक्त, तस्करी का वाहन जप्त

September 29, 2026
Next Post
सीएसआर फंड से जशपुर को 61 करोड़ रूपए मिला पहली बार : अस्पताल और तीरंदाजी केंद्र और स्कूल भवनों का होगा निर्माण

सीएसआर फंड से जशपुर को 61 करोड़ रूपए मिला पहली बार : अस्पताल और तीरंदाजी केंद्र और स्कूल भवनों का होगा निर्माण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

थिएटर रिलीज के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘आवारापन 2’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?

थिएटर रिलीज के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘आवारापन 2’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?

August 17, 2026
छत्तीसगढ़ की बड़ी पनीर फैक्ट्री में छापेमारी से मचा हड़कंप, हजारों किलो माल जब्त, यूनिट सील

छत्तीसगढ़ की बड़ी पनीर फैक्ट्री में छापेमारी से मचा हड़कंप, हजारों किलो माल जब्त, यूनिट सील

August 17, 2026
बस्तर संभाग में एंटी रेबीज वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता

बस्तर संभाग में एंटी रेबीज वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता

August 12, 2025
जुआ कार्यवाही में लापरवाही पर एसएसपी शशि मोहन सिंह सख्त, दो पुलिसकर्मी को किया गया लाइन अटैच

जुआ कार्यवाही में लापरवाही पर एसएसपी शशि मोहन सिंह सख्त, दो पुलिसकर्मी को किया गया लाइन अटैच

March 13, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Rashifal: धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए सफलता, सुख और आत्मविश्वास लेकर आ सकता है, जाने बाकि राशियों का हाल
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में नगरपालिका और पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, 23 अक्टूबर को प्राथमिक और 30 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची आएगी
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Paris Fashion Week: पेरिस फैशन वीक में Aishwarya Rai का जलवा, लाल बाल और ब्लैक आउटफिट में दिखीं बेहद ग्लैमरस
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR