• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, September 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

ट्रेलर से टायर चोरी मामले का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल — 15 टायर चोरी कर की थी लाखों की हेरा-फेरी

Amish Kumari by Amish Kumari
October 7, 2025
in रायगढ़
ट्रेलर से टायर चोरी मामले का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल — 15 टायर चोरी कर की थी लाखों की हेरा-फेरी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*रायगढ़, 7 अक्टूबर* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर जूटमिल पुलिस ने ट्रेलर से टायर चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी किए गए टायर खरीदने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है।

READ ALSO

Raigarh News : रायगढ़ में नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

Raigarh News : सोशल मीडिया पर युवक ने जिंदगी खत्म करने की बात कहते हुए जारी किया वीडियो, चौकी खरसिया पुलिस ने समय रहते युवक की जान बचाई

प्रार्थी शुभम अग्रवाल (28 साल) निवासी बरमकेला ने 5 अक्टूबर को थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके और उसके परिचित के तीन ट्रेलर वाहन 30 सितंबर को एनटीपीसी लारा से फ्लाई ऐश लोड कर पाटन (रायपुर) के लिए रवाना हुए थे। 2 अक्टूबर को जब ड्राइवरों से डीजल के पैसे को लेकर बात हुई तो शुभम ने पर्याप्त डीजल दिया गया था, रायगढ़ गाड़ी लेकर आओ बोले, लेकिन कुछ समय बाद तीनों ड्राइवरों के मोबाइल बंद हो गए। अगले दिन जूटमिल के छातामुड़ा के पास तीनों ट्रेलर खड़े मिले, पर चालक फरार थे। जांच में पता चला कि ट्रेलरों के कुल 15 टायर डिस्क सहित चोरी हो चुके थे, जिनकी कीमत लगभग ₹1,50,000 है। इस पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 350/2025 धारा 303(2) 3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

 

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 2 अक्टूबर को आरोपी गौरव सिंह और नरेश कुमार ने छोटा हाथी वाहन से चार टायर लाकर भागवत यादव को बेचे हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि ट्रेलर चालकों से 4 टायर ₹48,000 में खरीदे गए थे तथा बाकी 11 टायर सक्ती जिले के मोहम्मद फिरोज और उसके सहयोगी को बेचे गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों से 4 टायर और घटना में प्रयुक्त टाटा एस वाहन क्रमांक CG 13 AU 7299 जब्त किया। इसके बाद अपराध में धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता जोड़ी गई और तीनों को रिमांड पर भेज दिया गया।

आज छापेमारी में आरोपी मोहम्मद फिरोज को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने चोरी के टायर खरीदने की बात स्वीकार की, जिसे भी रिमांड पर भेजा गया है। वहीं तीनों ट्रेलर चालक और एक अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

*गिरफ्तार आरोपी* —

(1) नरेश कुमार महंत पिता किशोरी दास महंत उम्र 23 वर्ष, निवासी हयाघाट, जिला समस्तीपुर (बिहार), हाल निवासी कांशीराम चौक, थाना जूटमिल।

(2) गौरव सिंह पिता स्व. मुरारी सिंह उम्र 24 वर्ष, निवासी रकसेल तेंदुवा, जिला पलामू (झारखंड), हाल निवासी सत्कार होटल, छातामुड़ा।

(3) भागवत यादव पिता जीर्वधन यादव उम्र 27 वर्ष, निवासी पंचावल, जिला बलरामपुर, हाल निवासी कबीर चौक, नवापारा, थाना जूटमिल।

(4) मोहम्मद फिरोज पिता स्व. मोहम्मद हनीफ उम्र 54 वर्ष, निवासी गोविंदपुर, जिला वैशाली (बिहार), हाल निवासी ग्राम छपोरा, थाना हसौद।

जूटमिल पुलिस की तत्परता और सघन जांच से चोरी के इस गिरोह का भंडाफोड़ संभव हो पाया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

 

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

September 23, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सोशल मीडिया पर युवक ने जिंदगी खत्म करने की बात कहते हुए जारी किया वीडियो, चौकी खरसिया पुलिस ने समय रहते युवक की जान बचाई

September 23, 2026
रायगढ़

Raigarh News: रायगढ़ पुलिस की साइबर जागरूकता “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की तारीख बढ़ी, अब 29 सितंबर तक जमा कर सकेंगे वीडियो; 3 अक्टूबर को घोषित होंगे परिणाम

September 23, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह : राकेश शर्मा की सूफियाना आवाज से सजी नवमीं संध्या

September 23, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 23 एवं 24 सितंबर को रहेंगे रायगढ़ प्रवास पर

September 22, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के रंगों से सजी 9वीं सांस्कृतिक संध्या, ‘लहर गंगा’ ने बांधा समां

September 22, 2026
Next Post
संतों के आशीर्वाद और जनसहयोग से छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है विकास और आस्था के मार्ग पर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

संतों के आशीर्वाद और जनसहयोग से छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है विकास और आस्था के मार्ग पर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

EPFO ने शुरू किया ‘Passbook Lite’ पोर्टल, अब एक क्लिक में दिखेगा खाते का पूरा ब्यौरा, बैलेंस चेक सहित बहुत कुछ

EPFO ने शुरू किया ‘Passbook Lite’ पोर्टल, अब एक क्लिक में दिखेगा खाते का पूरा ब्यौरा, बैलेंस चेक सहित बहुत कुछ

September 20, 2025

Raigarh News : जन्माष्टमी में आस्था के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, रायगढ़ पुलिस ने हजारों श्रद्धालुओं को किया जागरूक

September 6, 2026
मेष, कर्क समेत इन राशि वालों को मिल सकती है कोई नई जिम्मेदारी, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल!

मेष, कर्क समेत इन राशि वालों को मिल सकती है कोई नई जिम्मेदारी, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल!

September 14, 2025
लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी नेता की हत्या, नहर में मिला शव; ड्राइवर पर पुलिस को शक

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी नेता की हत्या, नहर में मिला शव; ड्राइवर पर पुलिस को शक

August 30, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : रायगढ़ में नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ
  • Raigarh News : सोशल मीडिया पर युवक ने जिंदगी खत्म करने की बात कहते हुए जारी किया वीडियो, चौकी खरसिया पुलिस ने समय रहते युवक की जान बचाई
  • Big breaking: 3 दिनों की हड़ताल की वजह से सरकार का बड़ा फैसला, रविवार 27 सितंबर को खुले रहेंगे देश के सभी बैंक
  • Raigarh News: रायगढ़ पुलिस की साइबर जागरूकता “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की तारीख बढ़ी, अब 29 सितंबर तक जमा कर सकेंगे वीडियो; 3 अक्टूबर को घोषित होंगे परिणाम
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR