देश में सोने चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। आज यानी 25 जून की सुबह इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गिल्ड-सिल्वर की कीमतों में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली है। देश में आज 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 28 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम है। चांदी भी 6550 रुपए सस्ती हुई है।
आज सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,44,470 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई। मुंबई में इसका भाव 1,44,320 रुपए प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,200 रुपए घटकर 1,48,100 प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
देश के बड़े शहरों में गोल्ड रेट
| शहर | 22 कैरेट सोने का भाव (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट सोने का भाव (₹/10 ग्राम) |
|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,32,440 | ₹1,44,470 |
| मुंबई | ₹1,32,290 | ₹1,44,320 |
| अहमदाबाद | ₹1,32,340 | ₹1,44,370 |
| चेन्नई | ₹1,33,490 | ₹1,45,630 |
| कोलकाता | ₹1,32,290 | ₹1,44,320 |
| हैदराबाद | ₹1,32,290 | ₹1,44,320 |
| जयपुर | ₹1,32,440 | ₹1,44,470 |
| भोपाल | ₹1,32,340 | ₹1,44,370 |
| लखनऊ | ₹1,32,440 | ₹1,44,470 |
| चंडीगढ़ | ₹1,32,440 | ₹1,44,470 |
चांदी की कीमत
गोल्ड के साथ साथ आज चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। 25 जून की सुबह इसकी कीमत घटकर 2,44,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 60.48 डॉलर प्रति औंस पर है।
















