पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कई स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा मुर्शिदाबाद जिले में हुई है। बताया जा रहा है कि यहां गोविंदपुर रेल गेट पर स्कूली बच्चों को ले जा रही एक वैन पटरी पार करने की कोशिश कर रही थी और तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। इसी टक्कर में एक साइकिल सवार भी चोटिल हुआ है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतकों में दो बच्चे और एक बुजुर्ग व्यक्ति शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों ही पुलिस बल इस हादसे की जांच में जुट गए हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय आखिर हादसा कैसे हुआ। फिलहाल घायल बच्चों की हालत पर अस्पताल प्रशासन नजर बनाए हुए है। इलाके में हादसे को लेकर चिंता और शोक का माहौल है।
















