• Privacy Policy
  • About Us
Friday, May 15, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

दर्दनाक सड़क हादसा; अनियंत्रित पिकअप वैन पलटने से 6 यात्रियों की मौत, 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल

Amish Kumari by Amish Kumari
October 18, 2025
in देश
दर्दनाक सड़क हादसा; अनियंत्रित पिकअप वैन पलटने से 6 यात्रियों की मौत, 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में स्थित चांदसैली घाट में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसने आस्था की यात्रा को मातम में बदल दिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हैं। घायलों में से कुछ की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है, जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

 

READ ALSO

एक झटके में चांदी 12000 रुपए हुई सस्ती, सोना भी लुढ़का, जानें आपके शहर में क्या चल रहा है दाम

पानी की किल्लत! आज से यहां 10% पानी की कटौती का ऐलान, BMC ने जारी की एडवाइजरी

 

 

अनियंत्रित होकर पलटा वाहन

 

 

 

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना तब हुई जब श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी चांदसैली घाट में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस गाड़ी में सवार सभी लोग पवित्र अस्तंबा यात्रा संपन्न कर अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि घाट के रास्ते से गुजरते समय चालक ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह भयावह हादसा हुआ।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

 

 

 

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से 10 लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है, जिससे इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को पिकअप वैन से बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीकी तलोदा उप-जिला अस्पताल भेजा है।

कई लोगों को गंभीर चोटें

 

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब पिकअप गाड़ी पलटी तो उसके पिछले हिस्से में बैठे लोग गाड़ी के नीचे दब गए। कई लोगों को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जब पुलिस बचाव कार्य के लिए पहुंची, तो वहां का दृश्य दिल दहला देने वाला था। कई लोग घायल अवस्था में सड़क पर पड़े कराह रहे थे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। इस घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है।

 

 

 

समृद्धी महामार्ग पर भीषण हादसा

 

 

 

 

वहीं, वाशिम जिले में समृद्धी महामार्ग जऊलका पुलिस स्टेशन अंतर्गत डव्हा के पास पर रात करीब दो बजे के आसपास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक कार का नियंत्रण अचानक चालक के हाथ से छूट गया और कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। इस भीषण हादसे में म्यांमार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि कार मुंबई से जग्गनाथ पूरी की ओर जा रही थी।

 

 

Related Posts

गिरावट के बाद सोने के कीमतों में जोरदार उछाल, चांदी का दाम फिसला, चेक करें नए रेट
देश

एक झटके में चांदी 12000 रुपए हुई सस्ती, सोना भी लुढ़का, जानें आपके शहर में क्या चल रहा है दाम

May 15, 2026
पानी की किल्लत! आज से यहां 10% पानी की कटौती का ऐलान, BMC ने जारी की एडवाइजरी
देश

पानी की किल्लत! आज से यहां 10% पानी की कटौती का ऐलान, BMC ने जारी की एडवाइजरी

May 15, 2026
NEET री-एग्जाम की तारीख का ऐलान, अगले साल से ऑनलाइन होगी नीट यूजी की परीक्षा?
देश

NEET री-एग्जाम की तारीख का ऐलान, अगले साल से ऑनलाइन होगी नीट यूजी की परीक्षा?

May 15, 2026
हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 140 अंक उछला, IT सेक्टर के स्टॉक्स फिसले
देश

शेयर मार्केट में उछाल; आज भी सेंसेक्स-निफ्टी में तूफानी तेजी, इस सेक्टर के शेयर भागे

May 15, 2026
टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हुआ विमान, भयानक हादसे में सभी यात्रियों की मौत
देश

टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हुआ विमान, भयानक हादसे में सभी यात्रियों की मौत

May 15, 2026
आज इन शहरों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के भाव, जानें आपके शहर में तेल की क्‍या है कीमत?
देश

आम आदमी को झटका! ₹3 से ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, आज से नई दरें लागू

May 15, 2026
Next Post
करवा चौथ पर चांदी में 3,000 रुपये की उछला, जानिए कहां पहुंच गया सोने का भाव

धनतेरस पर सोना चांदी की रिकॉर्डतोड़ खरीदारी: सोना 4000 रुपया हुआ सस्ता, यहां जानिए 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड का रेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

11 से 16 अगस्त तक समिति प्रबंधक के पद के लिए दावा-आपत्ति आमंत्रित

11 से 16 अगस्त तक समिति प्रबंधक के पद के लिए दावा-आपत्ति आमंत्रित

August 8, 2025
आज शेयर बाजार रहेगा बंद, जानें कब से शुरू होगी ट्रेडिंग

आज शेयर बाजार रहेगा बंद, जानें कब से शुरू होगी ट्रेडिंग

October 22, 2025
“ऑपरेशन अंकुश” के तहत स्टाईगर सेगोटी से हार-जीत का दांव लगाते दो आरोपियों को पूंजीपथरा पुलिस ने पकड़ा

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत स्टाईगर सेगोटी से हार-जीत का दांव लगाते दो आरोपियों को पूंजीपथरा पुलिस ने पकड़ा

May 5, 2026
नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड क्या है? राष्ट्रपति मुर्मू आज करेंगी शुरुआत;  जानिए पिंक, ब्लू और ऑरेंज कार्ड का मतलब

नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड क्या है? राष्ट्रपति मुर्मू आज करेंगी शुरुआत; जानिए पिंक, ब्लू और ऑरेंज कार्ड का मतलब

March 2, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • एक झटके में चांदी 12000 रुपए हुई सस्ती, सोना भी लुढ़का, जानें आपके शहर में क्या चल रहा है दाम
  • पानी की किल्लत! आज से यहां 10% पानी की कटौती का ऐलान, BMC ने जारी की एडवाइजरी
  • NEET री-एग्जाम की तारीख का ऐलान, अगले साल से ऑनलाइन होगी नीट यूजी की परीक्षा?
  • शेयर मार्केट में उछाल; आज भी सेंसेक्स-निफ्टी में तूफानी तेजी, इस सेक्टर के शेयर भागे
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR