• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, September 24, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home टेक्नोलोजी

TRAI new plan: TRAI का बड़ा ऐलान, 21 अक्टूबर से टेलीकॉम कंपनी लाएंगे बिना इंटरनेट वाले प्लान

Amish Kumari by Amish Kumari
September 24, 2026
in टेक्नोलोजी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

TRAI new plan अगर आप अपने फोन में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं, लेकिन फिर भी आपको डेटा वाले महंगे रिचार्ज कराने पड़ते हैं, तो आपके लिए एक बेहद अच्छी खबर है. देश के लाखों फीचर फोन यूजर्स, बुजुर्गों व ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की इस परेशानी को ट्राई (TRAI) ने गंभीरता से लिया है. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी ट्राई ने एयरटेल, जियो व वोडाफोन आइडिया (Vi) जैसी सभी टेलीकॉम कंपनियों को एक सख्त आदेश दिया है. इस आदेश के तहत 21 अक्टूबर से कंपनियों को ऐसे प्लान पेश करने होंगे जिनमें सिर्फ वॉइस कॉलिंग व एसएमएस की सुविधा हो. इनमें डेटा बिल्कुल नहीं होगा, जिससे ग्राहकों को बेवजह इंटरनेट का पैसा नहीं चुकाना पड़ेगा.

 

READ ALSO

Xiaomi: 200MP Leica कैमरा के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया दो स्क्रीन वाला फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत और फीचर्स

OnePlus N6: 7000mAh बैटरी के साथ OnePlus का सबसे सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

 

नए नियम की खास बातें

ट्राई ने अपने इस नए नियम में ग्राहकों की सहूलियत का पूरा ध्यान रखा है. कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि वे 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी वाले जितने भी रेगुलर डेटा प्लान बेचती हैं, ठीक उसी वैलिडिटी वाले वॉइस-एसएमएस प्लान भी बाजार में उतारें. इसके साथ ही, कम से कम एक लंबी वैलिडिटी वाला बिना डेटा का प्लान भी लाना अनिवार्य होगा. इसमें एक सबसे अच्छी बात ये भी है कि ये प्लान हर महीने एक ही तारीख को रिन्यू होंगे. उदाहरण के लिए, अगर आपने किसी महीने की 10 तारीख को रिचार्ज कराया है, तो अगले महीने भी वो 10 तारीख को ही खत्म होगा. अगर किसी महीने में वो तारीख नहीं आती है (जैसे 31 तारीख), तो प्लान उस महीने के आखिरी दिन रिन्यू हो जाएगा.

 

 

ये भी पढ़ेंXiaomi: 200MP Leica कैमरा के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया दो स्क्रीन वाला फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत और फीचर्स

 

रिचार्ज के दाम कितने घटेंगे

सबसे बड़ा सवाल ये है कि इन नए प्लान्स से ग्राहकों के कितने पैसे बचेंगे. ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को कोई फिक्स फॉर्मूला तो नहीं दिया है, लेकिन ये साफ कह दिया है कि डेटा हटने पर कीमतों में उचित कटौती होनी चाहिए. नियामक ने सुझाव दिया है कि कंपनियां अपने प्रति जीबी औसत राजस्व (ARPU) के हिसाब से दाम तय करें. ट्राई के ही ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2025 में टेलीकॉम कंपनियों को एक जीबी डेटा से औसतन 9.11 रुपये की कमाई होती थी, जो मार्च 2026 में घटकर 7.51 रुपये रह गई है. हालांकि, ग्राहकों का कुल औसत बिल 183 रुपये से बढ़कर 196.04 रुपये हो गया है, क्योंकि लोग अब पहले से ज्यादा डेटा इस्तेमाल कर रहे हैं.

 

 

ट्राई को क्यों दिखानी पड़ी सख्ती

ये नियम अचानक नहीं आया है. इसके पीछे एक लंबी कहानी है. दिसंबर 2024 में ट्राई ने कंपनियों से कहा था कि वे 365 दिन वैलिडिटी वाला कम से कम एक ऐसा स्पेशल वाउचर लाएं जिसमें सिर्फ कॉलिंग हो. मकसद था उन लोगों की मदद करना जिन्हें डेटा नहीं चाहिए. लेकिन कंपनियों ने इस नियम की एक तरह से अनदेखी की. उन्होंने प्लान तो निकाले, लेकिन उनकी वैलिडिटी 80-84 दिन या सीधे 365 दिन रख दी. छोटे प्लान गायब थे. ऊपर से डेटा हटाने के बाद भी कीमतों में कोई खास कमी नहीं की गई. जब लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया और शिकायतें कीं, तब जाकर कंपनियों ने दाम थोड़े कम किए. इसी मनमानी को रोकने के लिए ट्राई ने अप्रैल 2026 में एक ड्राफ्ट जारी किया, जिस पर 15 जून 2026 को सभी पक्षों के साथ लंबी चर्चा हुई.

 

टेलीकॉम कंपनियों की क्या है चिंता

TRAI new planइस नए नियम को लेकर अलग-अलग राय सामने आई. उपभोक्ता संगठनों ने इस कदम का जोरदार स्वागत किया. उनका कहना था कि ग्राहकों को जबरन डेटा थोपना गलत है. दूसरी तरफ, कई लोगों ने इसका विरोध भी किया. उनका तर्क था कि आज के डिजिटल दौर में जब यूपीआई, बैंकिंग व टेलीमेडिसिन जैसी सेवाएं जरूरी हो गई हैं, तो बिना इंटरनेट वाले प्लान्स की कोई खास मांग नहीं है. कुछ टेलीकॉम कंपनियों ने ये चिंता भी जताई कि सस्ते और छोटी वैलिडिटी वाले कॉलिंग प्लान्स का इस्तेमाल टेलीमार्केटिंग वाले लोग स्पैम कॉल करने के लिए कर सकते हैं. कंपनियों का ये भी कहना था कि ट्राई अगर दाम घटाने का दबाव बनाता है, तो ये कंपनियों की आजादी में दखल देने जैसा होगा. इन सभी बातों को सुनने के बाद ट्राई ने तय किया कि वह कीमतों में कटौती का कोई सख्त नियम नहीं थोपेगा, लेकिन कंपनियों को अपने हिसाब से दाम कम करने होंगे.

 

Related Posts

टेक्नोलोजी

Xiaomi: 200MP Leica कैमरा के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया दो स्क्रीन वाला फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत और फीचर्स

September 24, 2026
टेक्नोलोजी

OnePlus N6: 7000mAh बैटरी के साथ OnePlus का सबसे सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

September 23, 2026
टेक्नोलोजी

TRAI New Rules for Telecom Companies: अब नहीं होगी महंगे रिचार्ज की टेंशन, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को बिना डेटा वाला सस्ता रिचार्ज प्लान लाने का दिया आदेश

September 22, 2026
टेक्नोलोजी

Screen Guards ISI Mark : BIS तय करेगा मोबाइल के टेम्पर्ड ग्लास क्वालिटी, 1 अप्रैल से नया नियम होगा लागू

September 22, 2026
टेक्नोलोजी

Vivo: Vivo X500 Pro Max, X500 Pro हुआ लॉन्च, दमदार परफॉर्मेंस के साथ मिलेगा DSLR जैसा कैमरा

September 22, 2026
टेक्नोलोजी

TRAI; TRAI ने Spam Call के लिए जारी किया नए नियम, फर्जी ऑटोमैटेड कॉल्स पर लगेगी लगाम

September 21, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

अभी तो बस शुरुआत है…छत्तीसगढ़ में टूटने वाला है ठंड का पिछले सालों का रिकॉर्ड…

अभी तो बस शुरुआत है…छत्तीसगढ़ में टूटने वाला है ठंड का पिछले सालों का रिकॉर्ड…

November 9, 2025
इस प्राइवेट बैंक ने Credit Card के नियमों में किया बड़ा बदलाब, 15 मई से होगा लागू

इस प्राइवेट बैंक ने Credit Card के नियमों में किया बड़ा बदलाब, 15 मई से होगा लागू

May 4, 2026
छत्तीसगढ़ में एक समान परीक्षा प्रणाली लागू, इस दिन से शुरू होंगी एग्जाम, शेड्यूल जारी

छत्तीसगढ़ में एक समान परीक्षा प्रणाली लागू, इस दिन से शुरू होंगी एग्जाम, शेड्यूल जारी

July 31, 2026
क्या UPI ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज? निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान

क्या UPI ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज? निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान

August 7, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • TRAI new plan: TRAI का बड़ा ऐलान, 21 अक्टूबर से टेलीकॉम कंपनी लाएंगे बिना इंटरनेट वाले प्लान
  • Xiaomi: 200MP Leica कैमरा के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया दो स्क्रीन वाला फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत और फीचर्स
  • CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में Cyclone Arnab का दिखेगा असर, तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट
  • Big breaking: बड़ा हादसा; एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR