• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 3, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home शिक्षा

राजधानी रायपुर में सैकड़ों अवैध फटाका दुकानों का संचालन किसके संरक्षण में ?

Amish Kumari by Amish Kumari
October 20, 2025
in शिक्षा
राजधानी रायपुर में सैकड़ों अवैध फटाका दुकानों का संचालन किसके संरक्षण में ?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर :

 

READ ALSO

CBSE Board Exam 2027: CBSE Board 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, जानिए कब आएगा टाइम टेबल

NEET-PG 2026: NEET-PG 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, यहां चेक करें स्कोर

छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने राजधानी सहित प्रदेश में फ़टाका दुकानों के अवैध संचालन पर शासन प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया है, सुखबीर सिंघोत्रा ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि दीपावली पर्व नज़दीक आते ही राजधानी रायपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सैकड़ों पटाखा दुकानों का संचालन जोरों पर है। इनमें से बड़ी संख्या में फटाका दुकानें बिना किसी वैध अनुमति के संचालित हो रही हैं। हैरानी की बात यह है कि शासन-प्रशासन की ओर से न तो इन अवैध दुकानों पर कोई ठोस कार्यवाही की जा रही है और न ही निगरानी समितियों की कोई सक्रियता दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार शहर में थाना-वार सीमित संख्या में पटाखा बेचने की अनुमति दी गई है, किंतु वर्तमान में शहर के लगभग हर गली, मोहल्ले और मुख्य सड़कों पर फटाका दुकानें संचालित होती देखी जा सकती हैं। इनमें से कई दुकानों ने न तो किसी प्रकार की अनुमति ली है और न ही सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है।

 

शासन के नियमों के अनुसार, फटाका दुकानों को घनी आबादी से दूर, सुरक्षित स्थान पर स्थापित किया जाना चाहिए तथा प्रत्येक दुकान के लिए अग्नि सुरक्षा उपकरण और आवश्यक सुरक्षा दूरी बनाए रखना अनिवार्य है। इन नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए नगर में निगरानी समितियों का गठन किया गया है, किंतु ये समितियाँ मैदान में कहीं दिखाई नहीं दे रहीं, यदि इन अवैध दुकानों में किसी प्रकार की दुर्घटना या विस्फोट की घटना होती है, तो बाद में सिर्फ दोषारोपण का दौर चलता है और मामले को रफा-दफा कर दिया जाता है, जबकि दुर्घटना के पीड़ित अपने नुकसान की भरपाई के लिए जीवनभर शासन-प्रशासन के दरवाज़े खटखटाते रहते हैं।

 

सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन को इन अवैध दुकानों की जानकारी क्यों नहीं है?

 

निगरानी समितियाँ आखिर क्या कर रही हैं?

 

थाना प्रभारियों द्वारा वैध दुकानों की जांच और अवैध दुकानों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है?

 

राजधानी में इस तरह खुलेआम नियमों की अनदेखी और प्रशासन की निष्क्रियता जन सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है।

 

छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, गुरमीत सिंह टोनी, मंजीत सिंह भाटिया, नरेंद्र सिंह हरगोत्रा, जागीर सिंह बावा, स्वर्णपाल सिंह चावला, मानवेंद्र सिंह डडियाला, परमजीत सिंह सलूजा, इंदरपाल सिंह चावला, देवेंद्र सिंह चावला, त्रिलोचन सिंह होरा ने शासन प्रशासन से मांग की है कि दीपावली की रौनक में कहीं कोई दुखद घटना न हो, इसके लिए तत्काल संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Related Posts

शिक्षा

CBSE Board Exam 2027: CBSE Board 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, जानिए कब आएगा टाइम टेबल

October 1, 2026
शिक्षा

NEET-PG 2026: NEET-PG 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, यहां चेक करें स्कोर

September 24, 2026
शिक्षा

CBSE Board Exam 2027: CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए सैंपल पेपर्स और मार्किंग स्कीम जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड..

September 22, 2026
शिक्षा

SSC junior Engineer Recruitment: SSC ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकाली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

September 5, 2026
SBI में जूनियर एसोसिएट क्लर्क भर्ती की डेट नजदीक, 31 अगस्त से पहले ऐसे करें आवेदन
शिक्षा

SBI में जूनियर एसोसिएट क्लर्क भर्ती की डेट नजदीक, 31 अगस्त से पहले ऐसे करें आवेदन

August 29, 2026
छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानिए कैसे करें आवेदन
शिक्षा

सरकार ने निकाली टीचर भर्ती, भरे जाएंगे 32388 पद; एक क्लिक में यहां जानें पूरा प्रोसेस

August 18, 2026
Next Post
Bilaspur में Diwali की धूम… 50 करोड़ की पूजन सामग्री, 30 करोड़ के पटाखे, 50 ट्रक फूलों से सजेगी न्यायधानी

Bilaspur में Diwali की धूम... 50 करोड़ की पूजन सामग्री, 30 करोड़ के पटाखे, 50 ट्रक फूलों से सजेगी न्यायधानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत, 3 बिजली खंभे से जा टकराए तो 3 को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 घायल

सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत, 3 बिजली खंभे से जा टकराए तो 3 को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 घायल

April 12, 2026
मकर राशि वालों व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कई अच्छे अवसर लेकर आ सकता है, जाने बाकि राशियों का राशिफल

मकर राशि वालों व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कई अच्छे अवसर लेकर आ सकता है, जाने बाकि राशियों का राशिफल

June 26, 2026

IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी-20 आज, जानें टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें लाइव

September 15, 2026
कड़ाके की ठंड के बीच इन राज्यों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने जारी की अलर्ट

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, 40-50Km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं…

May 8, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज , दिन में बढ़ेगा तापमान और अब रात में हल्की ठंड का होगा एहसास
  • Strait of Hormuz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में टैंकर पर मिसाइल हमला, सुरक्षित बचाए गए 5 भारतीय नाविक
  • Raigarh News : ऑपरेशन आघात : जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से 315 पाव देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त
  • PM Kisan 24th Installment Update: किसानों को मिली बड़ी खुशखबरी! दिवाली से पहले आएंगे 2,000 रुपये! तुरंत चेक करें पीएम किसान का स्टेटस
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR