• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 1, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

ट्रंप का नया टैरिफ बम! भारत समेत 17 देशों पर लगाया 10% शुल्क, जानिए कब से होगा लागू

Amish Kumari by Amish Kumari
July 24, 2026
in देश
अमेर‍िका ने भारत को दी राहत! 500 की बजाय लग सकता है 100% टैर‍िफ
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

 अमेरिका ने वस्तुओं के उत्पादन में बंधुआ मजदूरी के इस्तेमाल पर रोक लगाने के प्रयासों के तहत भारत और 16 अन्य देशों से आयातित वस्तुओं पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाया है। अमेरिका ने पिछले महीने व्यापार अधिनियम की धारा 301 के तहत शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखते समय भारत को 12.5 प्रतिशत शुल्क वाले देशों की श्रेणी में रखा था लेकिन उसने बंधुआ मजदूरी से तैयार वस्तुओं के आयात पर रोक लगाने के लिए भारत द्वारा अपनी विदेश व्यापार नीति में किए गए संशोधन का संज्ञान लिया और शुल्क को कम करके 10 प्रतिशत कर दिया।

 

READ ALSO

INDIA Bloc Rally: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का विरोध तेज, कल दिल्ली में महारैली की तैयारी

Delhi fire: जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, 4 लोगों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में जारी एक ज्ञापन में कहा, ‘‘इन कदमों के परिणामस्वरूप व्यापार प्रतिनिधि ने मुझे सलाह दी है कि ऐसे प्रतिबंधों को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए इन अर्थव्यवस्थाओं को प्रोत्साहित करने के वास्ते उनकी वस्तुओं पर 10 प्रतिशत की दर से शुल्क लगाया जाना चाहिए।’’

 

अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने सभी देशों पर लागू 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क की अवधि समाप्त होने से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को व्यापार अधिनियम की धारा 301 के तहत 60 देशों पर नए शुल्क की घोषणा की। चीन, ब्रिटेन और जापान जैसे जिन देशों में बंधुआ मजदूरी से तैयार वस्तुओं के आयात पर रोक लगाने वाले कानून नहीं हैं, उन्हें 12.5 प्रतिशत शुल्क का सामना करना पड़ेगा।

 

43 देशों को 12.5 प्रतिशत शुल्क

US Tariff on India बंधुआ मजदूरी से संबंधित ये शुल्क उन कच्चे माल पर लागू नहीं होंगे, जिन पर शुल्क लगाने से घरेलू बाजार में उनकी आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा पूरी अर्थव्यवस्था में व्यवधान पैदा करने वाले उत्पादों और अमेरिका में पर्याप्त मात्रा में उत्पादित या पैदा नहीं की जा सकने वाली वस्तुओं को भी इससे छूट दी गई है। शुल्क का सामना करने वाले 60 देशों में भारत, कनाडा, ब्रिटेन, बांग्लादेश और पाकिस्तान समेत 17 देशों पर 10 प्रतिशत की दर लागू होगी। शेष 43 देशों को 12.5 प्रतिशत शुल्क देना होगा।

 

 

कब से लागू होंगे नए शुल्क?

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएसटीआर) के बयान में कहा गया कि ग्रीर ने राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देश पर 1974 के व्यापार अधिनियम की धारा 301 के तहत उन 60 अर्थव्यवस्थाओं पर शुल्क लगाने की अंतिम कार्रवाई की जो ‘‘बंधुआ मजदूरी से तैयार वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगाने और उसे प्रभावी ढंग से लागू करने में विफल रहे हैं।’’ नए शुल्क शुक्रवार रात 12 बजकर एक मिनट से प्रभावी होंगे। उसी समय अस्थायी 10 प्रतिशत आयात शुल्क की अवधि समाप्त होगी। यह अस्थायी शुल्क फरवरी में उच्चतम न्यायालय के उस फैसले के बाद लगाया गया था, जिसमें अप्रैल 2025 में लागू किए गए राष्ट्रपति के ‘‘लिबरेशन डे’’ शुल्कों को अमान्य करार दिया गया था।

 

ग्रीर ने यहां एक बयान में कहा कि यह कार्रवाई मानवाधिकारों के उल्लंघन और व्यापार को विकृत करने वाली गतिविधियों में सुधार की शुरुआत करेगी तथा दुनियाभर के श्रमिकों के कल्याण में मदद करेगी। इस संबंध में जारी एक संघीय नोट में प्रस्तावित शुल्कों की जून में घोषणा के बाद जबरन श्रम से तैयार वस्तुओं के आयात पर रोक लगाने के भारत के फैसले का उल्लेख किया गया।

 

भारत ने 14 जून को अपनी विदेश व्यापार नीति में संशोधन करके बंधुआ मजदूरी से तैयार वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था।

 

अमेरिका भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और भारतीय निर्यात का सबसे बड़ा बाजार है। वाणिज्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2025 में दोनों देशों के बीच वस्तुओं का व्यापार करीब 141 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जिसमें भारत का निर्यात 87.3 अरब अमेरिकी डॉलर था।

Related Posts

देश

INDIA Bloc Rally: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का विरोध तेज, कल दिल्ली में महारैली की तैयारी

October 31, 2026
देश

Delhi fire: जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, 4 लोगों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

October 31, 2026
देश

Census 2027: केन्द्र सरकार ने किया जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, 25 जनवरी से 28 फरवरी तक चलेगा पहला चरण

October 30, 2026
देश

Big breaking: उत्तराखंड में बड़ा हादसा; जोशीमठ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

October 30, 2026
देश

Earthquake In Jammu And Kashmir: भारत के इस हिस्से में भूकंप के झटके से कांपी धरती, दहशत में आए लोग, जानें क्या थी तीव्रता

October 30, 2026
देश

Ambulance Fire: एम्बुलेंस के ऑक्सीजन सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट,गर्भवती महिला समेत 10 लोगों की दर्दनाक मौत

October 29, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना का केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया भूमिपूजन

भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना का केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया भूमिपूजन

January 2, 2026
वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, 24 जुलाई को होगी बैठक

July 20, 2026
करोड़ो यूजर्स को लगेगा बड़ा झटका, इस दिन से WhatsApp पर बैन हो जाएगा ChatGPT सर्विस

करोड़ो यूजर्स को लगेगा बड़ा झटका, इस दिन से WhatsApp पर बैन हो जाएगा ChatGPT सर्विस

November 8, 2025

Vivo: 8000mAh बैटरी के साथ Vivo ने सस्ते में लॉन्च किया वाटरप्रूफ फोन, जानें कीमत और फीचर्स

October 8, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • November Bank holiday: दिवाली से लेकर छठ तक; नवंबर में कुल 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें RBI की छुट्टियों की लिस्‍ट
  • IND vs NZ: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मैच आज, जानें कब और कहां फ्री में देखें मैच
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh news: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता; सर्चिंग में मिला नक्सलियों का डंप, भारी मात्रा में जमा था विस्फोटक और हथियार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR