• Privacy Policy
  • About Us
Monday, September 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

कोतरलिया मेन रोड पर मोबाइल झपटमारी करने वाले चाचा-भतीजा गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
July 23, 2026
in रायगढ़
कोतरलिया मेन रोड पर मोबाइल झपटमारी करने वाले चाचा-भतीजा गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*23 जुलाई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चक्रधरनगर पुलिस ने कोतरलिया मेन रोड पर हुई मोबाइल झपटमारी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। गिरफ्तार दोनों आरोपी आपस में चाचा-भतीजा हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया एक वीवो मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की है।

READ ALSO

Raigarh News : शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी, पुराने दो बाइक चोरी का भी खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी

Raigarh News : स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दी कड़ी समझाइश

घटना के संबंध में प्रार्थी लोकेश कुमार चन्द्रा (45 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक-22, पक्की खोली, चक्रधरनगर ने दिनांक 31 मई 2026 को थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 30 मई 2026 की सुबह लगभग 10:30 बजे वह अपनी स्कूटी से इण्डस एनर्जी कंपनी, कोटमार ड्यूटी के लिए जा रहे थे। डीपीएस स्कूल के पास ग्राम कोतरलिया मेन रोड पर स्कूटी खराब हो जाने पर उन्होंने मिस्त्री को फोन कर बुलाया और सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक अचानक पहुंचे और उनके पास रखे दो मोबाइल फोन छीनकर धक्का देते हुए फरार हो गए। शिकायत पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 281/2026, धारा 304 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

विवेचना के दौरान साइबर थाना से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर संदिग्धों की पहचान की गई। पुलिस ने दिनेश यादव, निवासी छातामुड़ा, जूटमिल रायगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसने अपने भतीजे शुभम यादव के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के बाद भागने के दौरान सैमसंग मोबाइल सड़क पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे बाद में जामगांव रेलवे ट्रैक के पास गुजर रही मालगाड़ी के डिब्बे में फेंक दिया गया। जबकि दूसरा वीवो मोबाइल उसने अपने पास छिपाकर रखा था।

पुलिस ने आरोपी दिनेश यादव के कब्जे से लूटा गया वीवो मोबाइल तथा आरोपी शुभम यादव के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की। दोनों आरोपियों को झपटमारी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में इस मामले के खुलासे में प्रधान आरक्षक संजय तिवारी, प्रधान आरक्षक दिलीप भानु एवं आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*गिरफ्तार आरोपी*- (1) दिनेश यादव पिता तिरीथ राम यादव 34 वर्ष निकासी गिरवानी थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ हाल मुकाम छातामुड़ा रोड हीरो शोरूम के सामने रायगढ़
(2) शुभम यादव पिता नारायण यादव उम्र 18 वर्ष छातामुड़ा रोड हीरो शोरूम के सामने रायगढ़

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*”लूटपाट, झपटमारी जैसी वारदात करने वालों के लिए रायगढ़ में कोई जगह नहीं है। ह्यूमन हिंट, तकनीकी जांच और सतत विवेचना के माध्यम से ऐसे अपराधियों को चिन्हित कर कानून के कठोर दायरे में लाया जाएगा। आमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी, पुराने दो बाइक चोरी का भी खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी

September 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दी कड़ी समझाइश

September 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जन्माष्टमी में आस्था के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, रायगढ़ पुलिस ने हजारों श्रद्धालुओं को किया जागरूक

September 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन ‘क्लीन हंट’ : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिला समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार

September 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कॉलोनाइजरों की मनमानी पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन

September 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

September 5, 2026
Next Post
कोल इंडिया में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

छत्तीसगढ़ में रोजगार का सुनहरा मौका, प्लेसमेंट कैंप में होगी बंपर भर्ती, 10वीं-12वीं से लेकर ग्रेजुएट तक कर सकते हैं आवेदन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, परिवार में एक भी सरकारी सदस्य होने पर नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, परिवार में एक भी सरकारी सदस्य होने पर नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति

July 17, 2026
दिवाली पर शेयर बाजार नहीं रहेगा बंद; मुहूर्त ट्रेडिंग का भी टाइम बदला, चैक करें पूरी डिटेल

दिवाली पर शेयर बाजार नहीं रहेगा बंद; मुहूर्त ट्रेडिंग का भी टाइम बदला, चैक करें पूरी डिटेल

October 19, 2025
राष्ट्रीय सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप-2025 का रोमांच रायपुर में : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया युवाओं का हौसला

राष्ट्रीय सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप-2025 का रोमांच रायपुर में : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया युवाओं का हौसला

November 9, 2025
पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी, चेक करें आपके शहर में क्या है भाव

पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी, चेक करें आपके शहर में क्या है भाव

July 12, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Today Cg News : डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेश के लिए 9 सितंबर को होगी लॉटरी
  • Cg News : विशेष लेख : घर बैठे आवेदन, समय पर प्रमाण पत्र—‘सेवा सेतु’ ने आसान किया ग्रामीणों का काम
  • Chhatisgarh News : विशेष लेख : डिजिटल क्रांति की राह पर सारंगढ़-बिलाईगढ़
  • Chhatisgarh Samachar : सीएम हेल्पलाइन 1076 का असर: बसना के युवक को मिली ईवी सब्सिडी, एक कॉल से सुलझी महीनों की परेशानी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR