• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 8, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

देशभक्ति से भरपूर है जिमी शेरगिल-सिद्धार्थ की सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर, क्या दिल छू पाई ये कहानी?

Amish Kumari by Amish Kumari
August 8, 2026
in मनोरंजन
देशभक्ति से भरपूर है जिमी शेरगिल-सिद्धार्थ की सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर, क्या दिल छू पाई ये कहानी?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

 जब भी हम हॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्में देखते हैं, तो हम भी अपनी सेना और एयरफोर्स के पास उसी तरह की हाई-टेक टेक्नोलॉजी की उम्मीद करने लगते हैं. लेकिन हकीकत ये है कि भारत एक विकासशील (डेवलपिंग) देश है, हमारे पास पश्चिमी देशों की तरह न तो वैसी अत्याधुनिक तकनीक है और न ही एडवांस उपकरण. इसके बावजूद अगर 27 साल पहले 1999 की कारगिल जंग में हमारी सेना ने जीत का परचम लहराया, तो उसके पीछे कोई मशीन नहीं, बल्कि हमारे जवानों का वो बेखौफ जुनून था! एक दीवानापन. इसी से जुड़ी एक कहानी नेटफ्लिक्स की नई सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में देखने को मिलती है.

 

READ ALSO

Hanuman Ansh OTT Details: इस ओटीटी पर आ रही है नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

Ramayana OTT Details: ‘रामायण’ की OTT रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, थिएटर के बाद इस OTT पर होगी स्ट्रीम

 

जब हम आम लोग फ्लाइट में सफर करते वक्त हल्के से एयर टर्बुलेंस (हवा के झटके) में ही सीट बेल्ट कसकर हनुमान चालीसा पढ़ने लगते हैं, उस दौर में 1999 के बर्फीले कारगिल युद्ध के दौरान -40 डिग्री के तापमान में, सुपरसोनिक स्पीड से उड़ते हुए सटीक निशाना लगाना कोई इंसानी काम नहीं लगता. ये काम सिर्फ वही कर सकते हैं जिनके सिर पर देश के प्यार का जुनून सवार हो. निर्देशक ओनी सेन की नेटफ्लिक्स पर आई सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ इन्हीं अनाम नायकों की कहानी है. ये उन गोल्डन एरोज (Golden Arrows) की गाथा है जिन्हें इतिहास के पन्नों में उतना नहीं याद किया गया जितने के वो हकदार थे. तो क्या 6 एपिसोड की ये सीरीज आपके दिल में उनके लिए जगह बना पाएगी? आइए जानते हैं इस रिव्यू में.

 

 

कैसी है सीरीज की कहानी?

कहानी शुरू होती है 27 मई 1999 से, यानी कारगिल युद्ध का 24वां दिन, इसी दिन स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा (सिद्धार्थ) का मिग-21 जेट कारगिल की बर्फीली चोटियों के ऊपर एक स्टिंगर मिसाइल का शिकार हो गया था. ये ओपनिंग सीन ऐसा है कि आपकी सांसें गले में ही अटक जाती हैं. इसके तुरंत बाद कहानी चार महीने पीछे फ्लैशबैक में जाती है, जहां विंग कमांडर बी.एस. धनोआ उर्फ टॉनी (जिमी शेरगिल) अपने पुराने साथी आहूजा को भटिंडा लेकर आते हैं. मकसद होता है, मिग-21 उड़ाने वाले नौसिखिए और अल्हड़ युवा पायलटों को जंग के लिए लोहे की तरह तराशना.

 

 

कहानी हमें 1999 के उस दौर में ले जाती है जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी लाहौर बस यात्रा के जरिए शांति का पैगाम दे रहे थे, लेकिन दूसरी तरफ पाकिस्तान के जनरल परवेज मुशर्रफ अपनी नापाक चालें चल रहे थे. जब भारतीय सेना के जवान नीचे से चोटियों पर चढ़ने की कोशिश में पाकिस्तानी घुसपैठियों की गोलियों का सामना कर रहे थे, तब वायुसेना को ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का जिम्मा सौंपा गया. कैंटरबरी से सीमित संसाधनों (लिमिटेड रिसोर्स), तंग रास्तों और मिसाइलों के खतरों के बीच ये युवा फाइटर ने ये जंग जीती, ये जानने के लिए आपको नेटफ्लिक्स पर ये सीरीज देखनी होगी.

कैसी बनी है सीरीज और कैसा है डायरेक्शन?

‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की सबसे खूबसूरत बात यह है कि ये ‘लाउड देशभक्ति’ (जिंगोइज्म) और छाती पीटने वाले ड्रामेबाजी से मीलों दूर रहती है. निर्देशक ओनी सेन ने इसमें कोई खोखला भाषण या पाकिस्तान के खिलाफ गाली-गलौज ठूंसने के बजाय फौजियों के अनुशासन और उनके इंसानी पक्ष पर जोर दिया है. हम अक्सर स्टार्स या स्टार किड्स की जिंदगी का एक-एक अपडेट रखते हैं, लेकिन जिन फौजियों ने देश के लिए जान दी, उनके जाने के बाद उनके परिवारों का क्या हुआ, ये जानने की जहमत कभी नहीं उठाते. यह सीरीज आपको एयरफोर्स मेस की वही जिंदगी दिखाती है, जहां नए पायलटों का स्वागत ‘बाउंस’ (खाना-पीना और मस्ती) से होता है, और पीछे बैठी पत्नियां हर उड़ान के साथ अपनी धड़कनें रोके इंतजार करती हैं.

तकनीकी रूप से देखें तो सीमित बजट में ओनी सेन ने बहुत ही उम्दा काम किया है. हालांकि, जहां-जहां कम्प्यूटर ग्राफिक्स (CGI) का इस्तेमाल हुआ है, वहां साफ पता चलता है कि हमारे पास हॉलीवुड जैसा बजट नहीं है. कुछ एरियल डॉगफाइट (हवाई भिड़ंत) सीन्स में एनीमेशन जैसा अहसास होता है. इसके अलावा, विदेशी नेताओं या पॉलिटिशियंस को दिखाने वाले सीन थोड़े बचकाने लगते हैं. लेकिन जब-जब कैमरा हमारे पायलटों के कॉकपिट और उनके चेहरों के तनाव पर टिकता है, तब-तब यह सीरीज सीधे दिल पर वार करती है.

 

एक्टिंग

सिद्धार्थ ने स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा के किरदार में अपनी आत्मा उंडेल दी है. ‘रंग दे बसंती’ के सालों बाद उन्हें एक बार फिर ऐसे जुनूनी, देशप्रेमी और मजबूत किरदार में देखना आपकी आंखों में आंसू ला देता है. उनका शांत रवैया और जवानों से बेस्ट काम निकलवाने का अंदाज बेहतरीन है. जिमी शेरगिल हमेशा की तरह अपने रोल में एकदम खरे उतरे हैं. युवा पायलटों के रोल में अभय वर्मा, मिहिर आहूजा, तारुक रैना और अर्णव भसीन ने कमाल की एनर्जी भरी है. उनकी चंचलता और जंग के मैदान में उनका खौफ दोनों बहुत नेचुरल लगते हैं. अन्य किरदारों में आदिल हुसैन, मनु ऋषि चड्ढा (मुशर्रफ के रोल में बेहतरीन) और विनय पाठक (नवाज शरीफ) ने अपना काम बहुत ईमानदारी से किया है. अमृता बागची, दीया मिर्जा, प्राजक्ता कोली के पास करने के लिए खास कुछ नहीं था, लेकिन एक फौजी की पत्नी का छिपा हुआ दर्द अमृता बागची ने बहुत ख़ूबसूरती से दिखाया है

जिमी शेरगिल

 

क्यों देखें और क्यों न देखें?

अगर आप ‘फिल्मी मसाले’, गाड़ियों के उड़ने, भारी-भरकम डायलॉगबाजी या हर सीन में चीख-चीखकर देशभक्ति साबित करने वाले सिनेमा के फैन हैं, तो शायद यह सीरीज आपको थोड़ी धीमी और सीरियस लग सकती है. कुछ जगह इसकी रफ्तार और लंबा खिंचाव आपको बोर भी कर सकता है.

 

लेकिन अगर आप अपने देश के असली हीरोज की उस अनकही गाथा को देखना चाहते हैं, जिसने कारगिल युद्ध का पासा पलट दिया था, तो यह सीरीज देखना आपका फर्ज बनता है. ये सीरीज हमें सिखाती है कि जब देश की मिट्टी और आसमान को बचाने की बात आती है, तो हमारे जवान संसाधनों की कमी का रोना नहीं रोते, बल्कि अपनी जान की बाजी लगा देते हैं.

कुल मिलाकर, ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ सिर्फ 6 एपिसोड का मनोरंजन नहीं है, बल्कि ये हमारी सेना को दिया गया एक बेहद सच्चा ट्रिब्यूट सलाम है. आज हम एसी कमरों में बैठकर, लैपटॉप पर उंगलियां चलाते हुए बड़ी आसानी से अपने ‘फंडामेंटल राइट्स’ का ढिंढोरा तो पीट लेते हैं, लेकिन अपनी ‘फंडामेंटल ड्यूटीज़’ को पूरी तरह भूल जाते हैं. एसी में बैठकर इंटरनेट पर नुक्स निकालना बहुत आसान है, लेकिन हम ये भूल जाते हैं कि आज हम सुरक्षित बैठकर इंटरनेट पर बहसबाज़ी कर पा रहे हैं, क्योंकि 27 साल पहले भी देश के कुछ दीवानों ने हमारी सुरक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया था, और आज भी वही जज्बा लिए हुए सेना के जवान हमारी हिफाजत के लिए पहरा दे रहे हैं. अजय आहूजा जैसे कितने ही जाबांज फौजी हैं, जिन्होंने दुश्मन का बर्बर टॉर्चर सहा और शायद उन्हें वक्त पर एक रोटी भी नसीब नहीं हुई, फिर भी उन्होंने हमारी सुरक्षा के लिए मुस्कुराकर शहादत चुन ली. यही वजह है कि कमियों के बावजूद, इसकी साफ नीयत और प्रेरक कहानी इसे इस इंडिपेंडेंस डे (या किसी भी दिन) पर देखा जाने वाला एक बेहतरीन शो बनाती है.

Related Posts

मनोरंजन

Hanuman Ansh OTT Details: इस ओटीटी पर आ रही है नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

November 7, 2026
मनोरंजन

Ramayana OTT Details: ‘रामायण’ की OTT रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, थिएटर के बाद इस OTT पर होगी स्ट्रीम

November 6, 2026
मनोरंजन

Jailer 2 OTT Release Date: थिएटर के बाद OTT पर धमाल मचाएगी रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

November 4, 2026
मनोरंजन

Kaali Kheti Teaser: जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘काली खेती’ का टीजर रिलीज, गांव की मिट्टी में दफन है खौफनाक राज, खुलासा जानकर उड़ जाएंगे होश!

November 3, 2026
मनोरंजन

ott release this week: दिवाली वीक में मनोरंजन का तड़का: OTT में रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज, यहां देखें लिस्ट

November 3, 2026
मनोरंजन

King Movie Song: ‘King’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज, अरिजीत सिंह और एड शीरन को सुनकर चौंके फैंस

November 2, 2026
Next Post
आज से बैंकों में लागू हो रही RBI की नई गाइडलाइंस, अब कुछ घंटों के भीतर ही तत्काल होगा चेक क्‍ल‍ियर!

RBI का बड़ा फैसला; लोन देने का न‍ियम बदले, फ्रॉड पर लगेगी लगाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

प्रसव के दौरान लापरवाही: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटगांव की स्टाफ नर्स निलंबित

प्रसव के दौरान लापरवाही: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटगांव की स्टाफ नर्स निलंबित

August 12, 2025
नारायणपुर-अबूझमाड़ को महाराष्ट्र से जोड़ेगा नेशनल हाईवे 130-डी

नारायणपुर-अबूझमाड़ को महाराष्ट्र से जोड़ेगा नेशनल हाईवे 130-डी

October 9, 2025
भारत में स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नया नियम, देखे किन- किन कंपनियों पर पड़ेगा नए आदेश का असर!

भारत में स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नया नियम, देखे किन- किन कंपनियों पर पड़ेगा नए आदेश का असर!

December 1, 2025

Ekadashi: कल रखा जाएगा भाद्रपद माह की पहली एकादशी, नोट करें पारण का शुभ मुहूर्त

September 6, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 2.23 करोड़ के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिव्या पुरी को स्नेहभरा पत्र, छात्रा ने बताया गर्व का क्षण
  • Cg News : विष्णु की पाती’ के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलाकार जितेंद्र साहू के सृजनात्मक प्रयासों की सराहना की
  • Today Cg News : ‘विष्णु के पाती’ पाकर खुश हुईं लखपति दीदी गुलची सिदार, मुख्यमंत्री विष्णु भैया का जताया आभार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR