सीरीज में एक और दमदार फोन लॉन्च हो गया है। वीवो का यह फोन ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है। कंपनी ने इसे UAE के मार्केट में पेश किया है। Vivo 70, Vivo 70 Elite, Vivo 70 FE के बाद Vivo V70 Lite की एंट्री हुई है। वीवो का यह फोन भी इस सीरीज के अन्य मॉडल की तरह कैमरा सेंट्रिक होगा। मिड बजट रेंज के इस फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है। आइए, जानते हैं इस फोन की भारत में कितनी कीमत होगी?
Vivo V70 Lite की कीमत
वीवो का यह फोन दो स्टोरेज ऑप्शन- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत AED 1,099 (लगभग 28,500 रुपये) है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट AED 1,299 (लगभग 33,700 रुपये) है। इस फोन को ब्लैक और गोल्ड कलर में खरीदा जा सकता है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। भारत में यह फोन फिलहाल लॉन्च नहीं हुआ है।
8GB RAM + 128GB – AED 1,099 (लगभग 28,500 रुपये)
8GB RAM + 256GB – AED 1,299 (लगभग 33,700 रुपये)
Vivo V70 Lite 5G के फीचर्स
वीवो का यह फोन 6.77 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक की है। फोन में कंपनी ने Q10 Plus पैनल यूज किया है। इसके डिस्प्ले का रेजलूशन 2392 x 1080 पिक्सल है।
Vivo V70 Lite 5G में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया गया है। फोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज पर काम करता है। वीवो के इस फोन में डुअल 5G सिम कार्ड का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही, 4G, LTE, WiFi, Bluetooth जैसी कनेक्टिविटी दी गई है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS पर काम करता है।
Vivo V70 Lite फीचर्स
डिस्प्ले 6.77 इंच, FHD+, AMOLED
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7400
स्टोरेज 8GB, 256GB
कैमरा 50MP + 8MP, 32MP
बैटरी 6,500mAh, 90W
OS Android 16, OriginOS
इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा मिलता है। यह स्मार्टफोन 6,500mAh की बैटरी और 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर पर काम करता है।
















