• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, November 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

टिल्लू शर्मा की गिरफ्तारी अब तक क्यों नहीं — क्या पुलिस को जनाक्रोश की प्रतीक्षा है

Amish Kumari by Amish Kumari
November 10, 2025
in रायगढ़
टिल्लू शर्मा की गिरफ्तारी अब तक क्यों नहीं — क्या पुलिस को जनाक्रोश की प्रतीक्षा है
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़। श्रद्धा और आस्था के पर्व छठ पर की गई टिल्लू शर्मा की विवादास्पद टिप्पणी के खिलाफ जनता का आक्रोश अब विस्फोटक रूप लेता जा रहा है। 3 नवंबर 2025 को कोतवाली पुलिस द्वारा बीएनएस की धारा 196 और 299 के तहत अपराध दर्ज किए जाने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने जांच के बाद अन्य धाराएं जोड़ने का आश्वासन दिया था, परंतु वह वादा भी सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया है। पुलिस की यह निष्क्रियता न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है, बल्कि समाज के धैर्य की परीक्षा भी ले रही है।

टिल्लू शर्मा ने उस समय फेसबुक पर टिप्पणी की थी जब रायपुर में अमित बघेल द्वारा अग्रवाल समाज और सिंधी समाज के ईष्ट देवों के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर पूरे प्रदेश सहित देश में विरोध की लहर थी। उसी माहौल में रायगढ़ से टिल्लू शर्मा द्वारा छठ पर्व पर की गई टिप्पणी भी जानबूझकर धार्मिक भावनाएं भड़काने की नीयत से की गई थी। इसका परिणाम यह हुआ कि रायगढ़ सहित पूर्वांचल, भोजपुरी समाज और इस पर्व को मानने वाले लाखों लोगों में तीव्र आक्रोश फैल गया। समाज के अनेक संगठनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी।

READ ALSO

Raigarh News : धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट, मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की नियमित पेट्रोलिंग, सादी वर्दी में भी पुलिस की पैनी नजर

Raigarh News: राष्ट्रीय एकता दिवस की भव्य परेड में रायगढ़ पुलिस की ट्रेकर डॉग रूबी की विशेष भागीदारी

दबाव में आकर पुलिस ने FIR तो दर्ज कर ली, लेकिन उसके बाद से पूरे मामले में सन्नाटा है। आरोपी आज भी खुलेआम घूम रहा है, जबकि पुलिस का रवैया इस तरह का है मानो किसी अदृश्य निर्देश की प्रतीक्षा हो। समाज अब पूछ रहा है कि क्या रायगढ़ पुलिस हर बार प्रदर्शन और धरने के बाद ही कार्रवाई करती है। जब मामूली मामलों में भी तत्काल गिरफ्तारी हो जाती है, तो धार्मिक आस्था के अपमान जैसे गंभीर अपराध में इतनी ढिलाई क्यों।

जनता के बीच उठ रहा सवालों का तूफान

 

क्या टिल्लू शर्मा की गिरफ्तारी में कोई राजनीतिक दबाव है जिसने पुलिस के कदम रोक रखे हैं। क्या वह रायगढ़ में ही मौजूद है और पुलिस जानबूझकर उसे पकड़ने में देरी कर रही है ताकि उसे अग्रिम जमानत का मौका मिल सके। समाज में यह चर्चा तेज है कि पुलिस की यह चुप्पी किसी संरक्षण की ओर इशारा कर रही है। आखिर क्यों एक खुलेआम आरोपी को गिरफ्तार करने में इतनी देरी की जा रही है जबकि मामला धार्मिक भावनाओं से जुड़ा हुआ है। क्या पुलिस अब भी किसी आदेश या दबाव का इंतजार कर रही है या फिर यह सुस्ती व्यवस्था की विफलता का प्रतीक बन चुकी है।

रायगढ़ के सामाजिक संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र गिरफ्तारी नहीं की गई तो यह मामला बड़े जनआंदोलन का रूप लेगा। लोगों का कहना है कि जब तक आरोपी को कानून के दायरे में नहीं लाया जाता, तब तक समाज शांत नहीं बैठेगा और पुलिस प्रशासन को इस जनाक्रोश की जिम्मेदारी से बचना संभव नहीं

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट, मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की नियमित पेट्रोलिंग, सादी वर्दी में भी पुलिस की पैनी नजर

November 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News: राष्ट्रीय एकता दिवस की भव्य परेड में रायगढ़ पुलिस की ट्रेकर डॉग रूबी की विशेष भागीदारी

November 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News : निर्धारित स्थल के बाहर पटाखों का विक्रय करने पर प्रशासन की कार्रवाई, पतरापाली में पटाखे जब्त

November 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन अंकुश” में जुआरियों पर कार्रवाई जारी, पांच अलग-अलग कार्रवाई में 18 जुआरी गिरफ्तार

November 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : वृद्ध महिला के घर घुसकर मारपीट कर लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, खरसिया पुलिस ने किया वारदात का खुलासा

November 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : राष्ट्रीय अंडर-15 एवं अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम चयनित, एनटीपीसी लारा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन

November 4, 2026
Next Post
दिल्ली में लाल किले के पास धमाका; 11 की मौत, 30 घायल… जांच में जुटी पुलिस दिल्ली- यूपी मुंबई में अलर्ट

दिल्ली में लाल किले के पास धमाका; 11 की मौत, 30 घायल… जांच में जुटी पुलिस दिल्ली- यूपी मुंबई में अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Indian Railway के नियमों में बड़ा बदलाव, 5 साल से कम उम्र के बच्चे ट्रेन में फ्री में कर सकते हैं सफर

Indian Railway के नियमों में बड़ा बदलाव, 5 साल से कम उम्र के बच्चे ट्रेन में फ्री में कर सकते हैं सफर

November 13, 2025

Chhattisgarh news Raipur: रायपुर एयरपोर्ट का नया विंटर शेड्यूल लागू, इस दिन से बदल जाएगा कई फ्लाइट्स का समय

October 24, 2026
आज इन राशि वालों को धन लाभ के योग और मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ, पढ़े दैनिक राशिफल!

चार राशियों पर मेहरबान हो सकता है भाग्य, मिल सकती है कोई अच्छी खबर ; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

March 8, 2026
प्रदेश में अब तक 595.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

प्रदेश में अब तक 663.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

August 12, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के जंगल में 711 ग्रेनेड लॉन्चर के गोले बरामद; सर्च ऑपरेशन जारी
  • Cg News : मुख्यमंत्री की पाती में ग्राम लिम्हा की सुनीता के प्रयासों की सराहना
  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री की पाती पाकर चंपा देवी हुईं खुश, एक गाय से शुरू किया पशुपालन अब बना अतिरिक्त आमदनी का जरिया
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR