• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, September 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने नेवारी शिविर में किसानों व ग्रामीणों की समस्याएं मौके पर सुलझाईं

Amish Kumari by Amish Kumari
August 11, 2025
in राजनीतिक
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने नेवारी शिविर में किसानों व ग्रामीणों की समस्याएं मौके पर सुलझाईं

Oplus_131072

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

कवर्धा, 11 अगस्त 2025

READ ALSO

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी नेता की हत्या, नहर में मिला शव; ड्राइवर पर पुलिस को शक

वंदे मातरम् को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ केस, 15 अगस्त के कार्यक्रम में जानबूझकर व्यवधान का आरोप

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों के द्वार तक त्वरित, पारदर्शी एवं सुलभ राजस्व सेवाएं पहुंचाने की महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इस पहल के अंतर्गत गांव-गांव में विशेष राजस्व समाधान शिविर आयोजित कर विभिन्न सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में ग्राम नेवारी में आयोजित शिविर ने न केवल ग्रामीणों की वर्षों से लंबित समस्याओं का त्वरित निराकरण किया, बल्कि शासकीय सेवाओं को समयबद्ध एवं भरोसेमंद तरीके से सीधे उनके गांव में सेवाएं प्रदान की गई।

कलेक्टर  गोपाल वर्मा आज राजस्व समाधान शिविर स्थल पर पहुंचकर उपस्थित ग्रामीणों, किसानों और महिलाओं से संवाद कर उनकी आवेदनों को लिया और तत्काल आवेदनों का निराकरण भी किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर इस पहल की विशेषताओं और उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि पूरे प्रदेश में कबीरधाम ऐसा पहला जिला है, जहां एक साथ 24 राजस्व निरीक्षक सर्किलों में विशेष राजस्व समाधान शिविरों की शुरुआत की गई है। ये शिविर 23 जुलाई से प्रारंभ है जो 29 अगस्त 2025 तक चलेंगे। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री विनय पोयाम, एसडीम श्री चेतन साहू, तहसीलदार परमेश्वर मंडावी, जनपद सीईओ श्री शैलेश सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर  वर्मा ने बताया कि नेवारी में इससे पहले 8 और 9 जुलाई को राजस्व शिविर आयोजित किए गए थे, जिनमें 120 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 112 का निराकरण किया जा चुका है और शेष आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। जिसका जल्द ही निराकरण किया जाएगा। इस दौरान कलेक्टर ने स्वयं ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त किए और कई प्रकरणों का निराकरण मौके पर ही किया। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य है कि ग्रामीणों को जिला या तहसील कार्यालय के चक्कर लगाए बिना उनके ही गांव में राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान मिले। उन्होंने बताया कि राजस्व समस्याका गांव में ही निराकरण के लिए समाधान रथ जैसी आधुनिक मोबाइल सेवा का उपयोग किया जा रहा है, जिसमें कंप्यूटर, प्रिंटर, फोटोकॉपी मशीन और प्रशिक्षित कर्मचारी मौजूद हैं। यह लोक सेवा केंद्र से जुड़ा है, जिससे नामांतरण, खसरा, नक्शा, गिरदावरी और एग्रीस्टैक पंजीयन जैसे कार्य तुरंत किए जा सकते हैं।

कलेक्टर ने बताया कि राजस्व सेवाओं के साथ-साथ इन शिविरों में आधार कार्ड निर्माण, बैंक खाता खोलना, आयुष्मान कार्ड निर्माण, स्वास्थ्य परीक्षण, विद्यार्थियों के लिए आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र जारी करना और किसानों का एग्रीस्टैक में पंजीयन जैसे कार्य भी किए जा रहे हैं। शिविर की सूचना गांव-गांव में कोटवारों द्वारा मुनादी के माध्यम से दी जा रही है ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। शिविर में प्राप्त 120 आवेदनों में नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, अशुद्धलेख सुधार, नक्शा बटांकन, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र जैसे विषय प्रमुख रहे। इसमें 112 समस्याओं का निराकरण किया गया है। शेष आवेदन का निराकरण जल्द ही पूरा हो जाएगा।

शिविर में बताया गया कि जिले के अन्य राजस्व समाधान शिविर 13 को दशरंगपुर, 18 को छिरहा, 19 को कुंडा, 20 को दामापुर, 21 को मोहगांव, 22 को कुकदूर, 25 को कोदवागोड़ान, 27 को पंडरिया, 28 को बाद्यामुड़ा और 29 को रमतला में आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने सभी राजस्व अधिकारियों को शिविरों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा अधिकतम ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने के लिए समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए हैं।

Related Posts

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी नेता की हत्या, नहर में मिला शव; ड्राइवर पर पुलिस को शक
राजनीतिक

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी नेता की हत्या, नहर में मिला शव; ड्राइवर पर पुलिस को शक

August 30, 2026
वंदे मातरम् को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ केस, 15 अगस्त के कार्यक्रम में जानबूझकर व्यवधान का आरोप
राजनीतिक

वंदे मातरम् को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ केस, 15 अगस्त के कार्यक्रम में जानबूझकर व्यवधान का आरोप

August 17, 2026
बांकीपुर में बदला सियासी समीकरण! डेब्यू करते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी मात
राजनीतिक

बांकीपुर में बदला सियासी समीकरण! डेब्यू करते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी मात

August 3, 2026
दतिया में BJP-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त ने चौंकाया
राजनीतिक

दतिया में BJP-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त ने चौंकाया

August 3, 2026
राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतरे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी! PM मोदी का जलाया पुतला, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी
राजनीतिक

राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतरे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी! PM मोदी का जलाया पुतला, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी

July 21, 2026
बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, AIIMS दिल्ली रेफर
राजनीतिक

बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, AIIMS दिल्ली रेफर

July 18, 2026
Next Post
स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे ध्वजारोहण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

March 11, 2026
स्टूडेंट सैटेलाइट ट्रेनिंग वर्कशॉप

स्टूडेंट सैटेलाइट ट्रेनिंग वर्कशॉप

July 24, 2025
छत्तीसगढ़ में 170 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, अबूझमाड़ और उत्तरी बस्तर नक्सलमुक्त

छत्तीसगढ़ में 170 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, अबूझमाड़ और उत्तरी बस्तर नक्सलमुक्त

October 16, 2025
सोना फिर पड़ा फीका, चांदी भी ढीली; 6 जुलाई के ताजा रेट ने बढ़ाई निवेशकों की टेंशन

सोना फिर पड़ा फीका, चांदी भी ढीली; 6 जुलाई के ताजा रेट ने बढ़ाई निवेशकों की टेंशन

July 6, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : रायगढ़ में नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ
  • Raigarh News : सोशल मीडिया पर युवक ने जिंदगी खत्म करने की बात कहते हुए जारी किया वीडियो, चौकी खरसिया पुलिस ने समय रहते युवक की जान बचाई
  • Big breaking: 3 दिनों की हड़ताल की वजह से सरकार का बड़ा फैसला, रविवार 27 सितंबर को खुले रहेंगे देश के सभी बैंक
  • Raigarh News: रायगढ़ पुलिस की साइबर जागरूकता “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की तारीख बढ़ी, अब 29 सितंबर तक जमा कर सकेंगे वीडियो; 3 अक्टूबर को घोषित होंगे परिणाम
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR