• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, June 2, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

भाजपा के राज में आदिवासी युवतियां असुरक्षित कांग्रेस जांच दल की रिपोर्ट से साफ नारायणपुर की युवतियों को बजरंग दल ने प्रताड़ित किया

Amish Kumari by Amish Kumari
August 6, 2025
in छत्तीसगढ़
भाजपा के राज में आदिवासी युवतियां असुरक्षित कांग्रेस जांच दल की रिपोर्ट से साफ नारायणपुर की युवतियों को बजरंग दल ने प्रताड़ित किया
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़, 6अगस्त 2025

भाजपा के राज में आदिवासी युवतियां असुरक्षित है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दुर्ग मामले से स्पष्ट हो गया कि भाजपा अपनी ध्रुवीकरण की राजनीति के लिये आदिवासियों को मोहरा बना रही है। कांग्रेस जांच दल ने ओरछा, नारायणपुर जाकर पीड़ित युवतियों और उनके परिजनों से मिला तथा संपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी लिये पीड़ित युवतियों और परिवार जनों से मिलने के बाद यह साफ हो गया कि नारायणपुर की तीनों युवतियों को बजरंग दल ने अपनी स्तरहीन राजनीति के लिए प्रताड़ित किया तथा पूरे मामले में पुलिस का भी रवैया बेहद ही गैर जिम्मेदाराना रहा।

READ ALSO

आम आदमी को बड़ा झटका : नगर निगम ने यूजर चार्ज में की बढ़ोतरी, जानें अब कितना देना होगा…

छत्तीसगढ़ 12.5 करोड़ के फर्जी ITC घोटाले में DGGI की बड़ी कार्रवाई; आरोपी यूपी से गिरफ्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दुर्भाग्यजनक है कि आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बाद भी प्रदेश में आदिवासी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश के आदिवासियों को उनके ही प्रदेश में रोजगार नहीं मिल रहा है तथा जब आदिवासी युवक-युवतियां रोजगार की तलाश में प्रदेश से बाहर जाने की कोशिश करते है तो भाजपा, आरएसएस और बजरंग दल के लोग उनको प्रताड़ित करते है। उनके साथ मारपीट करते है। पुलिस भी आततायियों का ही साथ देती है।

 

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दुर्ग मामले में नारायणपुर की तीनों आदिवासी युवतियों के साथ बजरंग दल के लोगों ने पुलिस के सामने जी.आर.पी. थाने में अमानवीय व्यवहार किया। जातिसूचक गंदी-गंदी गाली दिया, शारीरिक रूप से मारपीट, धक्का-मुक्की किया। आदिवासी युवतियों के साथ दुर्ग जी.आर.पी. थाने में जो कुछ हुआ, वह बेहद ही पीड़ाजनक और पूरे आदिवासी समाज के लिए अपमानजनक था। बजरंग दल के द्वारा आदिवासी युवतियों के साथ किया गया दुर्व्यवहार अक्षम्य और गंभीर अपराध है। तीनों महिलाओं ने भी नारायणपुर पुलिस अधीक्षक तथा ओरछा थाने में भी आवेदन देकर बजरंग दल के लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया है। कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी नारायणपुर पुलिस अधीक्षक से मिलकर आदिवासी युवतियों के साथ हुये दुर्व्यवहार पर कार्यवाही की मांग किया है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि इस मामले में आदिवासी युवतियों को न्याय मिलना चाहिए।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एक तरफ सरकार लोगों को रोजगार नहीं उपलब्ध करवा पा रही, दूसरी तरफ रोजगार की तलाश में बाहर जाने वालों के साथ सत्तारूढ़ दल के लोग ध्रुवीकरण और अपने राजनैतिक एजेंडे के लिए मारपीट कर रहे। कांग्रेस, सरकार के इस रवैये की कड़ी निंदा करती है तथा मांग करती है कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो यह सुनिश्चित किया जाए।

Related Posts

आम आदमी को बड़ा झटका : नगर निगम ने यूजर चार्ज में की बढ़ोतरी, जानें अब कितना देना होगा…
छत्तीसगढ़

आम आदमी को बड़ा झटका : नगर निगम ने यूजर चार्ज में की बढ़ोतरी, जानें अब कितना देना होगा…

June 2, 2026
छत्तीसगढ़ 12.5 करोड़ के फर्जी ITC घोटाले में DGGI की बड़ी कार्रवाई; आरोपी यूपी से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ 12.5 करोड़ के फर्जी ITC घोटाले में DGGI की बड़ी कार्रवाई; आरोपी यूपी से गिरफ्तार

June 2, 2026
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया बना दिव्यांगजनों की उम्मीदों का सहारा
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया बना दिव्यांगजनों की उम्मीदों का सहारा

June 2, 2026
सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे बीजापुर के सुदूर गांव कोण्डापल्ली: चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे बीजापुर के सुदूर गांव कोण्डापल्ली: चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

June 2, 2026
’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर… और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’
छत्तीसगढ़

’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर… और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

June 2, 2026
’विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज’
छत्तीसगढ़

’विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज’

June 2, 2026
Next Post
जनभागीदारी से करें आदिवासी बाहुल्य ग्रामों का समग्र विकास: मुख्यमंत्री ने आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

जनभागीदारी से करें आदिवासी बाहुल्य ग्रामों का समग्र विकास: मुख्यमंत्री ने आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली का मांगा आशीर्वाद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली का मांगा आशीर्वाद

October 4, 2025
जनदर्शन में कलेक्टर ममगाईं ने सुनी आमजनों की समस्या

जनदर्शन में कलेक्टर ममगाईं ने सुनी आमजनों की समस्या

July 28, 2025
गोपनीयता और सुरक्षा के साथ होगी परीक्षा, अभ्यर्थियों के लिए जारी दिशा-निर्देश

प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा 3 अगस्त क़ो,3 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

August 1, 2025
देश में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 3 राज्यों से 4 आरोपी गिरफ्तार; IED और रेकी के सबूत बरामद

देश में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 3 राज्यों से 4 आरोपी गिरफ्तार; IED और रेकी के सबूत बरामद

April 18, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • आम आदमी को बड़ा झटका : नगर निगम ने यूजर चार्ज में की बढ़ोतरी, जानें अब कितना देना होगा…
  • भीषण सड़क हादशा; दो सरकारी बसों के बीच जोरदार टक्कर से 8 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत
  • चौकी खरसिया पुलिस ने लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
  • छत्तीसगढ़ 12.5 करोड़ के फर्जी ITC घोटाले में DGGI की बड़ी कार्रवाई; आरोपी यूपी से गिरफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR