• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, August 12, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

भारत को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए योजनाबद्ध हो रहा कार्य : वित्त मंत्री श्री चौधरी

Amish Kumari by Amish Kumari
July 27, 2025
in अन्य
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 26 जुलाई 2025

READ ALSO

लिवर को हैल्दी रखने के लिए कौन सा ड्रिंक्स है बेहतर, जानिए एक्सपर्ट की राय

सावन के दूसरे सोमवार पर प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग, शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

वित्त मंत्री श्री ओम प्रकाश चौधरी ने कहा कि पहली से 15 वीं सदी तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी और इसका श्रेय हमारे छोटे-छोटे उद्योगों को जाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए योजनाबद्ध कार्य हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार उद्यमियों के सुझावों को गंभीरता से लेकर उन्हें अमल में लाने हेतु प्रतिबद्ध है। श्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ राज्य की नई औद्योगिक नीति से रोजगार ओर स्वरोजगार की संभावनाएं बढ़ी है।

लघु उद्योग भारती छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित वार्षिक बैठक एवं उद्यमी सम्मेलन में उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप, राज्य सरकार का लक्ष्य 2047 तक छत्तीसगढ़ को भी विकसित राज्य बनाना है। अब तक 6.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जिनसे हजारों लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। उन्होंने यह भी बताया कि उद्योगों की स्थापना के लिए आवश्यक स्वीकृतियों की प्रक्रिया को सरल बनाने हेतु सॉफ्टवेयर आधारित प्रणाली विकसित की जा रही है, और बजट में सब्सिडी के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।

सम्मेलन में लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद्र मुख्य वक्ता रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीगसढ राज्य औद्योगिक विकास निगम के चेयरमैन श्री राजीव अग्रवाल एवं लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष श्री समीर मुंदरा उपस्थित रहे। सी एस आई डी सी के चेयरमैन श्री राजीव अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नई उद्योग नीति निवेश के लिए अत्यंत अनुकूल है, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने लघु उद्योग भारती के प्रयासों की सराहना की और इसे छोटे उद्योगों के हित में एक प्रेरणादायक कदम बताया। संगठन की इस पहल से प्रदेश में लघु उद्योग क्षेत्र को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष श्री समीर मुंदरा ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के सुझाव रखते हुए छत्तीसगढ़ में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने उद्यमियों के साथ अपने संवाद को अत्यंत सकारात्मक और प्रेरक बताया।

कार्यक्रम का प्रथम चरण संगठन की वार्षिक बैठक पर केंद्रित था, जिसमें प्रदेश भर की 22 पूर्ण इकाईयों एवं 14 संयोजक इकाईयों ने भाग लिया। सरगुजा से लेकर बस्तर तक की सभी इकाईयों ने अपने क्षेत्रीय उद्योगों से संबंधित मुद्दों और अनुभवों को साझा किया। बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश की नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। लघु उद्योग भारती के संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद्र ने भारत के ऐतिहासिक औद्योगिक वैभव का उल्लेख करते हुए उद्यमियों को पुनः उस गौरव को प्राप्त करने के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सिंघानिया ने स्वागत भाषण में संगठन की रीति-नीति पर प्रकाश डाला। प्रदेश महामंत्री डॉ श्रीमती सीपी दुबे ने दो वर्षों के कार्यकाल में संगठन द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री दीपक उपाध्याय ने वित्तीय जानकारी दी, और संयुक्त महामंत्री श्री कैलाश चंद्रवंशी ने नवचयनित पदाधिकारियों का परिचय कराया। कार्यक्रम में श्री ईश्वर पटेल, किशोर पटेल, रवि वर्मा, मोहन पटेल, योगेश पटेल सहित सभी इकाइयों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

Related Posts

लिवर को हैल्दी रखने के लिए कौन सा ड्रिंक्स है बेहतर, जानिए एक्सपर्ट की राय
अन्य

लिवर को हैल्दी रखने के लिए कौन सा ड्रिंक्स है बेहतर, जानिए एक्सपर्ट की राय

August 10, 2026
सावन के दूसरे सोमवार पर प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग, शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें
अन्य

सावन के दूसरे सोमवार पर प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग, शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

August 10, 2026
सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे
अन्य

सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे

August 9, 2026
Mahindra Scorpio N Facelift हुई लॉन्‍च, शुरुआती कीमत 13.69 लाख रुपये से शुरू
अन्य

Mahindra Scorpio N Facelift हुई लॉन्‍च, शुरुआती कीमत 13.69 लाख रुपये से शुरू

August 8, 2026
फैटी लीवर से लेकर डायबिटीज तक, जानिए गिलोय खाने के फायदे
अन्य

फैटी लीवर से लेकर डायबिटीज तक, जानिए गिलोय खाने के फायदे

August 8, 2026
रोज रात हल्दी बाला दूध पीने से शरीर को मिलते हैं गज़ब के फायदे
अन्य

रोज रात हल्दी बाला दूध पीने से शरीर को मिलते हैं गज़ब के फायदे

August 7, 2026
Next Post

केबिनेट बैठक 30 जुलाई को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

शादी के सीजन में सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी, जानिए आपके शहर में कितना बढ़ा 24, 22 और 18 कैरेट का दाम?

शादी के सीजन में सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी, जानिए आपके शहर में कितना बढ़ा 24, 22 और 18 कैरेट का दाम?

December 19, 2025
जनजातीय गौरव दिवस पर समूचे प्रदेश में 1 से 15 नवम्बर तक मनाया जाएगा “जनजातीय गौरव पखवाड़ा”

जनजातीय गौरव दिवस पर समूचे प्रदेश में 1 से 15 नवम्बर तक मनाया जाएगा “जनजातीय गौरव पखवाड़ा”

November 7, 2025
शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त

शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त

August 5, 2025
हफ्ते के पहले दिन शेयर मार्केट में दिखी तेजी, Sensex में 400 अंक की बढ़त…

हफ्ते के पहले दिन शेयर मार्केट में दिखी तेजी, Sensex में 400 अंक की बढ़त…

August 25, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी
  • बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 21 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, इतने पदों पर होगी भर्ती
  • विशेष लेख : विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़ : उद्योगों से आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य की नई पहल
  • हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR