• Privacy Policy
  • About Us
Friday, September 25, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

मंत्री को राखी बांधने एक किमी लंबी लाइन, दस हजार से ज्यादा महिलाओं को मिठाई और गिफ्ट – RAKSHA BANDHAN 2025

Amish Kumari by Amish Kumari
August 9, 2025
in छत्तीसगढ़
मंत्री को राखी बांधने एक किमी लंबी लाइन, दस हजार से ज्यादा महिलाओं को मिठाई और गिफ्ट – RAKSHA BANDHAN 2025
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

कोरबा, 08अगस्त 2025

रक्षाबंधन का त्योहार जिले, राज्य और देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है. कोरबा शहर विधायक और छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने सीएसईबी चौक स्थित पंचवटी के ठीक बगल में मौजूद सरकारी बंगले में रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित किया. इस कार्यक्रम में मंत्री को राखी बांधने के लिए महिलाएं टूट पड़ीं. लगभग 1 किलोमीटर तक लंबी कतार लग गई. मंत्री को राखी बांधने वाली प्रत्येक महिलाओं को एक साड़ी और मिठाई का डब्बा गिफ्ट में दिया गया।

READ ALSO

Chhattisgarh Teacher Exam : छत्तीसगढ़ में 6,812 शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी, जानें कब-कब होंगे एग्जाम?

Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में आसमान से बरसी आफत, बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत

 

मंत्री को राखी बांधने के लिए महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा. पंचवटी के बगल में स्थित बंगले में महिलाएं कतारबद्ध होकर खड़ी रहीं, जिससे कतार काफी लंबी हो गई. इस कार्यक्रम में कोरबा शहर की मेयर संजू देवी राजपूत सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

महिलाएं कतारबद्ध होकर मंत्री लखन लाल देवांगन को राखी बांध रहीं थीं. कुछ देर में ही भीड़ अधिक बढ़ने और समय लगने के कारण राखी कलाई पर बांधने की बजाय महिलाएं रक्षा सूत्र मंत्री के हाथ में सौंप कर आगे बढ़ने लगीं.

कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई थी कि कतार को लगातार वह आगे बढ़ाते रहें. मंत्री को राखी बांधने पहुंची प्रत्येक महिला को मंत्री के फोटो वाले झोले में एक साड़ी और मिठाई का एक डब्बा बतौर गिफ्ट दिया गया. यह कार्यक्रम सुबह शुरू हुआ और दोपहर तक जारी रहा. इस दौरान लगातार महिलाओं का बंगले में पहुंचना जारी रहा.

 

चेहरा बदला, परंपरा वही पुरानी: कोरबा शहर की महिलाओं के लिए रक्षाबंधन पर इस तरह का कार्यक्रम नई बात नहीं है. लखन लाल देवांगन के पहले जयसिंह अग्रवाल कोरबा शहर के तीन बार के विधायक रहे. कांग्रेस के सरकार में वह राजस्व मंत्री भी थे. रक्षाबंधन पर प्रत्येक वर्ष जय सिंह बंगले या कार्यालय में महिलाओं से राखी बंधवाने का इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करते थे. अब लखन लाल देवांगन शहर के विधायक और राज्य के मंत्री हैं. जिन्होंने इस कार्यक्रम को आयोजित किया. कोरबा शहर की महिलाओं के लिए शहर के विधायक और मंत्री का चेहरा जरूर बदल गया है, लेकिन परंपरा वही पुरानी है.

 

10000 से अधिक महिलाओं ने बांधी राखी: मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है. हमारे आमंत्रण पर आज काफी तादात में बहनें रक्षा सूत्र देने आ रही हैं. वह लगातार यहां पहुंचकर मुझे रक्षा सूत्र बांध रही हैं. मेरे द्वारा मात्र एक सूचना जारी किया गया था और यह हमारे लिए गर्व की बात है कि महिलाएं इस कार्यक्रम में शामिल हो रही हैं.

 

मंत्री ने कहा कि मुझे लगता है कि आज 10 हजार से अधिक महिलाएं इस कार्यक्रम में शामिल हुई हैं. अब तक 4 हजार ने मुझे राखी बांध दी है और यह कार्यक्रम लगातार जारी है. जो भी महिलाएं आ रही हैं, उनका स्वागत है. रक्षाबंधन की सभी को बधाई और शुभकामनाएं.

 

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Teacher Exam : छत्तीसगढ़ में 6,812 शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी, जानें कब-कब होंगे एग्जाम?

September 25, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में आसमान से बरसी आफत, बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत

September 24, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, बेटिंग ऐप के मास्टरमाइंड अभिषेक कुमार

September 24, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News : वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन

September 24, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक

September 24, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News Raipur : युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 24, 2026
Next Post
Raksha Bandhan 2025: राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और भद्रा का साया, जानें पूजा विधि

Raksha Bandhan 2025: राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और भद्रा का साया, जानें पूजा विधि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

CM साय ने किया बड़ा ऐलान, छत्तीसगढ़ में अब 200 यूनिट तक की हाफ बिजली, इस दिन से होगा लागू

CM साय ने किया बड़ा ऐलान, छत्तीसगढ़ में अब 200 यूनिट तक की हाफ बिजली, इस दिन से होगा लागू

November 19, 2025
कुंभ राशि वालों आज आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा, पढ़े अन्य राशियों का राशिफल

अचानक चमक सकती है किस्मत,इन पांच राशियों को हो सकता है धन लाभ और नौकरी में तरक्की; पढ़े आज का राशिफल।

January 30, 2026
UPSC से IAS तक का सफर, राजनांदगांव के नए कलेक्टर जितेंद्र यादव की कहानी

UPSC से IAS तक का सफर, राजनांदगांव के नए कलेक्टर जितेंद्र यादव की कहानी

September 30, 2025
छत्तीसगढ़ में ‘मोंथा’ का असर, अगले दो दिन तक इन जिलों में होगी भारी बारिश

छत्तीसगढ़ में ‘मोंथा’ का असर, अगले दो दिन तक इन जिलों में होगी भारी बारिश

October 31, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh Teacher Exam : छत्तीसगढ़ में 6,812 शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी, जानें कब-कब होंगे एग्जाम?
  • Ganesh Visarjan: आज होगा गणेश विसर्जन, जानें विदाई से पहले बप्पा के कान में क्या बोलना चाहिए?
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में आसमान से बरसी आफत, बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR