• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, June 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

मुख्यमंत्री से एयर एनसीसी के छात्रों ने की मुलाकात

Amish Kumari by Amish Kumari
July 26, 2025
in अन्य
मुख्यमंत्री से एयर एनसीसी के छात्रों ने की मुलाकात
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 26 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के युुवाओं को अब एनसीसी में एयर स्क्वाड्रन के जरिए अपना कैरियर बनाने के लिए मदद मिल पाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जिले के पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में एनसीसी की एयर स्क्वाड्रन शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। यह छत्तीसगढ़ की 3 सीजी एनसीसी एयर स्क्वाड्रन होगी। श्री साय के प्रयासों से यह जिले के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो स्थानीय युवाओं के भविष्य को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेगी।

READ ALSO

सोने से पहले रोज दालचीनी वाला दूध पीने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे…

मासिक दुर्गाष्टमी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र और पूजन विधि

मुख्यमंत्री ने विद्यालय में एयर एनसीसी के लिए चयनित 25 मेधावी विद्यार्थियों को एनसीसी कैडेट्स का बैच लगाकर पंजीयन की शुरुआत की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इनमें 13 बालिकाएं और 12 बालक शामिल हैं। इस अवसर पर विंग कमांडर श्री विवेक कुमार साहू ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक श्रीमती गोमती साय और श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

रंग लाई मुख्यमंत्री की पहल, जशपुर मेेें शुरू हुई एयर स्कवाड्रन

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय ने पिछले एनसीसी दिवस समारोह के दौरान रायपुर के समान राज्य के अन्य हवाई पट्टी वाले शहरों में भी एनसीसी की एयर स्कवाड्रन शुरू करने की इच्छा व्यक्त की थी। अभी तक छत्तीसगढ़ में केवल रायपुर में ही एयर एनसीसी और उड़ान का प्रशिक्षण दिया जाता है, जबकि जगदलपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर और जशपुर जैसे स्थानों पर भी हवाई पट्टियों की सुविधा उपलब्ध है। मुख्यमंत्री की इस पहल पर मार्च माह में जशपुर की आगडीह हवाई पट्टी को 3 सीजी एयर एनसीसी स्क्वाड्रन के लिए स्वीकृति प्रदान की गई और एक माइक्रोलाइट विमान को प्रशिक्षण हेतु जशपुर भेजा गया। इस दौरान लगभग 100 कैडेट्स को उड़ान का वास्तविक अनुभव प्रदान किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वयं हवाई पट्टी पहुंचकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया और कैडेट्स से संवाद किया। कैडेट्स ने उन्हें विमान से संबंधित तकनीकी जानकारियाँ भी साझा कीं।

प्रशिक्षण प्राप्त कैडेट को रोजगार के बेहतर अवसर

वर्तमान में 3 सीजी एयर एनसीसी एयर स्क्वाड्रन, पूरे देश में एकमात्र एयर स्क्वाड्रन है जिसमें एम्स, एमबीबीएस और नर्सिंग के छात्र कैडेट के रूप में जुड़े हुए हैं। कैडेटों को यूपीएससी और एसएसबी साक्षात्कार के माध्यम से सेना में 25 वैकेन्सी /पाठ्यक्रम के अवसर मिलते हैं, एसएससी के माध्यम से ऑफिसर्स ट्रेनिग अकादमी के लिए 50 वैकेंसी/पाठ्यक्रम के अवसर मिलते हैं जिसमें यूपीएससी परीक्षा की आवश्यकता नहीं होती है और केवल एसएसबी साक्षात्कार के माध्यम से चयन के अवसर मिलते है। 20 सीटें लडकियों के लिए आरक्षित होती हैं। वायु सेना के उड़ान प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों सहित सभी पाठ्यक्रमों में 10 प्रतिशत वेकेंसी होती है। जिसके लिए एएफसीएटी, यूपीएससी परीक्षा की आवश्यकता नहीं होती है। इसी तरह से पैरामिलिट्री फोर्स भर्ती में 2 से 10 बोनस अंक दिया जाता है।कई उद्योगों में भी एनसीसी सी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरियों में प्राथमिकता दी जाती है।

Related Posts

सोने से पहले रोज दालचीनी वाला दूध पीने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे…
अन्य

सोने से पहले रोज दालचीनी वाला दूध पीने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे…

June 23, 2026
मासिक दुर्गाष्टमी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र और पूजन विधि
अन्य

मासिक दुर्गाष्टमी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र और पूजन विधि

June 22, 2026
सुबह हल्दी का पानी पीने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे और जानें सेवन का सही तरीका
अन्य

सुबह हल्दी का पानी पीने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे और जानें सेवन का सही तरीका

June 22, 2026
निर्जला एकादशी पर रहेगा भद्रा का साया, जान लें स्नान-दान, पूजन का उत्तम मुहूर्त
अन्य

निर्जला एकादशी पर रहेगा भद्रा का साया, जान लें स्नान-दान, पूजन का उत्तम मुहूर्त

June 20, 2026
एयर फ्रायर में खाना बनाना सेहत के लिए नुकसानदायक? डॉक्टर से जानें क्या है सच्चाई
अन्य

एयर फ्रायर में खाना बनाना सेहत के लिए नुकसानदायक? डॉक्टर से जानें क्या है सच्चाई

June 20, 2026
Vivo Y सीरीज भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
अन्य

Vivo Y सीरीज भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

June 18, 2026
Next Post
अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों से सशक्तिकरण की राह पर मुंगेली

अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों से सशक्तिकरण की राह पर मुंगेली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री साय से ग्रैंडमास्टर प्रवीण महादेव थिप्से ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री साय से ग्रैंडमास्टर प्रवीण महादेव थिप्से ने की सौजन्य भेंट

September 15, 2025
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: गेस्ट हाउस में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 12 युवतियां गिरफ्तार…

सेक्स रैकेट का खुलासा: पैसों का झांसा देकर महिलाओं से कराया जा रहा था गलत काम, 3 युवतियां बरामद, , दो आरोपी गिरफ्तार

February 2, 2026
दिल्ली ब्लास्ट में कार में सवार आतंकी डॉ. उमर का DNA मां के DNA से मेच..

दिल्ली ब्लास्ट में कार में सवार आतंकी डॉ. उमर का DNA मां के DNA से मेच..

November 13, 2025
उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा की अध्यक्षता में गृह विभाग की समीक्षा बैठक

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में गृह विभाग की समीक्षा बैठक

August 14, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • भारत में Telegram प्रतिबंध खत्म, लेकिन कई यूजर्स अब भी परेशान! मैसेज भेजने में हो रही परेशानी
  • झुगी बस्ती में लगी भीषण आग, 30 झोपड़ियां जलकर राख; 24 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद
  • छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, अगले 5 दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट
  • FSSAI का बड़ा एक्शन, बिकानेरवाला समेत 14 कंपनियों को भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR