• Home 1
  • Home 2
Sunday, September 7, 2025
Din ka Bhaskar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

166 महतारी सदन की मिली स्वीकृति, 25 सौ वर्गफुट में बनेगा महतारी सदन

Suman Singh by Suman Singh
August 22, 2025
in छत्तीसगढ़
0
166 महतारी सदन की मिली स्वीकृति, 25 सौ वर्गफुट में बनेगा महतारी सदन
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 22 अगस्त 2025

प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा आपसी समरसता स्थापित करने सामायिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा के निर्देशानुसार महतारी सदन का निर्माण कार्य किया जाना है। उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा के प्रयास से 166 महतारी सदन की स्वीकृति आदेश जारी किया गया है, इसके लिए 49 करोड़ 80 लाख रुपये की स्वीकृति जारी की गई है।

READ ALSO

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एरोकॉन 2025 का शुभारंभ, कैंसर उपचार और शोध में मिलेगी नई दिशा

बहुचर्चित शराब घोटाला मामले भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की 15 सितंबर तक न्यायिक रिमांड बढ़ी…. ED कर सकती है चालान पेश

उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने कहा कि न्यू इंडिया के ग्रोथ साइकल में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत अभियान महिलाओं की क्षमता को देश के विकास के साथ जोड़ रहा है। प्रदेश के ग्राम पंचायतों में बनने जा रहा महतारी सदन भी इसी दिशा में एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि लगातार ग्राम भ्रमण के दौरान महिलाओं द्वारा बैठने की स्थान न होने की शिकायत की और बैठने हेतु स्थान दिलाने की मांग की जाती रही इसलिए महतारी सदन बनाने का विचार आया। ततपश्चात महिलाओं को रोजगार दिलाने और उनको काम काज के लिए स्थान उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार गांवों में महतारी सदन बनाने जा रही है। अब तक 368 महतारी सदन की स्वीकृति इसी उद्देश्य को पूर्ति के लिये जारी किया गया है। कार्यों में एकरूपता के दृष्टिकोण से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्य का एक मानक डिजाईन एवं प्राक्कलन तैयार किया गया है। प्रति महतारी सदन की लागत राशि रुपये 30 लाख होगी।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले के 7 स्थानों पर महतारी सदन का निर्माण कार्य किया जाना है। इनमें विकासखण्ड रायगढ़ के ग्राम-बनोरा एवं कोड़ातराई, विकासखण्ड पुसौर के बड़े हरदी, खरसिया के तुरेकेला एवं बर्रा तथा विकासखण्ड धरमजयगढ़ के कुड़ेकेला एवं लक्ष्मीपुर में महतारी सदन का निर्माण कार्य किया जाएगा।

*5 वर्षो में सभी ग्राम पंचायतों में महतारी सदन बनाने की योजना*

प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में महतारी सदन बनाया जाएगा। महतारी सदन बनाने की शुरुआत हो गयी है। पहले चरण में प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में महतारी सदन बनना प्रारंभ किया जा रहा है व 5 साल में सभी ग्राम पंचायत में महतारी सदन बनेंगे। प्रदेश में बनने वाले महतारी सदन का निर्माण लगभग 25 सौ वर्गफुट में कराया जाएगा। सदन में कमरा, शौचालय, बरामदा, हाल, किचन और स्टोररूम जैसी सुविधाएं रहेगी। पानी के लिए ट्यूबवेल के साथ वाटर हार्वेस्टिंग भी किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए इसमे बॉउंड्रीवाल भी बनाये जाएंगे। महतारी सदन में सामुदायिक शौचालय का भी निर्माण किया जाएगा।

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एरोकॉन 2025 का शुभारंभ, कैंसर उपचार और शोध में मिलेगी नई दिशा
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एरोकॉन 2025 का शुभारंभ, कैंसर उपचार और शोध में मिलेगी नई दिशा

September 6, 2025
बहुचर्चित शराब घोटाला मामले भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की 15 सितंबर तक न्यायिक रिमांड बढ़ी…. ED कर सकती है चालान पेश
छत्तीसगढ़

बहुचर्चित शराब घोटाला मामले भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की 15 सितंबर तक न्यायिक रिमांड बढ़ी…. ED कर सकती है चालान पेश

September 6, 2025
रोबोटिक सर्जरी छत्तीसगढ़ में चिकित्सा सुविधाओं के विकास में एक नया आयाम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

रोबोटिक सर्जरी छत्तीसगढ़ में चिकित्सा सुविधाओं के विकास में एक नया आयाम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 6, 2025
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 8 लाख की इनामी नक्सली कमांडर ढेर…
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 8 लाख की इनामी नक्सली कमांडर ढेर…

September 6, 2025
सितंबर के पहले Property Tax जमा करने पर मिलेगी 5% की छूट, नगर निगम ने की ये बड़ी घोषणा…
छत्तीसगढ़

सितंबर के पहले Property Tax जमा करने पर मिलेगी 5% की छूट, नगर निगम ने की ये बड़ी घोषणा…

September 6, 2025
मुख्यमंत्री  साय ने पूर्व प्रांत प्रचारक श्रद्धेय शांताराम जी को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने पूर्व प्रांत प्रचारक श्रद्धेय शांताराम जी को दी श्रद्धांजलि

September 6, 2025
Next Post
मुख्यमंत्री साय का जापान प्रवास: छत्तीसगढ़ के लिए तकनीक, व्यापार और संस्कृति के नए आयाम

मुख्यमंत्री साय का जापान प्रवास: छत्तीसगढ़ के लिए तकनीक, व्यापार और संस्कृति के नए आयाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

August 1, 2025

पोषण की पहल : हाई स्कूल के छात्रावासी बच्चों को अब स्कूल में मिलेगा पौष्टिक भोजन

August 1, 2025
छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मोटापे के विरूद्ध मुहिम

: ‘बने खाबो-बने रहिबो’ अभियान के तहत स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की होगी सघन जांच

August 1, 2025
उर्वरक भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा

अब तक किसानों को 10.91 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित

August 1, 2025
कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

August 1, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में अगले 5 दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रदेश में अब तक 689.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

August 14, 2025
छत्तीसगढ़ में दिल दहलाने वाली घटना, तिरंगा फहराने पर युवक की नक्सलियों ने की बेरहमी से हत्या..

छत्तीसगढ़ में दिल दहलाने वाली घटना, तिरंगा फहराने पर युवक की नक्सलियों ने की बेरहमी से हत्या..

August 22, 2025
आत्मसमर्पित नक्सलियों के बीच पहुँचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा – राखी बंधवाकर दिया विश्वास और भाईचारे का संदेश

आत्मसमर्पित नक्सलियों के बीच पहुँचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा – राखी बंधवाकर दिया विश्वास और भाईचारे का संदेश

August 10, 2025
आंगनबाड़ी सहायिका हेतु 18 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

आंगनबाड़ी सहायिका हेतु 18 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

August 14, 2025

About

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • केंद्रीय कृषि मंत्री ने गिनाए GST में बदलाव के फायदे, कहा- नए GST से कृषि उपकरणों पर होगी ₹1,87,500 तक की बचत, किसानों को होगा फायदा….
  • Reels बनाने वाले के लिए जरूरी खबर, पब्लिक प्लेस पर बिना अनुमति रील-वीडियो बनाना गैरकानूनी, जानें नयम…
  • कल लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, यहां जानिए ग्रहण कितने से कितने बजे तक रहेगा…
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एरोकॉन 2025 का शुभारंभ, कैंसर उपचार और शोध में मिलेगी नई दिशा
  • Home 1
  • Home 2

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR