• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, August 12, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

22 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट,जानें आपके राज्य का हाल क्या हाल हैं ?

Amish Kumari by Amish Kumari
March 26, 2026
in देश
कड़ाके की ठंड के बीच इन राज्यों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने जारी की अलर्ट
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

भारत मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के असर से उत्तर भारत, पूर्वोत्तर और मध्य भारत समेत करीब 22 राज्यों में आंधी-तूफान, बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे गिरावट शुरू होगी।

READ ALSO

देश में जल्द दिखेंगे ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट, पहले चरण में जारी होंगे इतने अरब नोट

पान मसाला खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, FSSAI ने बदले नियम; कीमतों पर पड़ेगा असर

हिमालयी इलाकों में बारिश और बर्फबारी

27 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं, उत्तर-पश्चिमी मैदानी क्षेत्रों में 31 मार्च तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत में आंधी-बारिश का असर

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 25 से 29 मार्च के बीच तेज बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

मध्य और दक्षिण भारत में भी बदलेगा मौसम

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और विदर्भ में हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान के आसार हैं। दक्षिण भारत के तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। तटीय महाराष्ट्र और केरल में 25 से 27 मार्च तक गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है।

दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज

दिल्ली-NCR में बढ़ते तापमान पर अब ब्रेक लग सकता है। 26 मार्च की दोपहर या शाम तक हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। यहां हवाएं 40 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं, जबकि 29-30 मार्च को यह रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। बारिश का दौर 30 मार्च तक जारी रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में ओले गिरने के आसार

उत्तर प्रदेश में 27 मार्च को तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। इसके बाद 29 से 31 मार्च के बीच कई जिलों में बारिश और 30–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट

बिहार में 27 मार्च को आंधी, बारिश और ओले गिरने की चेतावनी है। 28 मार्च को भी गरज के साथ बारिश हो सकती है। किसानों को सलाह दी गई है कि तैयार फसलों को सुरक्षित जगह पर रखें और ओलों से बचाव के लिए जरूरी इंतजाम करें।

Related Posts

देश में जल्द दिखेंगे ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट, पहले चरण में जारी होंगे इतने अरब नोट
देश

देश में जल्द दिखेंगे ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट, पहले चरण में जारी होंगे इतने अरब नोट

August 11, 2026
पान मसाला खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, FSSAI ने बदले नियम; कीमतों पर पड़ेगा असर
देश

पान मसाला खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, FSSAI ने बदले नियम; कीमतों पर पड़ेगा असर

August 11, 2026
सोना खरीदने वालों के लिए राहत बड़ी खबर, रक्षाबंधन से पहले घटे दाम; चांदी भी फिसली
देश

सोना खरीदने वालों के लिए राहत बड़ी खबर, रक्षाबंधन से पहले घटे दाम; चांदी भी फिसली

August 11, 2026
इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों के लिए सरकार का फैसला, 2028 तक मिलेगी सब्सिडी
देश

इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों के लिए सरकार का फैसला, 2028 तक मिलेगी सब्सिडी

August 11, 2026
बड़ा रेल हादसा, एक साथ 12 डिब्बे पटरी से उतरे, एक एक्सप्रेस समेत 6 ट्रेनें हुई प्रभावित
देश

बड़ा रेल हादसा, एक साथ 12 डिब्बे पटरी से उतरे, एक एक्सप्रेस समेत 6 ट्रेनें हुई प्रभावित

August 11, 2026
7500mAh बैटरी के साथ Redmi ने ग्लोबली लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स
देश

7500mAh बैटरी के साथ Redmi ने ग्लोबली लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स

August 11, 2026
Next Post
कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम बायंग में अवैध शराब की सूचना पर रेड, 100 से अधिक डिब्बों में मिला महुआ लाहन मौके पर पुलिस ने किया नष्ट

कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम बायंग में अवैध शराब की सूचना पर रेड, 100 से अधिक डिब्बों में मिला महुआ लाहन मौके पर पुलिस ने किया नष्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

November 23, 2025
7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप से दहला ये देश, अब तक 20 लोगों की मौत; भारी तबाही की आशंका

7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप से दहला ये देश, अब तक 20 लोगों की मौत; भारी तबाही की आशंका

August 10, 2026
HDFC Bank ने किया बड़ा ऐलान, अब 1 शेयर पर मिलेगा 1 शेयर फ्री, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?

HDFC Bank ने किया बड़ा ऐलान, अब 1 शेयर पर मिलेगा 1 शेयर फ्री, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?

August 23, 2025
आस्था, संस्कृति और रामकथा से आलोकित हुआ राजिम कुंभ कल्प 2026

आस्था, संस्कृति और रामकथा से आलोकित हुआ राजिम कुंभ कल्प 2026

February 16, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • ‘मिर्जापुर द मूवी’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ आउट: जानें कब होगी रिलीज
  • मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन
  • इंटर्न डॉक्टरों की मांग जायज, अन्य राज्यों के अनुरूप स्टाइपेंड दे सरकार – कांग्रेस
  • देश में जल्द दिखेंगे ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट, पहले चरण में जारी होंगे इतने अरब नोट
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR