• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, August 13, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 20 टन अवैध स्क्रैप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, माजदा वाहन भी जब्त

Amish Kumari by Amish Kumari
October 6, 2025
in रायगढ़
कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 20 टन अवैध स्क्रैप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, माजदा वाहन भी जब्त
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*रायगढ़, 6 अक्टूबर* । अवैध स्क्रैप परिवहन पर कोतरारोड़ पुलिस ने बीती रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 टन लोहे के स्क्रैप सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक माजदा वाहन जब्त किया है।

READ ALSO

300 CCTV फुटेज खंगाल 10 दिन में कोतवाली पुलिस ने खोला ट्रेलर डाला चोरी का राज

हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कॉर्पियो से करते थे वारदात — जूटमिल पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया

जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 अक्टूबर की रात्रि थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की माजदा ट्रक भूपदेवपुर की ओर से भारी मात्रा में अवैध कबाड़ लोड कर रायगढ़ की ओर आ रही है। सूचना पर तत्काल थाना स्टाफ के साथ जिंदल पार्किंग पतरापाली के पास घेराबंदी की गई। कुछ ही देर में संदिग्ध माजदा वाहन (क्रमांक CG 10 BV 3447) आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर चालक वाहन को तेज गति से भगाने लगा, जिसे पीछा कर रोक लिया गया।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें लोहे के एंगल, सरिया, सेंट्रिंग प्लेट, स्टील रॉड, स्क्रैप और विभिन्न वाहनों के कलपुर्जे भरे मिले। वाहन में बैठे दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम ओमप्रकाश लहरे पिता इतवारीराम उम्र 34 वर्ष निवासी डरई थाना सक्ती जिला सक्ती तथा सुभाष कुमार सूर्यवंशी पिता रामरतन सूर्यवंशी उम्र 25 वर्ष निवासी जखे थाना सिटी कोतवाली जिला जांजगीर-चांपा बताया। स्क्रैप परिवहन के दस्तावेज प्रस्तुत करने के नोटिस देने पर दोनों कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके।

पुलिस ने जब्त किए गए स्क्रैप का वजन 20,160 किलोग्राम पाया, जिसकी कीमत लगभग ₹6,04,800 है, वहीं माजदा वाहन की कीमत ₹25 लाख समेत कुल जब्ती ₹31,04,800 की गई है। वाहन एवं स्क्रैप को धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस/303(2) बीएनएस के तहत जब्त कर दोनों आरोपी- ओमप्रकाश लहरे और सुभाष कुमार सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन एवं डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन पर पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक करूणेश राय, आरक्षक चंद्रेश पाण्डेय और टिकेश्वर यादव की सक्रिय भूमिका रही।

Related Posts

300 CCTV फुटेज खंगाल 10 दिन में कोतवाली पुलिस ने खोला ट्रेलर डाला चोरी का राज
रायगढ़

300 CCTV फुटेज खंगाल 10 दिन में कोतवाली पुलिस ने खोला ट्रेलर डाला चोरी का राज

August 13, 2026
हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कॉर्पियो से करते थे वारदात — जूटमिल पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया
रायगढ़

हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कॉर्पियो से करते थे वारदात — जूटमिल पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया

August 13, 2026
राह चलती महिला से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को भेजा जेल
रायगढ़

राह चलती महिला से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को भेजा जेल

August 13, 2026
कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति सूची जारी, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी
रायगढ़

इंटर्न डॉक्टरों की मांग जायज, अन्य राज्यों के अनुरूप स्टाइपेंड दे सरकार – कांग्रेस

August 11, 2026
ऑपरेशन ‘क्लीन हंट’ : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

ऑपरेशन ‘क्लीन हंट’ : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026
ऑपरेशन प्रहार: 24 टन अवैध कबाड़ से लदा 14 चक्का ट्रक पकड़ा, ₹17.55 लाख का माल और वाहन जब्त
रायगढ़

ऑपरेशन प्रहार: 24 टन अवैध कबाड़ से लदा 14 चक्का ट्रक पकड़ा, ₹17.55 लाख का माल और वाहन जब्त

August 10, 2026
Next Post
नगर पंचायत पुसौर में हुआ 15 करोड़ रुपये से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

नगर पंचायत पुसौर में हुआ 15 करोड़ रुपये से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन

August 11, 2026
दिल दहला देने वाली फिल्म है ‘ द बंगाल फाइल्स’, फिल्म को मिल रहा है शानदार रिएक्शन…

दिल दहला देने वाली फिल्म है ‘ द बंगाल फाइल्स’, फिल्म को मिल रहा है शानदार रिएक्शन…

September 5, 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर बना पावर हब

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर बना पावर हब

December 26, 2025
रोज सुबह खाएं एक कटोरी दलिया, मोटापे से लेकर कब्ज से भी मिलेगी राहत

रोज सुबह खाएं एक कटोरी दलिया, मोटापे से लेकर कब्ज से भी मिलेगी राहत

December 27, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • पैसा रखें तैयार! मुथूट फिनकॉर्प लाएगा 3 हजार करोड़ का IPO, SEBI के पास DRHP दाखिल
  • 300 CCTV फुटेज खंगाल 10 दिन में कोतवाली पुलिस ने खोला ट्रेलर डाला चोरी का राज
  • हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कॉर्पियो से करते थे वारदात — जूटमिल पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया
  • OLA, Uber और Rapido में सफर से पहले नहीं देनी होगी Tip, सरकार ने फीचर पर लगाई रोक
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR