• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, May 9, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

नगर पंचायत पुसौर में हुआ 15 करोड़ रुपये से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Amish Kumari by Amish Kumari
October 6, 2025
in रायगढ़
नगर पंचायत पुसौर में हुआ 15 करोड़ रुपये से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 6 अक्टूबर 2025/ बरसात के बीच भी नगर पंचायत पुसौर में आज विकास के प्रति नागरिकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यह अवसर था 15 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास का। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने नगर पंचायत पुसौर के बाजार चौक में 19.78 लाख रुपये की लागत से अटल परिसर निर्माण व भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को नमन किया।

READ ALSO

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, जेल कॉम्पलेक्स के सामने सट्टा लिखते आरोपित गिरफ्तार

एसएसपी रायगढ़ ने पुलिस कंट्रोल रूम में राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी और शाखा प्रभारियों की समीक्षा बैठक

*उप मुख्यमंत्री ने नगर के सर्वांगीण विकास हेतु अतिरिक्त 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की*

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि पुसौर नगर पंचायत में विकास कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। आज के कार्यक्रम में 14 करोड़ 3 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं 1 करोड़ 27 लाख रुपये के कार्यों का लोकार्पण किया गया है। उन्होंने बताया कि बीते 20 महीनों में पुसौर नगर पंचायत को विभिन्न विकास कार्यों के लिए 18 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृति प्रदान की गई है। यह सरकार जनता की सरकार है, जो नागरिकों की आवश्यकताओं को समझते हुए स्वयं पहल कर रही है। पुसौर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधापूर्ण नगर बनाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने पुसौर की जनता से स्वच्छता अभियान में देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। साथ ही नगर के सर्वांगीण विकास हेतु अतिरिक्त 2 करोड़ रुपये की घोषणा की।

*किसी भी कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी*

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार अपने वादों को धरातल पर उतारते हुए हर क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिख रही है। उन्होंने बताया कि किसानों को दो वर्ष का बोनस, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी एवं 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अधोसंरचना, सड़कों, पुल-पुलियाओं, नगरीय सुविधाओं एवं वार्ड स्तर के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। किसी भी कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। नागरिक किसी भी गड़बड़ी की जानकारी दें, विभाग तत्परता से सुधार करेगा।

नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मानी मोहित सतपथी ने कहा कि आज का दिन पुसौर के लिए ऐतिहासिक है। नगर पंचायत के बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पीएम आवास योजना की हितग्राहियों को आवास की प्रतीकात्मक चॉबी सौंपी गई। वही कार्यक्रम के समापन में अतिथियों को स्मृति चिन्ह बैठकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चौहान, श्री अरूणधर दीवान, श्री विजय अग्रवाल, श्री बृजेश गुप्ता, श्री जैमिनी गुप्ता, श्री विजय गुप्ता, श्री डिग्री लाल पाइक, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, सहायक कलेक्टर श्री अक्षय डोसी, एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, एसडीएम श्री महेश शर्मा, सीएमओ श्री ललित साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन में नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री उमेश साव ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

*इन कार्यों का हुआ लोकार्पण*

नगर पंचायत पुसौर में 127 करोड़ रुपए की लागत से 5 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इनमें 30 लाख रुपए की लागत से जल आवर्धन पंप हाउस के पास कांप्लेक्स निर्माण कार्य, 19.78 लाख रुपए की लागत से बाजार चौक के पास अटल परिसर निर्माण एवं प्रतिमा स्थापना कार्य, 48.84 लाख रुपए के लागत से पेट्रोल पंप के सामने काम्प्लेक्स निर्माण कार्य, 8.71 लाख रुपए के लागत से वार्ड क्रमांक 15 के स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कार्य और 20.33 लाख रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक 15 के स्टेडियम में बॉक्स क्रिकेट एलईडी लाइट सहित निर्माण कार्य का लोकार्पण कार्य शामिल है।

*इन कार्यों का हुआ शिलान्यास*

नगर पंचायत पुसौर में 14 करोड़ 3 लाख रुपए की लागत से 12 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इनमें 26.79 लाख रुपए की लागत से आरसीसी नाली निर्माण कार्य, 86.40 लाख रुपए की लागत से रानी सागर तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य, 51.85 लाख रुपए कीे लागत से पशु चिकित्सालय से गांधी चौक तक सौंदर्यीकरण कार्य, 408.58 लाख रुपए की लागत से बोरोडीपा चौक से कॉलेज रोड निर्माण कार्य, 75 लाख रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक 3 बस स्टैंड के पास उच्च स्तरीय पानी टंकी निर्माण कार्य, 75 लाख रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक 12 बड़े तालाब के पास उच्च स्तरीय पानी टंकी निर्माण कार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुसौर में कुल 80 लाख रुपए की लागत से स्टील शेड, लाइब्रेरी सह प्रयोगशाला एवं सभाकक्ष निर्माण कार्य, 7.08 लाख रुपए के लगा से वार्ड क्रमांक 15 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पेयजल हेतु पाइपलाइन विस्तार कार्य, 65 लाख रुपए की लागत से तुरंगा में मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य और 527.79 लाख रुपए की लागत से कसई नाला पर उच्च स्तरीय सेतु एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य शामिल है।

Related Posts

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, जेल कॉम्पलेक्स के सामने सट्टा लिखते आरोपित गिरफ्तार
रायगढ़

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, जेल कॉम्पलेक्स के सामने सट्टा लिखते आरोपित गिरफ्तार

May 9, 2026
एसएसपी रायगढ़ ने पुलिस कंट्रोल रूम में राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी और शाखा प्रभारियों की समीक्षा बैठक
रायगढ़

एसएसपी रायगढ़ ने पुलिस कंट्रोल रूम में राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी और शाखा प्रभारियों की समीक्षा बैठक

May 9, 2026
“नौकरी दिलाने” के नाम पर 3.38 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर युवती को बनाया शिकार, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी को जशपुर से दबोचा
रायगढ़

“नौकरी दिलाने” के नाम पर 3.38 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर युवती को बनाया शिकार, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी को जशपुर से दबोचा

May 9, 2026
रायगढ़ में करोड़ों का कोयला खेल! NTPC लारा चोरी केस में CBI की एंट्री, कई बड़े नाम रडार पर
रायगढ़

रायगढ़ में करोड़ों का कोयला खेल! NTPC लारा चोरी केस में CBI की एंट्री, कई बड़े नाम रडार पर

May 9, 2026
“ऑपरेशन प्रहार” में चक्रधरनगर पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, जामगांव में दो माजदा वाहनों से 27 टन स्क्रैप जप्त
रायगढ़

“ऑपरेशन प्रहार” में चक्रधरनगर पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, जामगांव में दो माजदा वाहनों से 27 टन स्क्रैप जप्त

May 8, 2026
केलो विहार पट्टा वितरण में सरकार दुकान चला रही है : शाखा यादव
रायगढ़

केलो विहार पट्टा वितरण में सरकार दुकान चला रही है : शाखा यादव

May 8, 2026
Next Post
हमारी सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ विकास के हर क्षेत्र में अग्रणी बनेः उप मुख्यमंत्री अरुण साव

हमारी सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ विकास के हर क्षेत्र में अग्रणी बनेः उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ में बिजली बिल में बड़ी राहत! आज से 200 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना लागू..

छत्तीसगढ़ में बिजली बिल में बड़ी राहत! आज से 200 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना लागू..

December 1, 2025
बांग्लादेश में फिर हिंदू पर हमला: पत्रकार राणा प्रताप  की गोली मारकर हत्या

बांग्लादेश में फिर हिंदू पर हमला: पत्रकार राणा प्रताप की गोली मारकर हत्या

January 5, 2026
यात्रियों के लिए खुशखबरी: Tatkal टिकट बुकिंग अब पहले से ज्यादा आसान, एक क्लिक में होगी कन्फर्म

यात्रियों के लिए खुशखबरी: Tatkal टिकट बुकिंग अब पहले से ज्यादा आसान, एक क्लिक में होगी कन्फर्म

January 30, 2026
सरकारी रिपोर्ट में खुलासा: जन धन खातों में 2.75 लाख करोड़ की भारी भरकम राशि

सरकारी रिपोर्ट में खुलासा: जन धन खातों में 2.75 लाख करोड़ की भारी भरकम राशि

December 11, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • सरकार का बड़ा एक्शन, रायपुर-बिलासपुर समेत कई शहरों में इंजीनियरों के तबादले, छुट्टी के दिन जारी हुआ आदेश; देखें पूरी लिस्ट यहां।
  • ‘दृश्यम 3’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, खतरनाक मिस्ट्री में उलझे जॉर्जकुट्टी, इतने तारीख को होगा खुलासा
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे विजय, कल सुबह 10 बजे लेंगे शपथ, राहुल गांधी भी होंगे शामिल
  • रायपुर में चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR