• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, June 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राशिफल

गुरु का आशीर्वाद और जनता का विश्वास ही मेरी ताकत है-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Amish Kumari by Amish Kumari
October 21, 2025
in राशिफल
गुरु का आशीर्वाद और जनता का विश्वास ही मेरी ताकत है-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 21 अक्टूबर 2025/ दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के लैलूंगा तहसील के ग्राम भुईयांपानी पहुंचे। यहां उन्होंने गुरुधाम में आयोजित दीप महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर अपने आराध्य संत गुरुदेव स्वामी धनपती पंडा जी एवं श्रीमती प्रेमशीला पंडा की प्रतिमाओं के समक्ष शीश नवाया तथा प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।

READ ALSO

तुला राशि वालों आज आपको पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी, जाने बाकि राशियों का हाल!

आज इन 4 राशि वालों के लिए खुशियों और लाभ से भरा रहेगा दिन, पढ़े दैनिक राशिफल

मुख्यमंत्री श्री साय ने दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, यह दीपोत्सव हर घर में उजियारा और हर जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं प्रेम का प्रकाश फैलाए। गुरु का आशीर्वाद सदैव हम सब पर बना रहे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शिवमंदिर में जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और हनुमान मंदिर एवं वटवृक्ष की पूजा-अर्चना भी की।

मुख्यमंत्री श्री साय का अपने गुरु स्वामी धनपती पंडा जी के प्रति गहरा भावनात्मक जुड़ाव रहा है। महज दस वर्ष की आयु से ही वे उनके अनुयायी हैं और आज भी अपने जीवन के हर महत्वपूर्ण निर्णय से पूर्व गुरु का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वे इस पवित्र गुरु-शिष्य परंपरा का पूर्ण निष्ठा से पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, गुरुदेव के सान्निध्य ने मुझे सेवा, सादगी और समर्पण का मार्ग सिखाया है। उनके संस्कारों और आशीर्वाद से ही मैं जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ पाया हूं। गुरुदेव ने सिखाया है कि माता-पिता ही हमारे सबसे बड़े गुरु हैं। उनकी सेवा से ही जीवन में सच्चा आनंद और पूर्णता प्राप्त होती है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह संतों और प्रदेश की जनता का ही आशीर्वाद है कि एक किसान का बेटा मुख्यमंत्री बना है। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल के 22 महीने़ में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों के विकास के लिए राज्य सरकार सुशासन, पारदर्शिता और विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। किसानों को दो वर्षों का बकाया बोनस प्रदान किया गया। धान खरीदी की सीमा 15 क्विंटल से बढ़ाकर 21 क्विंटल प्रति एकड़ कर दी गई है। धान का समर्थन मूल्य 3,100 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 1,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। 18 लाख आवास प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत किए गए हैं। ई-गवर्नेंस की शुरुआत हो चुकी है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। भूमिहीन मजदूर सहायता योजना, तेंदूपत्ता खरीदी 5,500 प्रति मानक बोरा, रामलला दर्शन योजना एवं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना जैसी योजनाएं जनहित में चलाई जा रही हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं, जिनमें गुरुधाम में 1 करोड़ की लागत से सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण किया जाएगा। वहीं महतारी सदन के लिए 29 लाख की राशि स्वीकृत की गई। गुरुधाम में हाईमास्ट लाइट, तालाब का सौंदर्यीकरण, बोर खनन एवं अन्य स्थानीय आवश्यकताओं की पूर्ति की घोषणा भी की गई।

इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने उपस्थित सभी लोगों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस संसार में गुरु से बढ़कर कोई नहीं है। गुरु ही वह प्रकाशस्तंभ हैं जो हमें अंधकारमय जीवन से निकालकर ज्ञान, अनुशासन और नैतिकता के पथ पर अग्रसर करते हैं। गुरु की प्रेरणा ही जीवन में सच्चा आनंद, आत्मिक शांति और सर्वोच्च सुख प्रदान करती है। उनका मार्गदर्शन जीवन को अर्थपूर्ण बनाता है। मौके पर राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर महापौर नगर निगम श्री जीवर्धन चौहान, संत सनातन धर्मदेवी संत समाज के अध्यक्ष श्री सहदेव पंडा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार, श्री सत्यानंद राठिया, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

*छात्राओं को कॉलेज शिक्षा के लिए मिलेगी सालाना 30,000 की सहायता*

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की छात्राओं की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब राज्य के सरकारी स्कूलों से 10वीं एवं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को महाविद्यालयीन शिक्षा के लिए 30,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। सरकार के इस फैसले से आर्थिक रूप से कमजोर तबके की छात्राओं को अब पढ़ाई के बीच में रुकावट का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे और वे आत्मनिर्भर बनकर अपने करियर की दिशा तय कर सकेंगी। इस योजना के तहत पात्रता के लिए छात्रा को छत्तीसगढ़ राज्य के सरकारी विद्यालय से 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास करनी होगी। जिसकेे बाद वे प्रतिमाह ढ़ाई हजार रुपए, सालाना 30,000 की सहायता राशि प्राप्त कर सकेगी।

 

Related Posts

आज सुख-सुविधाओं में इजाफा और नौकरी में प्रमोशन के बन रहे अच्छे योग,पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

तुला राशि वालों आज आपको पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी, जाने बाकि राशियों का हाल!

June 23, 2026
मिथुन और सिंह राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी,तथा इन्हे रहना होगा सावधान??
राशिफल

आज इन 4 राशि वालों के लिए खुशियों और लाभ से भरा रहेगा दिन, पढ़े दैनिक राशिफल

June 22, 2026
साल का आखिरी दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ और धन वृद्धि के योग, पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

आज इन चार राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है अच्छी खबरें, पढ़िए दैनिक राशिफल!

June 21, 2026
इन पांच राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ और मिल सकता है अचानक लाभ, पढ़े 16 अप्रैल का राशिफल
राशिफल

खुशखबरी से शुरू होगा इन 5 राशियों का दिन, नौकरी-परीक्षा में मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़े दैनिक राशिफल!

June 20, 2026
मिथुन और सिंह राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी,तथा इन्हे रहना होगा सावधान??
राशिफल

आज इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और बैंक बैलेंस में होगी बढ़ोतरी, पढ़े 12 राशियों का राशिफल!

June 19, 2026
तुला, वृश्चिक समेत इन राशि वालों के पूरे होंगे अधूरे काम, पढ़िए दैनिक राशिफल
राशिफल

गुरु-पुष्य के शुभ योग में इन राशियों को मिल सकती है अच्छी खबरें, पढ़े दैनिक राशिफल!

June 18, 2026
Next Post
GSTR-3B फाइलिंग की अंतिम तारीख बढ़ी, अब इतने तारीख तक कर सकेंगे Tax भुगतान, जानें डिटेल्स

GSTR-3B फाइलिंग की अंतिम तारीख बढ़ी, अब इतने तारीख तक कर सकेंगे Tax भुगतान, जानें डिटेल्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

RBI ने Phonepe समेत 33 कंपनियों के लिए जारी की नई गाइडलाइन, जानिए आरबीआई के नए नियम

RBI ने Phonepe समेत 33 कंपनियों के लिए जारी की नई गाइडलाइन, जानिए आरबीआई के नए नियम

September 16, 2025
पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा बयान, देश में खाद का पर्याप्त भंडार; कमी की कोई आशंका नहीं

पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा बयान, देश में खाद का पर्याप्त भंडार; कमी की कोई आशंका नहीं

March 15, 2026
वन मंत्री  कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में 91 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में 91 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

September 7, 2025
दिल्ली धमाके के बाद रायपुर में हाई अलर्ट, रेलवे स्टेशन; बस स्टैंड और एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा…

दिल्ली धमाके के बाद रायपुर में हाई अलर्ट, रेलवे स्टेशन; बस स्टैंड और एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा…

November 10, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक : 23 जून 2026
  • 8000mAh बैटरी के साथ Realme ने लॉन्च किया सस्ता फोन, जानें कीमत और फीचर्स
  • छत्तीसगढ़ में मिले 1.22 कैरेट के 5 हीरे, क्या देश को मिलने वाला है नया डायमंड हब?
  • “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना तमनार, चक्रधरनगर और चौकी खरसिया की शराब रेड में 74 लीटर अवैध शराब और 2 दुपहिया जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR