• Privacy Policy
  • About Us
Monday, March 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

ऑपरेशन मुस्कान : घरघोड़ा से लापता नाबालिग बालिका को पुलिस ने झारसुगड़ा से किया बरामद, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट में भेजा रिमांड

Amish Kumari by Amish Kumari
July 22, 2025
in अन्य
ऑपरेशन मुस्कान : घरघोड़ा से लापता नाबालिग बालिका को पुलिस ने झारसुगड़ा से किया बरामद, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट में भेजा रिमांड
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

 

रायगढ़ 22 जुलाई, 2025- जिले में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे हैं मुस्कान अभियान में घरघोड़ा पुलिस ने थाना क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग बालिका को झारखंड-उड़ीसा सीमा से लगे ओड़िशा राज्य के झारसुगड़ा जिले के सारसमाल गांव से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक राहुल सतनामी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
प्रकरण की शुरुआत 17 जुलाई 2025 को तब हुई जब एक महिला ने घरघोड़ा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री 16 जुलाई की शाम करीब 5 बजे घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई है। परिजनों ने रिश्तेदारी एवं आसपास में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। महिला ने शंका जताई कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। रिपोर्ट के आधार पर थाना घरघोड़ा में गुम इंसान क्रमांक 30/2025 और अपराध क्रमांक 186/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि नाबालिग झारसुगड़ा जिले के सारसमाल गांव में है। दिनांक 20 जुलाई को पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर टीआई कुमार गौरव साहू त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ओड़िशा रवाना किया गया । पुलिस टीम पीड़िता को आरोपी राहुल सतनामी के कब्जे से बरामद कर घरघोड़ा लाया। पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से बयान और मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें उसने बताया कि जून माह में पड़ोस में हुए एक शादी कार्यक्रम में उसकी पहचान राहुल सतनामी से हुई थी। इसके बाद राहुल ने उससे बातचीत शुरू की और प्रेम संबंध बनाने का प्रस्ताव दिया था । आरोपी ने पीड़िता से शादी का वादा कर 16 जुलाई को घरघोड़ा आकर उसे बहला- फुसलाकर पहले रायगढ़ और फिर ट्रेन से झारसुगड़ा स्थित अपने घर ले गया, जहां शारीरिक संबंध बनाये, बालिका के कथनानुसार प्रकरण में धारा 87,64(1),65(1) बी.एन.एस. 4, 6 पाक्सो एक्ट विस्तारित की गई।

READ ALSO

कामदा एकादशी 2026: जानें व्रत की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और पारण का समय

सुबह के नाश्ते में अंकुरित मूंग शामिल करें, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त लाभ

पुलिस ने राहुल सतनामी, उम्र 19 वर्ष, निवासी सारसमाल सतनामीपारा, थाना सदर, जिला झारसुगड़ा (उड़ीसा) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जप्त किया है। प्रकरण में आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
[18:47, 22/07/2025] Sagar Bhai Ad Pro: ● छोटे गुमड़ा में दो चोरियों का खुलासा, घरघोड़ा पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, 8.60 लाख की संपत्ति बरामद

रायगढ़, 22 जुलाई 2025- घरघोड़ा थाना पुलिस ने ग्राम छोटे गुमड़ा में बीते एक माह के भीतर हुई दो अलग-अलग चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से कुल 8.60 लाख रुपए की संपत्ति, जिसमें चोरी गई बोर पंप मशीन, चैनलिंग जालीतार और घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर शामिल है, जब्त किया है।

पहली वारदात 21 जून की रात ग्राम छोटे गुमड़ा स्थित सामुदायिक बाड़ी में हुई थी, जहां से अज्ञात चोरों ने 5 एचपी की बोर पंप मशीन और चैनलिंग जालीतार चोरी कर ली थी। इस संबंध में प्रार्थी अरविंद पैंकरा (32 वर्ष), निवासी जरेकेला, थाना तमनार ने 24 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर अपराध क्रमांक 165/2025 धारा 303(2) बीएनएस कायम कर जांच शुरू की गई।

दूसरी चोरी की घटना 20 जुलाई की दरम्यानी रात ग्राम छोटे गुमड़ा के रोपणी उद्यान में सामने आई, जहां पोल खंभे तोड़कर 410 चैनलिंग जालीतार (कीमत लगभग 15,000 रु.) चोरी कर ली गई थी। इस पर प्रार्थी हरि प्रसाद सिदार (61 वर्ष) ने 21 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर अपराध क्रमांक 189/2025 धारा 303(2) बीएनएस कायम हुआ।

थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए मुखबिरों को सक्रिय किया। विश्वसनीय सूचना पर संदेही निर्मल उरांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने दोनों घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि 21 जून की रात अपने साथी पुष्कर एक्का के साथ ट्रैक्टर से सामुदायिक बाड़ी पहुंचकर बोर पंप मशीन और जालीतार चोरी कर लाया था। वहीं 20 जुलाई को अपने दो अन्य साथियों शिवा उरांव और सतीष उर्फ बबलू उरांव के साथ रोपणी उद्यान से चैनलिंग जालीतार चोरी कर छिपाकर रख दिया। अपराध क्रमांक 165/2025 धारा 303(2) बीएनएस में धारा 3(5) BNS जोड़ी गई ।

वहीं आरोपियों द्वारा संगठित तरीके से चोरी किए जाने पर अपराध क्रमांक 189/2025 में धारा 112(1), 3(5) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने आरोपियों से 5 एचपी बोर पंप मशीन (कीमत 45,000 रु.), लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर (बिना नंबर, कीमत 8 लाख रु.) तथा ट्रॉली में लोड चैनलिंग जालीतार (कीमत 15,000 रु.) बरामद कर जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
1. निर्मल उरांव पिता शिव प्रसाद उरांव, उम्र 20 वर्ष, वार्ड क्रमांक 05, घरघोड़ा
2. शिवा उरांव पिता संजय उरांव, उम्र 19 वर्ष, वार्ड क्रमांक 03, उरांवपारा, घरघोड़ा
3. सतीष उर्फ बबलू उरांव पिता ललित उरांव, उम्र 21 वर्ष, वार्ड क्रमांक 03, उरांवपारा, घरघोड़ा
4. पुष्कर एक्का पिता संजय एक्का उम्र 18 साल 06 माह, वार्ड नंबर 03 उरांवपारा घरघोडा, निवासी घरघोड़ा
सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, एएसआई नरेंद्र सिदार, प्रधान आरक्षक परसमानी बेहरा, आरक्षक हरीश पटेल और प्रहलाद भगत की विशेष भूमिका रही।

Related Posts

जया एकादशी का व्रत 28 या 29 जनवरी को? जानें सही तारीख, मुहूर्त और पारण का समय
अन्य

कामदा एकादशी 2026: जानें व्रत की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और पारण का समय

March 23, 2026
सुबह के नाश्ते में अंकुरित मूंग शामिल करें, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त लाभ
अन्य

सुबह के नाश्ते में अंकुरित मूंग शामिल करें, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त लाभ

March 23, 2026
पहले दिन कितना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ? जानिए आज का GMP प्राइस और निवेशकों का रिस्पॉन्स
अन्य

अगले हफ्ते शेयर मार्केट में 7 नए आईपीओ, कौन-क्या लॉन्च कर रहा है और GMP कितना है?

March 22, 2026
रायपुर में PNG कनेक्शन कैसे लें? जाने जरूरी दस्तावेज और फीस सहित  स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
अन्य

रायपुर में PNG कनेक्शन कैसे लें? जाने जरूरी दस्तावेज और फीस सहित स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

March 22, 2026
WhatsApp का नया फीचर रोलआउट, इमोजी टाइप करते ही मिलेंगे स्टीकर सजेशन
अन्य

WhatsApp ला रहा नया प्राइवेसी फीचर: पढ़ते ही 15 मिनट में गायब होंगे सीक्रेट मैसेज

March 22, 2026
चैत्र नवरात्रि 2026: महाअष्टमी कब मनाई जाएगी? जानें सही तारीख और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
अन्य

चैत्र नवरात्रि 2026: महाअष्टमी कब मनाई जाएगी? जानें सही तारीख और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

March 22, 2026
Next Post
ऑपरेशन मुस्कान में कापू पुलिस को मिली बड़ी सफलता

ऑपरेशन मुस्कान में कापू पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार हाईवे पर ट्रक में घुसी… चार डॉक्टरों की दर्दनाक मौत

भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार हाईवे पर ट्रक में घुसी… चार डॉक्टरों की दर्दनाक मौत

December 4, 2025
वेट लॉस जर्नी को बूस्ट कर मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं? तो गेहूं की रोटी की जगह इस आटे की रोटी को अपने डाइट प्लान में जरूर शामिल करें

वेट लॉस जर्नी को बूस्ट कर मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं? तो गेहूं की रोटी की जगह इस आटे की रोटी को अपने डाइट प्लान में जरूर शामिल करें

October 10, 2025
छत्तीसगढ़ में होने जा रहा हैं ‘न्यूड पार्टी’; लड़के-लड़कियों को बिना कपड़े बुलाया, पोस्टर वायरल होते ही लोगों में बवाल…

छत्तीसगढ़ में होने जा रहा हैं ‘न्यूड पार्टी’; लड़के-लड़कियों को बिना कपड़े बुलाया, पोस्टर वायरल होते ही लोगों में बवाल…

September 13, 2025
महागठबंधन में CM फेस पर सस्पेंस खत्म! आज 11 बजे होगा ऐलान, जानें कौन है वो

महागठबंधन में CM फेस पर सस्पेंस खत्म! आज 11 बजे होगा ऐलान, जानें कौन है वो

October 23, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत, आज से शुरू हुई स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा टाइम टेबल यहां।
  • दर्दनाक सड़क हादसा: एंबुलेंस-ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत
  • शेयर बाजार में बड़ा झटका, सेंसेक्स 1300 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी लुढ़का, इन शेयरों में भारी गिरावट
  • कामदा एकादशी 2026: जानें व्रत की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR